Akola News: Congress में चुनावी बिगुल, हर्षवर्धन सपकाल ने कहा- अब जीत ही लक्ष्य!"

Akola News: महाराष्ट्र में जल्द ही मनपा चुनाव का आगाज होने जा रहा है। हाल ही में अमरावती विभागीय समीक्षा बैठक में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने कार्यकर्ताओं का जोश बढ़ाया।
महाराष्ट्र में जल्द ही मनपा चुनाव का आगाज होने जा रहा है। जिसको लेकर सभी राजनीतिक दलों ने कमर कस ली है। हाल ही में अमरावती विभागीय समीक्षा बैठक में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने कार्यकर्ताओं का जोश बढ़ाया।
हर्षवर्धन सपकाल (सौ. सोशल मीडिया )
Published on
Updated on

Akola News In Hindi: आगामी स्थानीय स्वराज्य संस्थाओं के चुनावों को ध्यान में रखते हुए कांग्रेस पार्टी ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। अमरावती विभागीय समीक्षा बैठक में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने कार्यकर्ताओं और नेताओं से अपील की कि वे पूरी ताकत के साथ मैदान में उतरें और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करें।

बैठक के आयोजन और समन्वय की जिम्मेदारी प्रदेश महासचिव प्रकाश तायडे ने निभाई। सभी कांग्रेसी पदाधिकारी और कार्यकर्ता चुनावों को ध्यान में रखते हुए काम में जुटें तभी कांग्रेस संगठन को सफलता मिलेगी।

आ गया काम करने का समय : पठान

इस अवसर पर अकोला पश्चिम के विधायक साजिद खान पठान ने कहा कि, अब मनपा चुनाव सामने हैं। सभी कांग्रेसी कार्यकर्ता इस चुनाव में जीत को अपना लक्ष्य बनाकर ईमानदारी के साथ अपने अपने क्षेत्रों में लोगों की समस्याओं को हल करने का प्रयास करें तथा अधिक से अधिक मतदाताओं से मिलें और उनकी समस्याओं को समझें। उन्होंने कहा कि, उन्हें पूरा विश्वास है इस चुनाव में सफलता कांग्रेस संगठन को ही मिलेगी।

अनेक मान्यवरों की उपस्थिति

मंच पर डॉ। सुनील देशमुख, एड गणेश पाटिल, संध्या सव्वालाखे, सांसद बलवंत वानखेडे, विधायक अमित झनक, विधायक धीरज लिंगाडे, विधायक साजिद खान पठान, प्रकाश तायडे, राहुल बोंद्रे, शिवाजीराव मोघे, बबलू देशमुख, श्याम उमालकर, बबन चौधरी, अशोक अमानकर, डॉ। प्रशांत पाटील वानखडे, हिदायत पटेल आदि उपस्थित थे।

किया गया स्थिति का आकलन

प्रदेश अध्यक्ष सपकाल ने बताया कि दिवाली के बाद नगर परिषद, मनपा, जिला परिषद और पंचायत समिति चुनाव होने की पूरी संभावना है। इन चुनावों की तैयारी के लिए अमरावती विभाग के पांचों जिलों की स्थिति का विस्तृत आकलन किया गया। कांग्रेस को आगामी चुनावों में अधिक से अधिक सीटें जीतने के लिए सूक्ष्म स्तर पर नियोजन (माइक्रो प्लानिंग) करने की आवश्यकता है। कार्यक्रम का संचालन कपिल रावदेव ने किया।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com