पुलिस ने नकली और प्रतिबंधित गुटखा बनाने, आरोपी गौरव शर्मा गिरफ्तार किया फोटो सोर्स- नवभारत
अकोला

अकोला में 1.75 करोड़ के नकली गुटखा रैकेट का भंडाफोड़, मास्टरमाइंड गौरव शर्मा गिरफ्तार, जांच प्रक्रिया हुई तेज

Akola Gutkha Racket: अकोला में नकली और प्रतिबंधित गुटखा बनाने व सप्लाई करने के आरोप में गौरव शर्मा गिरफ्तार हुआ है। पुलिस ने 1.75 करोड़ का माल जब्त किया।

प्रमोद यादव

Akola Manufacturing  Fake Gutkha Supply: अकोला जिले की पुलिस ने नकली और प्रतिबंधित गुटखा बनाने, सप्लाई और बिक्री करने के मामले में आरोपी गौरव शर्मा निवासी बलोदे लेआउट, हिंगणा फाटा, अकोला को गिरफ्तार किया है।

खदान पुलिस थाने में दर्ज मामले की जांच में उसका सीधा संबंध सामने आने के बाद यह कार्रवाई की गई। एमआईडीसी क्षेत्र में चल रहे नकली गुटखा निर्माण रैकेट का सूत्रधार पुलिस की गिरफ्त में आने से जांच को नया मोड़ मिला है।

अवैध रूप से गुटखा निर्माण

दो माह पूर्व खदान पुलिस थाने में अन्न सुरक्षा व मानक अधिनियम सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। जांच में गौरव शर्मा की भूमिका स्पष्ट हुई। साथ ही एमआईडीसी पुलिस थाने की सीमा में स्थानीय अपराध शाखा और अन्न व औषधि प्रशासन विभाग की कार्रवाई में भी यह सामने आया कि गौरव शर्मा अवैध रूप से गुटखा निर्माण कारखाने चला रहा था।

इन कारखानों से प्रतिबंधित गुटखा, कच्चा माल, निर्माण मशीनें, पैकिंग मशीनें और अन्य सामग्री सहित कुल 1.75 करोड़ रुपये का माल जब्त किया गया। गौरव शर्मा पर आरोप है कि उसने खदान प्रकरण के आरोपी गुलशन गुलानी को गुटखा का माल उपलब्ध कराया और अकोला क्षेत्र में सप्लाई व बिक्री की। अब पुलिस गुटखा निर्माण से लेकर सप्लाई और वितरण तक की पूरी श्रृंखला की जांच कर रही है।

सप्लाई श्रृंखला की जांच

अकोला जिले की पुलिस अब केवल कारखाना चलाने वालों तक कार्रवाई सीमित नहीं रख रही है, बल्कि गुटखे की पूरी सप्लाई श्रृंखला का पता लगाने का प्रयास कर रही है। गुटखा किन-किन स्थानों तक पहुंचाया गया, सप्लाई और बिक्री में कौन-कौन शामिल थे और इस अवैध कारोबार के पीछे और किनका आर्थिक या व्यावसायिक हित जुड़ा है, इसकी जांच जारी है।

पुलिस की कार्रवाई

अकोला जिले की पुलिस तफ्तीश के दौरान मिले दस्तावेज, जब्त माल और अन्य सबूतों के आधार पर गौरव शर्मा की भूमिका स्पष्ट हुई। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अर्चित चांडक, अपर पुलिस अधीक्षक बी। चंद्रकांत रेड्डी और एसडीपीओ सुदर्शन पाटिल के मार्गदर्शन में की गई।

इसमें एलसीबी के पुलिस निरीक्षक नितिन लेव्हरकर, खदान पुलिस निरीक्षक मनोज केदारे, पीएसआई मयूरी सावंत, दिनकर धुरंदर, भूषण मोरे, आकाश राठोड, शिवकुमार दुबे और गजानन अंभोरे शामिल थे।

अब नहीं जाएंगे जंतर-मंतर...रिहाई के लिए सौरव दास और आशुतोष रांका ने क्या-क्या वादे किए?

अजेय रणनीतिकार: चुनावी रिकॉर्ड से लेकर बूथ मैनेजमेंट तक, कैसे काम करती है अमित शाह की रणनीति?

Amit Shah Nickname: बचपन में अमित शाह को किस नाम से बुलाते थे? पढ़ें दिलचस्प किस्सा

एपस्टीन के साथ हरदीप पुरी की नई फोटो रिलीज, राहुल गांधी ने पूछा- किस गद्दार को ब्लैकमेल कर रहे हैं?

India Chem 2026: बॉम्बे एग्जीबिशन सेंटर में होगा भव्य आयोजन, केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा करेंगे उद्घाटन