File pic 
अकोला

खेल अकादमी के माध्यम से खिलाड़ियों की 'प्रतिभा खोज' का विस्तार, 15 मार्च तक बढ़ाई गई तिथि

नवभारत डेस्क

अकोला. खेल और युवा सेवा निदेशालय, महाराष्ट्र राज्य, पुणे के तहत जिला खेल अधिकारी कार्यालय और जिला क्रीड़ा परिषद, अकोला ने संयुक्त रूप से अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों के विकास के उद्देश्य से निदेशालय के तहत 11 खेल अकादमियों की स्थापना की है. सरकार इस खेल अकादमी से अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों की भर्ती के लिए कुशल खिलाड़ियों के लिए 'प्रतिभा खोज' अभियान चला रही है. अब यह अभियान 15 मार्च तक बढ़ा दिया गया है. 

इसमें राज्य स्तर पर पदक जीतने वाले या राष्ट्रीय स्तर पर राज्य का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ियों को प्रवेश दिया जाएगा. प्रदेश में कुल नौ खेल अकादमियों में प्रवेश हेतु सीधी प्रवेश प्रक्रिया एवं कौशल परीक्षा के अंतर्गत आवासीय खेल अकादमी में प्रवेश हेतु शासन की ओर से भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ की जायेगी. इसके लिए संभाग स्तर पर टेस्ट कराकर खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय टेस्ट के लिए किया जाएगा. इनमें तीरंदाजी, जूडो, हैंडबॉल, एथलेटिक्स, बॉक्सिंग, बैडमिंटन, निशानेबाजी, कुश्ती, हॉकी, टेबल टेनिस, भारोत्तोलन, जिम्नास्टिक शामिल हैं. इस आवासीय प्रशिक्षण शिविर के लिए 19 वर्ष से कम आयु के खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा.

चयनित खिलाडिय़ों को सरकार द्वारा खेल अकादमी में नि:शुल्क प्रशिक्षण, शिक्षा, भोजन, आवास एवं अप-टू-डेट खेल सुविधाएं निःशुल्क प्रदान की जाएंगी. अधिक जानकारी के लिए जिला खेल अधिकारी कार्यालय अकोला में राज्य क्रीड़ा मार्गदर्शक कुश्ती के लक्ष्मीशंकर यादव एवं राज्य क्रीड़ा मार्गदर्शक बॉक्सिंग के सतीशचंद्र भट से संपर्क करें, यह आहवान जिला क्रीड़ा अधिकारी गणेश जाधव ने किया है. 

सब्सिडी वाला गैस सिलेंडर चाहिए? 1 अक्टूबर से पहले पूरा करें यह जरूरी काम, वरना रिफिल में हो सकती है परेशानी

मिडिल ईस्ट में सैन्य टकराव के बीच अलर्ट, US ने अपने नागरिकों के लिए चेतावनी जारी की

DUSU चुनाव के बाद CJP का विपक्ष पर हमला, बोले- बंटे विपक्ष का फायदा उठा रही है ABVP

'सेमीकॉन 2026' में 10 अरब डॉलर के निवेश का अनुमान, कंपनियों में दिख रहा उत्साह; उभरते प्लेयर आ रहे सामने

पहली बार PDA रथ से निकलेंगे अखिलेश यादव, 24 सितंबर को रायबरेली में MLA राहुल लोधी के घर लेंगे चाय की चुस्की