Nasha Mukt Bharat (सोर्सः फाइल फोटो-सोशल मीडिया) 
अकोला

अकोला जिला परिषद में नशा मुक्त भारत सप्ताह का आयोजन, युवाओं को दिया जागरूकता का संदेश

Nasha Mukt Bharat Abhiyan: अकोला जिला परिषद में भारत सरकार के नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत 17 से 26 जून तक नशा मुक्त भारत सप्ताह मनाया गया।

महाराष्ट्र डेस्क

Akola Zilla Parishad: भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत तथा अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थ दुरुपयोग एवं अवैध तस्करी विरोधी दिवस के उपलक्ष्य में 17 जून से 26 जून तक नशा मुक्त भारत सप्ताह मनाया जा रहा है। विकसित भारत की पहचान नशामुक्त भारत इस संकल्पना पर आधारित विभिन्न जनजागृति उपक्रमों का आयोजन किया गया।

जिला परिषद में आयोजित जनजागृति कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी मुख्य कार्यकारी अधिकारी दिगंबर लोखंडे ने की थी। कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि और मार्गदर्शक के रूप में प्रबोधनकार तथा सप्त खंजिरी वादक ह.भ.प. सत्यपाल महाराज, ह.भ.प. विठ्ठल महाराज खापरकर और ह.भ.प. गजानन महाराज चिंचोलकर उपस्थित रहे।

नशे के खिलाफ जागा अकोला

सत्यपाल महाराज ने अपनी विनोदी और प्रभावी शैली में व्यसनाधीनता के दुष्परिणाम, मादक पदार्थों से दूर रहने का महत्व, युवाओं की जिम्मेदारी और स्वस्थ समाज निर्माण के लिए व्यसनमुक्त जीवन की आवश्यकता पर प्रबोधन किया। उनके विचारों से उपस्थितों में व्यसनमुक्ति के प्रति सकारात्मक जनजागृति हुई

निकाल गई रैली

रैली, युवक मेले, मानवी श्रृंखला, जनसंवाद और शपथविधि, शालामहाविद्यालयों में मार्गदर्शन सत्र, पथनाट्य, सांस्कृतिक कार्यक्रम और प्रतियोगिताएं, ऑनलाइन व ऑफलाइन जनजागृति उपक्रम। कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु जिला कृषि विकास अधिकारी मिलिंद जवंजाल, सहायक प्रशासन अधिकारी भारती देशमुख, योगेश बोदडे, विजय धाडवे, शैलेश लव्हाले, भंडारपाल देवनाथ गुट्टे, कमलपुत्र शिरसाट, तथा व्यसनमुक्ति जनजागृति कार्यकर्ता अमरदीप सदाशिव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Weather Update: देश भर में बारिश से हाहाकार! गुरुग्राम में हालात बेकाबू, 12 राज्यों में IMD का अलर्ट

आंध्र शराब परिवहन घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, पूर्व विधायक करुमुरी वेंकट नागेश्वर राव गिरफ्तार

ABGH Recruitment 2026: सीनियर रेजिडेंट के 7 पदों पर भर्ती, ₹2.08 लाख तक सैलरी, जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया

UP की महिलाओं का कमाल! 5 मिल्क कंपनियों ने 5,716 करोड़ का किया कारोबार, 3.88 लाख महिलाएं बनीं आत्मनिर्भर

CJP के दीपके ने किसे बताया देश का सबसे बेस्ट PM? इन नेताओं को बताया बेस्ट CM