File Photo 
अकोला

डा. पीडीकेवी आज दीक्षांत समारोह: 3,646 छात्रों को डिग्री,

नवभारत डेस्क
  • केंद्रीय मंत्री गडकरी को मानद ‘डॉक्टर ऑफ सायन्स’ से सम्मान 

अकोला. स्थानीय डा. पंजाबराव देशमुख कृषि विद्यापीठ का 36वां दीक्षांत समारोह गुरुवार 7 जुलाई को सुबह 11 बजे आयोजित किया है. इस वर्ष विद्यापीठ की ओर से 3,646 छात्रों को (स्नातक, स्नातकोत्तर व आचार्य) विविध डिग्री दी जाएगी. राज्यपाल भगतसिंह कोश्यारी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को मानद ‘डॉक्टर ऑफ सायन्स’ इस डिग्री से सम्मानित किया जाएगा. यह जानकारी पत्र परिषद में उप कुलपति डा. विलास भाले ने दी है. इस अवसर पर कुलसचिव डा. सुरेंद्र कालबांडे, विस्तार शिक्षण संचालक डा. राजेंद्र गाडे, डा. किशोर बिडवे आदि उपस्थित थे. 

समारोह में राज्यपाल तथा डा. पंजाबराव देशमुख कृषि विद्यापीठ के कुलपति भगतसिंह कोश्यारी अध्यक्षता में उपस्थित रहेंगे. केंद्रीय सड़क यातायात और परिवहन मंत्री नितिन गडकरी प्रमुखता से उपस्थित रहेंगे. उन्हें ‘डॉक्टर ऑफ सायन्स’ यह मानद डिग्री भी प्रदान की जाएगी. इस के साथ ही पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशुचिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय, डा. पंजाबराव देशमुख कृषि विद्यापीठ के पूर्व उप कुलपति डा. एम. एल. मदान भी प्रमुखता से उपस्थित रहेंगे. समारोह में 3,464 स्नातकों को विविध डिग्री प्रदान की जाएगी. जिसमें स्नातक डिग्री 3,234, 381 स्नातकोत्तर तथा 31 आचार्य पीएचडी डिग्री प्रदान की जाएगी. इसके अलावा अन्य महत्वपूर्ण मेडल, पुरस्कार वितरीत किए जाएंगे.

सपा नेता सिनोद शाक्य को BJP ने बनाया प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही लिस्ट

Hotel Room Safety: होटल में चेक-इन करते ही करें ये 10 जरूरी काम, सुरक्षा में न करें लापरवाही

गुवाहाटी के होटल में अंधाधुंध फायरिंग, गोलीबारी में 6 लोगों की मौत; सामने आया खौफनाक VIDEO

SIR पर विपक्ष के प्रदर्शन के जवाब में सड़क पर उतरेंगे केंद्रीय मंत्री! क्या है BJP का प्लान?

SIR के तीनों आदेश सर्वसम्मति से लिए गए, चुनाव आयोग का सुप्रीम कोर्ट में जवाब