अकोला

सेवा अधिकार अधिनियम लागू करने रहें तैयार, जिलाधिकारी कुंभेजकर ने सभी विभागों को दिए निर्देश

जिलाधिकारी योगेश कुंभेजकर ने सभी विभागों को सेवा अधिकार अधिनियम को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए हैं।

महाराष्ट्र डेस्क

Washim News: जिलाधिकारी योगेश कुंभेजकर ने कहा है कि सेवा अधिकार अधिनियम को प्रभावी ढंग से लागू करने और नागरिकों को समय पर पारदर्शी सेवा देने के लिए सभी विभागों को तैयार रहना चाहिए.आगामी 28 अप्रैल को सेवा अधिकार दिन मनाया जाएगा.

इस अवसर पर उल्लेखनीय कार्य करने वाले उत्कृष्ट अधिकारी और कर्मचारियों का सत्कार किया जाएगा. सेवा वितरण प्रक्रिया को गुणवत्तापूर्ण और पारदर्शी बनाने के साथसाथ कर्मचारियों के कार्य को प्रोत्साहन देने का उद्देश्य इस उपक्रम से साधा जाएगा. जिलाधिकारी ने सभी विभागों को निर्देश दिए कि ऑनलाइन सेवाओं के बारे में नागरिकों में जागरूकता निर्माण करने के लिए विशेष प्रयास करने वाले अधिकारीकर्मचारियों के नाम तुरंत प्रस्तुत किए जाएँ.

विविध कार्यक्रम किए जाएंगे आयोजितसेवा अधिकार दिन के माध्यम से नागरिकों को उनके अधिकारों की जानकारी देना, सेवा वितरण प्रक्रिया में पारदर्शिता लाना और प्रशासन पर विश्वास मजबूत करना मुख्य उद्देश्य है. इस दिन विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएँगे. जिलाधिकारी ने विश्वास व्यक्त किया कि इस उपक्रम से सेवा अधिकार अधिनियम अधिक प्रभावी रूप से लागू होगा और नागरिकों को समय पर तथा आसानी से सेवाएँ उपलब्ध होंगी.

7 साल बाद भारत आ रहे चीन के राष्ट्रपति, 2019 की PM मोदी-शी जिनपिंग मुलाकात से अब तक क्या कुछ बदला?

BRICS Summit 2026: दिल्ली में 11 से 13 सितंबर तक क्या रहेगा बंद? स्कूल, दफ्तर से मेट्रो तक, जानें पूरा अपडेट

महाराष्ट्र के नांदेड़ में भीषण हादसा: तेज रफ्तार ट्रक और टाटा मैजिक की टक्कर, 9 लोगों की दर्दनाक मौत

बंगाल में सत्ता बदलते ही अडानी की एंट्री, जल्द शुरू होंगे ये 3 बड़े प्रोजेक्ट्स; जानें पूरी डिटेल

BRICS Summit: दिल्ली में ब्रिक्स का मंच तैयार, किस-किस देश के नेता होंगे शामिल; भारत के लिए क्या है खास?