Akola News In Hindi: अकोला जिला परिषद के 52 सर्कलों के लिए सोमवार को आरक्षण ड्रा जिलाधिकारी वर्षा मीणा की उपस्थिति में नियोजन भवन में निकाला गया। उस अनुसार प्रारुप आरक्षण की अधिसूचना घोषित की गयी।
निवासी उप जिलाधिकारी विजय पाटिल के साथ साथ अधिकारी, कर्मचारी, राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधि उपस्थित थे। प्रारुप आरक्षण अधिसूचना की आपत्ति होने पर 17 अक्टूबर से पहले तहसीलदार के पास आपत्ति प्रस्तुत करना जरूरी है। उस स्थिति के बाद आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा।
आरक्षण के अनुसार अनुसूचित जाति के लिए कुल 12 स्थान (महिलाओं के लिए 6), अनुसूचित जनजाति कुल 5 स्थान (महिलाओं के लिए 3), नागरिकों के पिछड़ावर्गीय प्रवर्ग के लिए 14 स्थान (महिला 7), सर्वसाधारण 21 स्थान (महिला 10) इस तरह कुल 52 (महिला 26) इस तरह आरक्षण निश्चित किया गया है।
तेल्हारा तहसील : दानापुर - सर्वसाधारण महिला, अड़गांव बु। - अनुसूचित जनजाति, सिरसोली - सर्वसाधारण, बेलखेड़ - सर्वसाधारण महिला, पाथर्डी - सर्वसाधारण, दहिगांव - सर्वसाधारण, भांबेरी- सर्वसाधारण।
अकोट तहसील : उमरा- नागरिकों का पिछड़ा प्रवर्ग महिला, अकोलखेड - अनुसूचित जनजाति महिला, अकोली जहांगीर - अनुसूचित जनजाति महिला, वडाली देशमुख- सर्वसाधारण महिला, मुंडगाव- नागरिकों का पिछड़ा प्रवर्ग महिला, वरूर - नागरिकों का पिछड़ा प्रवर्ग महिला, कुटासा - सर्वसाधारण, चोहोट्टा- सर्वसाधारण महिला।
मुर्तिजापुर तहसील : लाखपुरी- अनुसूचित जाति, शेलू (बाजार) - अनुसूचित जाति, कुरूम- सर्वसाधारण, माना- सर्वसाधारण महिला, सिरसो - अनुसूचित जाति, हातगांव - नागरिकों का पिछड़ा प्रवर्ग महिला, कानडी - अनुसूचित जाति महिला।
अकोला तहसील : आगर - नागरिकों का पिछड़ा प्रवर्ग, दहिहंडा - अनुसूचित जाति महिला, घुसर- अनुसूचित जनजाति महिला, उगवा- अनुसूचित जाति, बाभुलगाव - अनुसूचित जाति, कुरणखेड- नागरिकों का पिछड़ा प्रवर्ग, कानशिवणी - अनुसूचित जाति महिला, बोरगांव मंजू- नागरिकों का पिछड़ा प्रवर्ग महिला, चांदुर - नागरिकों का पिछड़ा प्रवर्ग, चिखलगांव - सर्वसाधारण महिला।
बालापुर तहसील : अंदुरा- अनुसूचित जाति महिला, हातरूण - नागरिकों का पिछड़ा प्रवर्ग, निमकर्दा- अनुसूचित जाति महिला, व्याला - सर्वसाधारण, पारस - सर्वसाधारण, देगाव- अनुसूचित जाति, वाडेगांव - नागरिकों का पिछड़ा प्रवर्ग।
बार्शीटाकली तहसील : कान्हेरी सरप- नागरिकों का पिछड़ा प्रवर्ग महिला, दगडपारवा - सर्वसाधारण महिला, पिंजर- सर्वसाधारण महिला, झोडगा- सर्वसाधारण महिला, महान - सर्वसाधारण, राजंदा - नागरिकों का पिछड़ा प्रवर्ग, जाम वसू - सर्वसाधारण।
पातुर तहसील : शिर्ला- अनुसूचित जाति महिला, चोंढी- अनुसूचित जनजाति, विवरा- सर्वसाधारण, सस्ती- नागरिकों का पिछड़ा प्रवर्ग, पिंपलखुटा - नागरिकों का पिछड़ा प्रवर्ग, आलेगांव - सर्वसाधारण महिला इस तरह आरक्षण घोषित किया गया है।