अकोला शहर में अस्थायी हॉकर्स जोन का निर्माण जरूरी (सौजन्यः सोशल मीडिया) 
अकोला

अकोला शहर में अस्थायी हॉकर्स जोन का निर्माण जरूरी, सभी क्षेत्रों में की जा सकती है व्यवस्था

Hawkers Zones: अकोला मनपा प्रशासन तथा अन्य संबंधित विभाग चाहे तो शहर के सभी क्षेत्रों में जहां खुली जगह हो वहां कुछ दिनों के लिए ही सही अस्थायी हॉकर्स जोन के निर्माण किए जा सकते हैं।

आंचल लोखंडे

Akola News:  इस समय अकोला शहर के साथ साथ जिले भर में त्यौहारों का मौसम शुरू है। अभी तक शहर के किसी भी क्षेत्र में सर्व सुविधा युक्त हॉकर्स जोन का निर्माण नहीं किया गया है। देखा जाए तो हॉकर्स जोन का निर्माण किया जाना अत्यंत आवश्यक है। इस समय त्यौहारों के मौसम में यदि मनपा प्रशासन तथा अन्य संबंधित विभाग चाहे तो शहर के सभी क्षेत्रों में जहां खुली जगह हो वहां कुछ दिनों के लिए ही सही अस्थायी हॉकर्स जोन के निर्माण किए जा सकते हैं।

लेकिन इस दिशा में अभी तक कोई कदम नहीं उठाए गए हैं। कुछ समय पूर्व मनपा द्वारा कुछ जगह हॉकर्स जोन की शुरूवात की गयी थी लेकिन इस तरह के हॉकर्स जोन के निर्माण से कुछ नहीं होगा। हॉकर्स जोन सभी सुविधायुक्त होने चाहिए। और तो और इन लोगों को कहीं अन्य स्थान पर भी जगह नहीं दी जाएगी। यह कहीं से भी उचित नहीं है। मनपा का काम है कि अतिक्रमण करने ही न दिया जाए।

छोटे दूकानदार जीवनयापन कर सकेंगे : गुप्ता

विदर्भ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एन्ड इंडस्ट्री के अध्यक्ष निकेश गुप्ता ने कहा कि, सिर्फ मुख्य बाजारपेठ क्षेत्र में ही नहीं बल्कि शहर के सभी विकसित क्षेत्रों में छोटे छोटे ही सही लेकिन हॉकर्स जोन के निर्माण किए जाने चाहिए। यदि शहर के सभी क्षेत्रों में हॉकर्स जोन के निर्माण किए जाएंगे तो निश्चित ही छोटे छोटे दूकानदार वहां पर अपना जीवनयापन कर सकेंगे। यदि अतिक्रमण की समस्या स्थायी रूप से हल करनी है तो शहर के सभी क्षेत्रों में हॉकर्स जोन के निर्माण किए जाने बहुत जरूरी हैं। सभी हॉकर्स जोन पूरी तरह से लोगों के लिए पूर्ण सुविधायुक्त होने चाहिए। जिससे लोगों को किसी प्रकार की कोई तकलीफ न हों।

हॉकर्स जोन जरूरी : धानुका

इस बारे में स्थानीय रियल इस्टेट व्यवसायी अशोक धानुका का कहना है कि, शहर के सभी क्षेत्रों में हॉकर्स जोन के निर्माण किए जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि, अनेक महानगरों में हॉकर्स जोन देखे जा सकते हैं। उसी तर्ज पर यहां भी हॉकर्स जोन के निर्माण आवश्यक हैं। इस तरह हॉकर्स जोन के निर्माण के बाद शहर की सड़कों पर बैठे छोटे छोटे दूकानदारों को वहां पर स्थानांतरित किया जाना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि, हॉकर्स जोन के निर्माण के बिना अतिक्रमण की समस्या पूरी तरह से हल नहीं की जा सकती है।

MLC Election Results LIVE: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र समेत चार राज्यों में मतगणना, RJD का चुनाव आयोग को पत्र

रामलीला मैदान में रैली से पहले बीजेपी की 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा, केंद्रीय नेतृत्व होंगे शामिल

Bihar MLC Election Result: पटना में मतगणना केंद्र पर हंगामा, CCTV नहीं होने पर कांग्रेस-जन सुराज ने उठाए सवाल

खरगे की पीएम मोदी पर टिप्पणी से नाराज मायावती? कांग्रेस को दी नसीहत, बोलीं- जहरीली राजनीति देशहित में नहीं

रेलवे के नए नियम आज से लागू, काउंटर से टिकट लेने वालों को भी मिलेगा ₹10 लाख तक का बीमा; डिजिटल पेमेंट जरूरी