महावितरण (सौ. सोशल मीडिया ) 
अकोला

Mahavitran की बड़ी पहल, अब 157 KW तक बिजली भारवृद्धि 24 घंटे में मंजूर

Mahavitran ने अपने कंज्यूमर को बेहतर सर्विस देने की दिशा में अहम कदम उठाया है। महावितरण ने  उपभोक्ताओं के लिए 157 किलोवॉट तक बिजली भारवृद्धि के ऑनलाइन एप्लीकेशन को मंजूरी देने की प्रक्रिया शुरू कर दी।

अपूर्वा नायक

Akola News In Hindi: महावितरण ने उपभोक्ताओं को बेहतर और त्वरित सेवा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए लघुदाब वर्ग के औद्योगिक, व्यावसायिक, घरेलू और अन्य उपभोक्ताओं के लिए 157 किलोवॉट तक की बिजली भारवृद्धि के ऑनलाइन आवेदन को स्वचालित रूप से मंजूर करने की प्रक्रिया शुरू की है।

यह सुविधा महावितरण की वेबसाइट पर उपलब्ध है और इसके माध्यम से अब उपभोक्ताओं को आधारभूत यंत्रणा की आवश्यकता न होने पर केवल 24 से 48 घंटे में बिजली भारवृद्धि की मंजूरी और कार्यान्वयन प्राप्त हो सकेगा।

मुख्यमंत्री तथा ऊर्जा मंत्री देवेंद्र फडणवीस के इज ऑफ लिविंग संकल्पना के अनुरूप महावितरण के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक लोकेश चंद्र ने इस स्वचालित प्रणाली को विकसित कर 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलने वाले सेवापर्व के अवसर पर इसे लागू किया है। अब उपभोक्ता महावितरण की वेबसाइट या मोबाइल ऐप के माध्यम से अपने लॉगिन से बिजली भारवृद्धि या कमी का आवेदन कर सकते हैं।

पूर्व में मंजूरी प्रक्रिया मैन्युअल होने के कारण इसमें काफी समय लगता था, लेकिन अब 157 किलोवॉट तक की बिजली भारवृद्धि के लिए स्वचालित कोटेशन जारी किया जाएगा और उसका भुगतान भी ऑनलाइन किया जा सकेगा। यदि मीटर बदलने या आधारभूत यंत्रणा की आवश्यकता नहीं है, तो स्वचालित प्रणाली के माध्यम से बिजली भारवृद्धि की मंजूरी दी जाएगी और 24 घंटे में इसे लागू किया जाएगा।

लघुदाब वर्ग की तीन श्रेणियां

यदि सिंगल फेज के स्थान पर थ्री फेज की मांग की जाती है, तो संबंधित एजेंसी को स्वचालित रूप से नया मीटर लगाने का आदेश दिया जाएगा और यह प्रक्रिया लगभग 48 घंटे में पूरी हो जाएगी। वहीं, जिन स्थानों पर आधारभूत यंत्रणा की आवश्यकता होगी, वहां महावितरण द्वारा संबंधित एजेंसी को स्वचालित रूप से सूचित कर यंत्रणा निर्माण का अनुमानित बजट मंजूर किया जाएगा और इसकी जानकारी समय-समय पर उपभोक्ता को दी जाएगी। लघुदाब वर्ग में तीन श्रेणियां बनाई गई हैं। 0 से 7।5 किलोवॉट, 7।5 से 20 किलोवॉट और 20 से 157 किलोवॉट। इन सभी श्रेणियों के लिए स्वचालित मंजूरी प्रणाली लागू की गई है। उपभोक्ताओं को केवल ऑनलाइन आवेदन और शुल्क भुगतान करना होगा, बाकी प्रक्रिया महावितरण द्वारा स्वचालित रूप से पूरी की जाएगी। उपभोक्ताओं को इसकी जानकारी उनके पंजीकृत मोबाइल नंबर या ई-मेल पर प्राप्त होगी।

दिसंबर के पहले सप्ताह में शुरू हो सकता है संसद का शीतकालीन सत्र, परिसीमन बिल पास कराने की तैयारी!

Chhath Puja 2026 Live Updates: आज अस्ताचलगामी सूर्य को दिया गया अर्घ्य, घाटों पर उमड़े श्रद्धालु

कांग्रेस का चलो दिल्ली कार्यक्रम टला, 26 नवंबर के लिए नया प्लान; अब क्या करने जा रहे राहुल गांधी?

पुणे के बाद अब नागपुर, नासिक और कोल्हापुर में भी चलेगी भारत टैक्सी! अमित शाह ने किया बड़ा ऐलान

जब लालू यादव ने राज ठाकरे को दी थी खुली चुनौती, क्या है मुंबई के शिवाजी पार्क में छठ करने वाली घटना? VIDEO