Amravati Election (सोर्स- फाइल फोटो- सोशल मीडिया) 
अकोला

अमरावती चुनाव को लेकर भाजपा में हलचल तेज, स्थानीय स्वराज्य संस्था चुनाव के लिए टिकट की दौड़ शुरू

Amravati Politics: अमरावती स्थानीय स्वराज्य संस्था विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के संभावित चुनाव को लेकर भाजपा में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। कई नेता टिकट की दौड़ में सक्रिय नजर आ रहे हैं।

महाराष्ट्र डेस्क

Amravati Election: अमरावती अनेक माह से प्रलंबित स्थानीय स्वराज्य संस्था विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव आगामी कुछ माह में होने की संभावना है। इसे लेकर भाजपा में हलचलें तेज हो गई हैं। फिलहाल इस सीट पर भाजपा का कब्जा है और राज्य में सत्ता तथा मनपा में महायुति का वर्चस्व होने से टिकट के लिए पार्टी में अंदरूनी गतिविधियां शुरू हो चुकी हैं।

इस निर्वाचन क्षेत्र में करीब 418 सदस्य हैं। भाजपा तथा महायुति के नगरसेवकों की संख्या करीब 170 होने से यह सीट भाजपा के लिए अनुकूल मानी जा रही है। पोटे फिर तैयारी मेंइस निर्वाचन क्षेत्र से पूर्व मंत्री प्रवीण पोटे लगातार 2 चुनाव जीत चुके हैं। उन्होंने दोनों बार कांग्रेस प्रत्याशियों को पराजित किया था।

पोटे इस बार भी चुनाव मैदान में उतरने की तैयारी में

पोटे इस बार भी चुनाव मैदान में उतरने की तैयारी में हैं। किसी की कारणवश टिकट नहीं मिलतीं है, तो भाजपा के वोट वैसे भी उन्हें नहीं मिलना है। इसको ध्यान में रखकर वह रणनीति बनाने में जुट गए हैं। नितिन धांडे भी सक्रियपोटे के अलावा भाजपा शहर अध्यक्ष डॉ. नितिन धांडे ने सक्रियता बढ़ा दी है। हालही में एक नेता के आवास पर प्रदेश के बड़े मंत्री ने धांडे को इस निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ने के लिए तैयारी में जुट जाने को कहा था। इसके पश्चात वे रणनीति बनाने में जुट गए हैं। इसी के तहत 11 मई को उनके जन्मदिन पर बड़े कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।

भाजपा में अंदरूनी खींचतान शुरू

भाजपा में गुटबाजी के बीच चुनावी सरगर्मीजिले में फिलहाल भाजपा दो गुटों में बंटी दिखाई दे रही है। एक ओर पार्टी के कुछ वरिष्ठ नेता हैं, जबकि दूसरी ओर नवनीत राणा और उनके समर्थकों का गुट सक्रिय है। जिले के कुछ विधायक तथा शहर और जिले के पदाधिकारी नवनीत राणा के साथ बताए जा रहे हैं। अब भाजपा में अंदरूनी खींचतान शुरू हो चुकी है। जिसे पार्टी की टिकट मिलेगी, वह मजबूत स्थिति में आ जाएगा।

मुंबई को दहलाने की धमकी देने वाला निकला तमिलनाडु का इंजीनियर, अमेरिका से 1500 फर्जी धमकियां देने का शक

संसद के विशेष सत्र से पहले India ब्लॉक में बगावत, RJD सांसद ने किया परिसीमन का समर्थन; बोले-यह जनता के हित में

Delimitation Bill LIVE: इंडिया गठबंधन में फूट, RJD सांसद ने किया परिसीमन बिल का समर्थन; सुप्रिया ने बनाई दूरी

संसद सत्र से पहले महाराष्ट्र में हलचल तेज, शिवसेना ने भी जारी की व्हिप; शिंदे ने सांसदों को मुंबई बुलाया

पापा, मुझे नहीं पता कैसे गिरा..., कोटा में चौथी मंजिल से गिरा NEET छात्र, इलाज के दौरान हुई मौत