Voter Verification (सोर्सः फाइल फोटो- सोशल मीडिया) 
अकोला

अकोला में 77.69% मतदाताओं की मैपिंग पूरी, 20 जून से शुरू होगा विशेष पुनरीक्षण अभियान

Akola SIR Campaign: अकोला जिले में विशेष सघन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के तहत 16।15 लाख मतदाताओं में से 12।55 लाख से अधिक मतदाताओं का मैपिंग और सत्यापन कार्य पूरा हो चुका है।

महाराष्ट्र डेस्क

Voter Registration Drive Akola: अकोला जिले में मतदाता सूची के विशेष सघन पुनरीक्षण एसआईआर पूर्व तैयारी अभियान के अंतर्गत 29 मई 2026 तक कुल 16,15,628 मतदाताओं में से 12,55,224 मतदाताओं का मैपिंग कार्य पूरा हो चुका है। यह संख्या कुल मतदाताओं का 77.69 प्रतिशत है। शेष 3,60,404 मतदाताओं का मैपिंग कार्य अभी जारी है।

इस अभियान के बाद 20 जून से विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम शुरू होगा। एसआईआर अभियान के तहत प्रत्येक मतदाता की पहचान, पता और आयु की जांच की जाती है। साथ ही 2002 की मतदाता सूची को 2024 की सूची से मिलाकर बीएलओ द्वारा सत्यापन किया जाता है।

अकोला जिले में 12.55 लाख मतदाताओं का सत्यापन पूरा

इसमें मृत, दोबार और स्थायी रूप से स्थानांतरित मतदाताओं के नाम हटाए जाते हैं तथा नए पात्र मतदाताओं को शामिल किया जाता है। इस प्रक्रिया से मतदार सूची अधिक सटीक और पारदर्शी बनेगी। भारत निर्वाचन आयोग के कार्यक्रम के अनुसार 20 से 29 जून तक बीएलओ को प्रशिक्षण दिया जाएगा।

इसके बाद 30 जून से 29 जुलाई तक घरघर जाकर जानकारी एकत्र की जाएगी। 5 अगस्त को मसौदा मतदाता सूची प्रकाशित होगी और 5 अगस्त से 4 सितंबर तक दावे व आपत्तियां दर्ज की जा सकेंगी। अंतिम मतदाता सूची 7 अक्टूबर को प्रकाशित की जाएगी। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे बीएलओ को सहयोग करें, अन्यथा जानकारी न देने पर नाम सूची से हटाया जा सकता है।

अकोला पश्चिम में विशेष अभियान

अकोला पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में कुल 3,46,268 मतदाता हैं। इनमें से 2,03,906 मतदाताओं का मैपिंग पूरा हो चुका है, जबकि 1,42,362 मतदाताओं का कार्य शेष है। इस क्षेत्र में 30 मई से 2 जून तक विशेष शिविर आयोजित किए गए हैं। बीएलओ घरघर जाकर जानकारी एकत्र कर रहे हैं। मतदाताओं से सहयोग की अपील अकोला पश्चिम मतदाता नोंदणी अधिकारी निखिल खेमनार ने की है। 2.51 लाख मतदाताओं की

जानकारी में विसंगति

जिले में लगभग 2.51 लाख मतदाताओं की जानकारी में विसंगतियां पाई गई हैं। इन मतदाताओं को अभियान के दौरान आवश्यक प्रमाण प्रस्तुत करने होंगे।

विधानसभा क्षेत्रवार मैपिंग स्थिति

विधानसभा क्षेत्र कुल मतदाता मैपिंग पूर्ण प्रतिशत (%)
अकोट 3,08,707 2,66,159 86.22%
बालापुर 3,08,501 2,59,938 84.26%
अकोला पश्चिम 3,46,268 2,03,906 58.89%
अकोला पूर्व 3,52,137 2,46,233 69.93%
मुर्तिजापुर 3,00,015 2,78,988 92.99%
कुल 16,15,628 12,55,224 77.69%

Kal Ka Mausam: 3 अक्टूबर को कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली, UP, बिहार से नॉर्थ ईस्ट तक, जानें IMD का ताजा अपडेट

ज्ञानु नहीं तो नंदु का इस्तीफा लेंगे... अभिजीत दीपके ने दी PM मोदी के इस्तीफे की चेतावनी!

Jantar Mantar Protest: जंतर मंतर पर बवाल, सैकड़ों लोगों के किया गया डीटेन; आज दिन भर क्या-किया हुआ?

Jantar Mantar Protest: जंतर-मंतर पर हंगामा, आतिशी-योगेंद्र यादव समेत सैकड़ों लोग हिरासत में; देखें तस्वीरें

पंजाब बॉर्डर पर BSF की सख्त कार्रवाई, 2 पाकिस्तानी घुसपैठिये ढेर, पूरे इलाके में हाई अलर्ट