जिलाधिकारी वर्षा मीणा  (सोर्सः सोशल मीडिया)
अकोला

Amravati Teacher Constituency: अकोला में 92.12% मतदान, पातुर में 95.03 प्रतिशत वोटिंग

Maharashtra MLC Election Voting: महाराष्ट्र विधान परिषद के अमरावती विभाग शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में अकोला जिले में 92.12 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

आंचल लोखंडे

Highlights:

  • अकोला जिले के 13 मतदान केंद्रों पर शिक्षकों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

  • कुल 383 मतदाताओं में से 364 शिक्षकों ने मतदान किया।

  • दोपहर 2 बजे तक 62.25 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

Akola MLC Election: अमरावती विभाग शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव के लिए शुक्रवार को अकोला जिले में शांतिपूर्ण मतदान हुआ। जिले के 13 मतदान केंद्रों पर कुल 5,942 मतदाताओं में से 92.12 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

सुबह 8 बजे शुरू हुई मतदान प्रक्रिया में दोपहर बाद तेजी आई। इस चुनाव में मैदान में उतरे 21 उम्मीदवारों का राजनीतिक भविष्य मतपेटियों में बंद हो गया है। अब 27 अक्टूबर को होने वाली मतगणना पर सभी की निगाहें टिकी हैं।

दोपहर बाद मतदान में आई तेजी

शुरुआती घंटों में मतदान की गति अपेक्षाकृत धीमी रही। सुबह 10 बजे तक 14.24 प्रश मतदान दर्ज किया गया था। इसके बाद मतदान में तेजी आई और दोपहर 12 बजे तक मतदान का प्रतिशत बढ़कर 36 तक पहुंच गया। दोपहर 2 बजे तक जिले में 62.25 प्रश मतदान दर्ज किया गया। इसके बाद भी मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की कतारें दिखाई दीं। दिनभर चले मतदान के बाद जिले में कुल 92.12 प्रश मतदान दर्ज किया गया।

जिलाधिकारी ने लिया जायजा

मतदान के दिन जिलाधिकारी वर्षा मीणा सहित उपविभागीय अधिकारियों और क्षेत्रीय अधिकारियों ने विभिन्न मतदान केंद्रों का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने मतदान प्रक्रिया की समीक्षा की और व्यवस्थाओं पर नजर रखी। अमरावती विभाग शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में कुल 21 उम्मीदवार चुनाव मैदान में है।

पातुर में 95.03 प्रतिशत मतदान

अमरावती विभाग शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में पातुर तहसील में जमकर मतदान हुआ। यहां कुल 383 मतदाताओं में से 364 शिक्षकों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। तहसीलदार एवं चुनाव अधिकारी राहुल वानखेडे द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, पातुर में 95.03 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

13 केंद्रों पर प्रशासन की व्यवस्था

प्रत्येक केंद्र पर एक मतदान केंद्राध्यक्ष, 3 मतदान अधिकारी और एक माइक्रो ऑब्जर्वर नियुक्त किया गया था। प्रक्रिया के संचालन और निगरानी के लिए आवश्यक व्यवस्था की गई थी। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस अधीक्षक अर्चित चांडक के मार्गदर्शन में पुलिस विभाग मुस्तैद था।

मतदान केंद्रों पर पहुंचे विधायक खंडेलवाल

अमरावती विभाग शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव के लिए शुक्रवार को विभिन्न मतदान केंद्रों पर मतदान प्रक्रिया हुई। इस दौरान विधायक वसंत खंडेलवाल ने दिनभर शहर के विभिन्न मतदान केंद्रों के सामने बनाए गए बूथों का दौरा कर वहां की स्थिति का जायजा लिया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों और महायुति के पदाधिकारियों की उपस्थिति रही। मुलाकात के दौरान विधायक रणधीर सावरकर मौजूद रहे।

सबरीमाला मंदिर घोटाला: प्रसाद के 11 हजार लीटर घी में हेराफेरी का बड़ा खुलासा, ठेकेदार गिरफ्तार

WhatsApp New Rule: 1 जनवरी 2027 से बदल जाएगा वॉट्सएप, टेलीग्राम इस्तेमाल करने का तरीका? जानें क्या होगा असर

INDIA गठबंधन की रैली से होगा 10 हजार करोड़ का नुकसान, दिल्ली के 20 बाजारों पर पड़ेगा सीधा असर

मनी लॉन्ड्रिंग के जाल में फंसा अलगाववादी यासीन मलिक, पाकिस्तानी पैसे से देश तोड़ने की साजिश रचता था

हाइड्रोजन और एलएनजी ट्रेन में क्या है असली फर्क? ₹25 लाख की सालाना बचत और जीरो प्रदूषण, जानिए दोनों का अंतर