अकोला सौर कृषि वाहिनी योजना (सोर्सः सोशल मीडिया)
अकोला

Akola News: मुख्यमंत्री सौर कृषि वाहिनी योजना में अकोला राज्य में टॉप पर, 206 मेगावॉट सौर बिजली उत्पादन शुरू

Akola Solar Energy: मुख्यमंत्री सौर कृषि वाहिनी योजना 2.0 के क्रियान्वयन में अकोला जिले ने महाराष्ट्र में पहला स्थान हासिल किया है। जिले में 206 मेगावॉट सौर ऊर्जा उत्पादन शुरू हो चुका है।

आंचल लोखंडे

Akola Solar Agriculture Vahini Yojana: मुख्यमंत्री सौर कृषि वाहिनी योजना 2.0 के सफल क्रियान्वयन में अकोला जिले ने उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करते हुए राज्य में पहला स्थान प्राप्त किया है। लक्ष्य का 83.40 प्रश उत्पादन पूरा जिले ने अपने निर्धारित लक्ष्य का 83.40 प्रतिशत सौर ऊर्जा उत्पादन पूरा किया है। वाशिम जिला 70.43 प्रतिशत लक्ष्यपूर्ति के साथ राज्य में तीसरे स्थान पर रहा है, जबकि संपूर्ण अकोला परिमंडल ने 60.80 प्रतिशत कार्यप्रगति दर्ज कर राज्य में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। यह जानकारी महावितरण के मुख्य अभियंता दत्तात्रय बनसोडे ने दी।

राज्य सरकार ने किसानों को दिन में और भरोसेमंद बिजली उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री सौर कृषि वाहिनी योजना 2.0 लागू की है। महावितरण के व्यवस्थापकीय संचालक लोकेश चंद्र के मार्गदर्शन में परिमंडल में इस योजना को गति दी गई है। अकोला परिमंडल में 206 स्थानों पर सौर ऊर्जा परियोजनाएं स्थापित कर 174 उपकेंद्रों के लिए 796 मेगावॉट बिजली उत्पादन का लक्ष्य रखा गया था। इनमें से 107 उपकेंद्रों के माध्यम से 484 मेगावॉट उत्पादन शुरू हो चुका है।

दिन में सिंचाई की सुविधा उपलब्ध हुई

जिससे परिमंडल के 1 लाख 16 हजार किसानों को दिन में सिंचाई की सुविधा उपलब्ध हुई है। जिले में 51 उपकेंद्रों में से 41 उपकेंद्र चालू हो चुके हैं और 247 मेगावॉट लक्ष्य में से 206 मेगावॉट (83.40%) उत्पादन शुरू हुआ है। वाशिम जिले में 44 उपकेंद्रों में से 30 उपकेंद्र चालू हैं और 186 मेगावॉट लक्ष्य में से 130 मेगावॉट (70.43%) उत्पादन हुआ है।

बुलढाना जिले में मात्र 40.50 प्रतिशत लक्ष्यपूर्ति हुई है, जहां 363 मेगावॉट लक्ष्य में से 147 मेगावॉट उत्पादन शुरू हुआ है। मुख्यमंत्री सौर कृषि वाहिनी योजना से परिमंडल के कुल 1,16,216 किसानों को दिन में और भरोसेमंद बिजली उपलब्ध हो रही है। इसमें अकोला जिले के 55, 123, वाशिम जिले के 34,244 और बुलढाना जिले के 26,849 किसान शामिल हैं।

अखिलेश यादव ने फूंका चुनावी बिगुल! सपाइयों को दिया जीत का महामंत्र, कल से बूथ लेवल पर प्रचार करेंगे कार्यकर्ता

SCO Summit: ईरान के राष्ट्रपति पेजेश्कियन से युद्ध के बाद पहली बार मिले PM मोदी, क्या हुई बात?

CJP की 5 सितंबर रैली को सुप्रीम कोर्ट की हरी झंडी! याचिका खारिज, CJI सूर्यकांत ने क्या कहा?

दूध उत्पादकों के लिए राहत की खबर, CM विजय का ऐलान, दूध खरीद रेट में ₹3 प्रति लीटर का इजाफा

दिल्ली में SIR ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से 47.7 लाख नाम हटे, कहीं आपका नाम तो नहीं कटा? ऐसे दर्ज करा सकते हैं आपत्ति