प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स: सोशल मीडिया ) 
अकोला

अकोला में अतिक्रमण और गड्ढों से नागरिक परेशान, सड़क चौड़ीकरण से राहत की उम्मीद

Akola Traffic Issues: अकोला में यातायात सुधार हेतु खदान से शिवापुर तक 30 फीट सड़क चौड़ीकरण का निर्णय लिया गया है। मनपा द्वारा अतिक्रमण हटाने और सड़कों के विस्तार से नागरिकों को जाम, दुर्घटना से राहत

रूपम सिंह

Akola Encroachment Removal News: अकोला  शहर के कई आंतरिक मार्गों की स्थिति बेहद खराब हो चुकी है। कई स्थानों पर संकरी सड़कों पर अतिक्रमण के कारण वाहन चलाना कठिन हो गया है। जगह-जगह बड़े गड्ढे, निर्माणाधीन सड़कें, बीच में खड़े बिजली के खंभे और बाजार क्षेत्र में बढ़ते अतिक्रमण से नागरिक परेशान हैं। महात्मा गांधी रोड, तिलक रोड, अशोक वाटिका से सरकारी बगीचा जैसे प्रमुख मार्ग अतिक्रमण की चपेट में हैं।

मनपा का अतिक्रमण हटाव दल समय-समय पर कार्रवाई करता है, लेकिन वह तात्कालिक समाधान होता है। संकरी सड़कों पर अतिक्रमण से यातायात जाम और दुर्घटनाओं की संभावना बढ़ गई है। खदान से कौलखेड होते हुए आरटीओ कार्यालय तक का मार्ग अत्यंत संकरा है, जिससे यातायात अवरुद्ध और दुर्घटनाओं में वृद्धि हो रही है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने इस मार्ग को 30 फीट चौड़ा करने का निर्णय लिया है।

दोनों ओर 15-15 फीट चौड़ीकरण

खदान से कौलखेड से खडकी मार्ग का चौपदरीकरण भी जल्द शुरू होगा। इस मार्ग से बार्शीटाकली तहसील, वाशिम और यवतमाल जिलों की भारी यातायात गुजरती है। जिससे नागरिकों को रोजाना कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। दोनों ओर 15-15 फीट चौड़ाइकरण खदान से कौलखेड से शिवापुर तक सड़क के दोनों ओर 15-15 फीट चौड़ीकरण किया जाएगा। इससे यातायात जाम की समस्या कम होगी। मनपा प्रशासन ने सड़क किनारे के अतिक्रमण हटाने पर जोर दिया है, जिससे नागरिकों को बड़ी राहत मिलेगी।

खदान से महान तक करें सड़क चौड़ाइकरण

राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने अकोला शहर के चारों ओर के मार्गों का चौपदरीकरण कर यातायात व्यवस्था को सुगम बनाया है। इसी क्रम में खदान से महान तक सड़क चौड़ाइकरण का निर्णय लिया गया है, जो जिलेवासियों के लिए बड़ी राहत साबित होगा।

INDIA Alliance Protest Live: गठबंधन के सांसदों का लंच खत्म, आगे जंतर-मंतर पर धरने की तैयारी

प्रदर्शन के दौरान पुलिस पहनेगी बॉडी कैमरा? दिल्ली HC के फैसले का मतलब समझें

PM Modi 25 Years of Seva Live: जनसेवा के 25 साल पूरे, सेवा संकल्प की ली शपथ, अमित शाह ने गिनाई उपलब्धियां

देवभूमि से बाबा विश्वनाथ का आशीर्वाद: PM मोदी के 25 साल के बेमिसाल सफर पर CM धामी ने की दीर्घायु होने की कामना

PM Modi 25 Years: गरीब कल्याण से इंफ्रास्ट्रक्चर तक, गुरुग्राम में अमित शाह ने गिनाईं 25 साल की उपलब्धियां