अकोला

अकोला: रेलवे स्टेशन से चोरी हुआ 1.35 लाख का iPhone 14 Pro बरामद; वाशिम का आरोपी गिरफ्तार, DB की बड़ी कामयाबी

रेलवे पुलिस ने अकोला में 1.35 लाख का चोरी हुआ आईफोन बरामद कर आरोपी किशोर देशमुख को गिरफ्तार किया।

रूपम सिंह

Akola Railway Police News: अकोला रेलवे पुलिस स्टेशन अकोला में दर्ज मोबाइल चोरी के मामले में डीबी पथक ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर 1.35 लाख रुपये मूल्य का Apple iPhone 14 Pro बरामद किया है।

घटना 17 मार्च की है, जब शिकायतकर्ता मेराज निसार सैयद (32), निवासी चंद्रपुर, अकोला रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म क्रमांक 2 पर सो गए थे। उस दौरान उनका जामुनी रंग का आईफोन 14 प्रो चार्जिंग पर लगा हुआ था, जिसे अज्ञात व्यक्ति ने चोरी कर लिया।

शिकायत दर्ज होने के बाद डीबी पथक ने गुप्त सूचना के आधार पर जनता सब्जी बाजार परिसर से एक संदिग्ध को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने चोरी की बात कबूल कर ली। आरोपी की पहचान किशोर देशमुख (48), निवासी कारंजा लाड, जिला वाशिम के रूप में हुई है।

आरोपी के पास से चोरी हुआ मोबाइल बरामद कर लिया गया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक मंगेश शिंदे और उपविभागीय पुलिस अधिकारी पांडुरंग सोनवणे के मार्गदर्शन में पुलिस निरीक्षक अमोल दोंड के नेतृत्व में की गई।

कार्रवाई में पुलिस हवलदार सतीश जवंजाल, सिपाही कपिल गवई, तुषार गोंगे, विजय जगनित तथा जांच अमलदार दहिकर का विशेष योगदान रहा।

UPI पेमेंट को लेकर नए स्लैब का ऐलान, 5000 पर 20 और 10000 पर कटेंगे 40 रुपए

86 साल बाद किशाऊ बांध परियोजना को मिली हरी झंडी, अमित शाह की मौजूदगी में 6 राज्यों के बीच ऐतिहासिक समझौता

Uttar Pradesh Politics: मंत्री संजय निषाद ने UCC का किया समर्थन, बोले- जब वोट बराबर तो अधिकार भी एक हों

पटना में BPSC और दारोगा भर्ती रद्द करने की मांग को लेकर सड़कों पर उतरे छात्र, भारी पुलिस बल तैनात

MDR on UPI: अमेरिकी दबाव में मोदी फिर सरेंडर, UPI पर फीस के नए नोटिफिकेशन पर भड़के राहुल गांधी