(प्रतीकात्मक तस्वीर) 
अकोला

गणेशोत्सव के लिए अकोला पुलिस का जोरदार एक्शन, 2200 लोगों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

अकोला पुलिस ने शहर में कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए अहम कदम उठाया है। जिसके लिए गणेशोत्सव के दौरान महिला सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए दामिनी पथक को एक्टिव कर दिया गया है।

अपूर्वा नायक

Akola News In Hindi: हाल ही में संपन्न हुई कांवड़ यात्रा के दौरान आयोजित कॉर्नर मीटिंग्स से मिले सकारात्मक अनुभव को ध्यान में रखते हुए अकोला पुलिस प्रशासन ने गणेशोत्सव के लिए भी सख्त सुरक्षा व्यवस्था की है।

पुलिस अधीक्षक अर्चित चांडक ने 27 अगस्त को जानकारी दी कि अकोला की संवेदनशील छवि को सुधारने के प्रयास के तहत जिले में 2200 लोगों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है, जबकि 620 लोगों के खिलाफ तड़ीपारी के प्रस्ताव तैयार किए गए हैं।

गणेशोत्सव के दौरान महिला सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए ‘दामिनी पथक’ को सक्रिय किया गया है। ये पथक सार्वजनिक गणेश मंडलों और धार्मिक स्थलों पर जाकर निगरानी रखेंगे। प्रत्येक मंडल के पास एक पुलिस हवलदार नियुक्त किया गया है, जो मंडल की समस्याओं के समाधान में सहयोग करेगा। साथ ही, प्रत्येक मंडल को दो निजी सुरक्षा रक्षक और सीसीटीवी कैमरे लगाना अनिवार्य किया गया है।

इस प्रकार, अकोला पुलिस प्रशासन ने गणेशोत्सव को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और अनुशासित रूप से संपन्न कराने के लिए व्यापक तैयारियां की हैं। यह पहल न केवल सुरक्षा को सुनिश्चित करती है, बल्कि सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक गरिमा को भी बनाए रखने में सहायक सिद्ध होगी।

गणेश विसर्जन मार्ग पर ड्रोन से निगरानी

गणेश विसर्जन के दौरान सुरक्षा को लेकर विशेष व्यवस्था की गई है। पूरे दस दिनों तक विसर्जन मार्ग पर ड्रोन कैमरों से निगरानी की जाएगी। इसके लिए 400 सीसीटीवी कैमरे और 50 वीडियो कैमरे कार्यरत रहेंगे। यदि किसी मंडप परिसर में कोई अवैध गतिविधि पाई जाती है, तो संबंधित मंडल पर कार्रवाई की जाएगी।

उत्कृष्ट मंडलों को मिलेगा पुरस्कार

राज्य शासन द्वारा इस वर्ष गणेशोत्सव को राज्य महोत्सव घोषित किया गया है। इसी के तहत अकोला पुलिस प्रशासन ने भी जिले के नियमबद्ध, पर्यावरण अनुकूल, डीजे मुक्त और उत्कृष्ट सजावट वाले मंडलों को पुरस्कृत करने की योजना बनाई है। चयनित मंडलों को क्रमशः 11,000, 7,000 और 5,000 के नकद पुरस्कार दिए जाएंगे।

Hindi Diwas 2026: बैंक, मोबाइल, पुलिस और टिकट...ऐसे 50 शब्द जो हिंदी-अंग्रेजी दोनों भाषाओं में हैं एक जैसे

BRICS Summit 2026 LIVE: डिनर में शामिल होने पहुंचे BRICS लीडर्स, कई राज्यों के CM-केन्द्रीय मंत्री भी मौजूद

UP ATS का बड़ा एक्शन: अलकायदा का संदिग्ध आतंकी मोहम्मद नबील आजमगढ़ से गिरफ्तार, पाकिस्तान से जुड़े थे तार

ग्लोबल बनी भारतीय विरासत… BRICS समिट में पीएम नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को सौंपा तिरुक्कुरल

BRICS Summit 2026: न्यूक्लियर डिक्लेरेशन जारी, मिडिल ईस्ट को परमाणु मुक्त बनाने और आतंक के खात्मे की अपील