(फोटो नवभारत) 
अकोला

अकोला: पुलिस ने जबरन चोरी का मामला सुलझाया, तीन आरोपी गिरफ्तार

Akola News: अकोला में सिटी कोतवाली पुलिस व एलसीबी ने जबरन चोरी का मामला सुलझाते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों से 40 हजार रुपये की चोरी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त की गई।

रूपम सिंह

Akola Crime News: महाराष्ट्र के अकोला सिटी कोतवाली पुलिस स्टेशन में दर्ज जबरन चोरी के मामले की जांच में सफलता मिली है। इस मामले की समांतर जांच स्थानीय अपराध शाखा, अकोला द्वारा की गई। तकनीकी विश्लेषण और गुप्त सूचना के आधार पर यह स्पष्ट हुआ कि यह अपराध ढोणे कॉलनी, शिवर निवासी जय गुंजकर ने अपने दो मित्रों के साथ मिलकर किया था।

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने जय गुंजकर (18), प्रज्जवल काकड (19) निवासी आदर्श कॉलनी और रोहन आंधले (21) निवासी शरद नगर, शिवर को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपियों ने एक विधिसंघर्षग्रस्त बालक के साथ मिलकर अपराध करने की बात स्वीकार की।

अकोला पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी में इस्तेमाल की गई 40 हजार रुपये मूल्य की पैशन प्रो कंपनी की मोटरसाइकिल जब्त की है। इस मामले में आगे की कार्रवाई हेतु सभी आरोपियों को सिटी कोतवाली पुलिस के हवाले किया गया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अर्चित चांडक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बी. चंद्रकांत रेड्डी के मार्गदर्शन में एलसीबी के पुलिस निरीक्षक शंकर शेलके, पीएसआई गोपाल जाधव, पुलिस हवालदार शेख हसन, अब्दुल माजीद, रवि खंडारे, महेंद्र मलीये, वसीमोद्दीन, किशोर सोनोने, भास्कर धोत्रे, एजाज, पुलिस कांस्टेबल श्रीकांत पातोंड, राहुल गायकवाड, चालक पुलिस निरीक्षक मनीष ठाकरे और स्वप्ना काशीद द्वारा की गई।

CM फडणवीस-एकनाथ शिंदे ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से की मुलाकात, नासिक सिंहस्थ कुंभ ध्वजारोहण का दिया न्यौता

पूर्व सीएम पिनराई विजयन को सुप्रीम कोर्ट से राहत, CMRL मामले में 7 दिन तक जांच पर रोक

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बड़ा अपडेट, तीनों आरोपी 31 अक्टूबर तक पुलिस कस्टडी में

महिला आरक्षण और परिसीमन पर बरसे मल्लिकार्जुन खरगे, पीएम मोदी को सुनाई खरी-खोटी

बढ़ते प्रदूषण के बाद दिल्ली में लागू हुआ Grap 1, किन चीजों पर रहेगी पाबंदी?