अकोला कामगार भवन (सोर्सः सोशल मीडिया)
अकोला

Akola Independence Day: अकोला में जल्द बनेगा नया कामगार भवन, पालकमंत्री आकाश फुंडकर ने की घोषणा

Akola Development Schemes: अकोला में जल्द नए कामगार भवन का निर्माण होगा। पालकमंत्री आकाश फुंडकर ने स्वतंत्रता दिवस समारोह में विकास योजनाओं और डिजिटल प्रशासन की उपलब्धियां गिनाईं।

आंचल लोखंडे

Akola Digital Administration: विज्ञान, तकनीक डिजिटल क्रांति, बुनियादी ढांचे, महिला सशक्तिकरण, युवाओं के अवसर और आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में देश ने बड़ी प्रगति की है। महाराष्ट्र भी विकास की इस यात्रा में अग्रणी है। दूरदर्शी नेतृत्व और जनहितकारी योजनाओं के व्यापक क्रियान्वयन से राज्य समावेशी विकास की ओर बढ़ रहा है, सरकार विकास हेतु लगातार कटिबद्ध है, यह प्रतिपादन राज्य के श्रम मंत्री तथा जिले के पालकमंत्री एड. आकाश फुंडकर ने किया। वे भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में आयोजित मुख्य शासकीय समारोह में विचार प्रकट कर रहे थे। उनके हाथों राष्ट्रध्वज फहराया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी वर्षा मीणा, जि.प. के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अनय नावंदर, पुलिस अधीक्षक अर्चित चांडक, मनपा आयुक्त डॉ. सुनील लहाने उपस्थित थे।

नागरिकों के लिए योजनाओं का उल्लेख

पालकमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विकसित एवं आत्मनिर्भर राष्ट्र बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के दूरदर्शी नेतृत्व में महाराष्ट्र के विकास को सकारात्मक दिशा मिल रही है। उन्होंने पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होलकर किसान कर्जमुक्ति योजना, कृषि यांत्रिकीकरण, मनरेगा, भाऊसाहब फुंडकर फलोद्यान योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिण योजना के क्रियान्वयन की जानकारी दी।

डिजिटल प्रशासन में अकोला की उपलब्धियां

अकोला में केंद्रीय विद्यालय की स्थापना तथा जिला प्रशासन की ई-भूमिती डिजिटल प्रणाली को राष्ट्रीय स्तर का 'स्कॉच पुरस्कार' मिलने का उल्लेख करते हुए उन्होंने प्रशासन की सराहना की। ई- कोतवालबुक के माध्यम से जिले के प्रशासनिक इतिहास को डिजिटल रूप से सुरक्षित करने की पहल की जानकारी भी दी। अकोला जिला पुलिस दल को डायल-112, सीसीटीएनएस और ई-गवर्नेस में राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त होने पर पालकमंत्री ने जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग का अभिनंदन किया।

'शहर में जल्द ही नए कामगार भवन का निर्माण होगा

पालक मंत्री ने कहा कि नई चार व्यापक श्रम संहिताओं से श्रमिकों के अधिकार मजबूत होने के साथ उद्योगों में लचीलापन आएगा, जिससे श्रमिकों और उद्योगों दोनों को लाभ होगा। अकोला में जल्द ही कामगार भवन का निर्माण किया जाएगा।

वीरमाता, वीरपत्नी एवं उत्कृष्ट कर्मियों का सम्मान

  • पालकमंत्री के हाथों वीरमाता, वीरपिता, वीरपत्नी तथा उल्लेखनीय कार्य

  • करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों का सम्मान किया गया।

  • जिला पुलिस दल के बेड़े में शामिल 18 नए वाहनों का लोकार्पण भी उनके हाथों किया गया।

राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, आय से अधिक संपत्ति मामले में CBI और ED की जांच पर लगी रोक

आज की ताजा खबर 17 अगस्त LIVE: आय से अधिक संपत्ति मामले में राहुल की अर्जी पर CBI-ED को SC का नोटिस

काठमांडू में जनरल धीरज सेठ का भव्य स्वागत, आज मिलेगा नेपाली सेना प्रमुख का मानद पद

Air India के 2 पायलटों का ड्रग टेस्ट पॉजिटिव, 300 से ज्यादा की जांच, फाइनल रिपोर्ट आने तक ड्यूटी से हटे

नीति आयोग को मिला नया नेतृत्व: 1989 बैच के वरिष्ठ IAS अधिकारी अनुराग जैन बने नए CEO