मन नदी हादसा एआय जनरेटेड फोटो (सोर्सः सोशल मीडिया)
अकोला

Akola News: बैलगाड़ी समेत मन नदी में बहा युवक, बचाव अभियान में 2 किमी दूर मिला शव

Youth Body Recovered: अकोला के बालापुर तहसील के लोहारा क्षेत्र में मन नदी पार करते समय बैलगाड़ी पलटने से 26 वर्षीय शाहिद आसिफ देशमुख तेज बहाव में बह गए।

आंचल लोखंडे

Man River Accident Akola: अकोला जिले के बालापुर तहसील के लोहारा क्षेत्र में मन नदी पार करते समय बैलगाड़ी पलटने से नदी के तेज बहाव में बहे शाहिद आसिफ देशमुख (26) का शव शनिवार सुबह बचाव अभियान के दौरान घटना स्थल से करीब 2 कि.मी. दूर बरामद हुआ। हादसे में शुक्रवार को बैलगाड़ी से जुड़े तथा पीछे बंधे कुल चार बैलों की भी नदी में डूबने से मौत हो गई थी। घटना के बाद से प्रशासन एवं बचाव दल की ओर से शाहिद की तलाश की जा रही थी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 7 अगस्त की दोपहर लोहारा निवासी शाहिद आसिफ देशमुख बैलगाड़ी और चार बैलों के साथ खेत का काम पूरा कर घर लौट रहे थे। घर लौटने के लिए उन्हें मन नदी का पाट पार करना था। इसी दौरान नदी में पानी का तेज बहाव होने के साथ ही रेत खनन के कारण नदी पात्र में बने गहरे गड्ढों का अंदाजा नहीं लग सका।

4 बैल भी डूबे

बैलगाड़ी जैसे ही एक गहरे गड्ढे में पहुंची, वह अचानक पलट गई। बैलगाड़ी पलटने के बाद उसमें जुड़े दो तथा पीछे बंधे दो अन्य, कुल चार बैल पानी में डूब गए। चारों बैलों की मौत हो गई। इसी दौरान शाहिद देशमुख भी नदी के तेज बहाव की चपेट में आकर बह गए थे। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों के साथ प्रशासन और बचाव दल मौके पर पहुंचे तथा उनकी तलाश शुरू की गई।

सुबह से चल रहा था खोज अभियान

शाहिद देशमुख की तलाश के लिए शनिवार सुबह से बचाव दल ने मन नदी के पात्र में व्यापक खोज अभियान चलाया। लगातार तलाश के दौरान घटना स्थल से करीब 2 कि।मी। दूर बचाव दल को शाहिद का शव मिला। शव मिलने की जानकारी संबंधित प्रशासन एवं परिजनों को दी गई। स्थानीय ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि मन नदी में रेत खनन के कारण जगह-जगह गहरे गड्ढे बन गए हैं।

नदी में पानी का बहाव बढ़ने के बाद ये गड्ढे दिखाई नहीं देते, जिसके कारण दुर्घटना का खतरा बढ़ गया है। ग्रामीणों ने नदी पात्र में हुए रेत खनन की जांच कर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। घटना में युवक की मौत तथा चार बैलों के डूबने से लोहारा क्षेत्र में शोक का माहौल है।

आज की ताजा खबर 11 अगस्त LIVE: भाजपा ने छात्रों के समर्थन में आज झारखंड बंद का आह्वान किया

चर्चा से भाग रहा है विपक्ष जंतर-मंतर और राम मंदिर विवाद पर लोकसभा-राज्यसभा ठप, जानिए संसद में आज क्या-क्या हुआ

PM मोदी से मिले सुप्रिया सुले और NCP-SP के 8 सांसद, 15 मिनट की मुलाकात में उठे महाराष्ट्र के 8 अहम मुद्दे

संसद में विपक्ष हंगामे के बीच NDA का मंगल मिलन, PM मोदी और सांसदों ने लहराया तिरंगा, एकता का दिया संदेश

पुडुचेरी क्रिकेट विवाद में नया मोड़, अंडर-19 कोच एस वेंकटरमण के खिलाफ FIR दर्ज