प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स- सोशल मीडिया) 
अकोला

अकोला में महावितरण का सर्जिकल स्ट्राइक: अकोट विभाग में 37 बिजली चोर पकड़े गए, 10 लाख रुपये का जुर्माना ठोका

Akola Electrical Fine News: अकोला के अकोट में महावितरण ने 37 बिजली चोरों को पकड़कर 10 लाख का जुर्माना लगाया। दूसरी बार पकड़े जाने पर 3 साल की जेल और फौजदारी मामले की चेतावनी दी गई है।

रूपम सिंह

Maharashtra Electricity Power News: अकोला में बिजली बिल की वसूली के साथ-साथ बिजली चोरी रोकने के लिए महावितरण ने अकोट विभाग में विशेष अभियान चलाया। इस अभियान में कुल 37 बिजली चोरों पर कार्रवाई की गई और उन पर 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

कार्यकारी अभियंता संजय कुटे ने बताया कि जुर्माना न भरने वालों पर फौजदारी मामला दर्ज किया जाएगा।  मुख्य अभियंता राजेश नाईक के निर्देशानुसार अधीक्षक अभियंता प्रतिक्षा शंभरकर के मार्गदर्शन और कार्यकारी अभियंता संजय कुटे के नेतृत्व में यह अभियान चलाया गया।

विभाग के प्रत्येक कर्मचारी को बिजली चोरी पकड़ने का लक्ष्य दिया गयाहै और रोजाना की गई कार्रवाई का विभागीय कार्यालय द्वारा आकलन किया जा रहा है। सावरा, चोहोटा, पणज और अकोट शहर में की गई इस कारवाई में 10 लाख रुपये की बिजली चोरी का खुलासा हुआ।

दूसरी बार मामला दर्ज होने पर चलाया जाएगा फौजदारी मामला

बिजली चोरी करते पकड़े जाने पर विद्युत अधिनियम 2003 की धारा 135 के तहत कार्रवाई की जाती है। पहली बार पकड़े जाने पर आर्थिक दंड लगाया जाता है, जबकि दूसरी बार मामला दर्ज कर फौजदारी मामला चलाया जाता है। इस कानून में तीन साल तक की सजा का भी प्रावधान है।

अकोला महावितरण ने स्पष्ट किया है कि बिजली चोरी रोकने का अभियान आगे भी नियमित रूप से जारी रहेगा। सुचारु बिजली आपूर्ति में बाधा डालने वाले और महावितरण को आर्थिक नुकसान पहुंचाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। बिजली विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि वे समय पर बिल अदा करें व बिजली चोरी से बचें।

नेपाल के लिए भारत सरकार और विपक्ष एक, मल्लिकार्जुन खरगे ने PM मोदी-शाह को लिखा पत्र, हर संभव मदद देने की अपील

National Sports Day पर मेजर ध्यानचंद को नमन, PM मोदी वीडियो शेयर कर बोले- उनकी प्रतिभा पीढ़ियों को...

Explainer: क्या इस बार पास होगा EOS-5 मिशन? दो बार फेल हो चुका ISRO, भारत के लिए क्यों है इतना खास

लगातार मिल रही लाशों से मुर्दाघर हुए फुल, 250 शवों के लिए बनाया अस्थायी केंद्र, बहते शवों से गहने लूट रहे लोग

मध्य एशिया में भारत की कूटनीतिक सक्रियता बढ़ी, जानें पीएम मोदी का उज्बेकिस्तान दौरा क्यों है अहम