दिव्यांग संगठन अकोला (सोर्सः सोशल मीडिया)
अकोला

अकोला में 2,000 दिव्यांग लाभार्थियों का मानधन बकाया, 6-7 महीने से भुगतान का इंतजार

Disabled Pension Pending: अकोला में संजय गांधी निराधार योजना के दिव्यांग और निराश्रित लाभार्थियों का 6 से 7 महीने का मानधन बकाया है। प्रशासन ने फिलहाल एक महीने की राशि जमा कराई है।

आंचल लोखंडे

Highlights:

  • अकोला में संजय गांधी निराधार योजना के दिव्यांग और निराश्रित लाभार्थियों का पिछले 6-7 महीनों का मानधन बकाया है।

  • आंदोलन की चेतावनी के बाद प्रशासन ने लाभार्थियों के खातों में केवल एक महीने का मानधन जमा कराया।

  • शेष बकाया राशि के भुगतान के लिए सरकार से निधि की मांग की गई है, लेकिन भुगतान की निश्चित तारीख स्पष्ट नहीं है।

Akola Disabled Beneficiaries: संजय गांधी निराधार योजना के तहत दिव्यांग और निराश्रित लाभार्थियों का पिछले 6 से 7 महीनों का मानधन अब तक बकाया है। आंदोलन की चेतावनी के बाद प्रशासन ने केवल एक महीने का मानधन लाभार्थियों के खातों में जमा कराया। शेष राशि के लिए सरकार से निधि की मांग किए जाने की जानकारी दी गई है, लेकिन भुगतान की निश्चित तारीख स्पष्ट नहीं है। महाराष्ट्र राज्य अपंग कर्मचारी व दिव्यांग बेरोजगार संगठन ने गुरुवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर अपनी मांगें रखीं।

संगठन के जिलाध्यक्ष संजय बरडे, सचिव मोहम्मद अजिज और दिव्यांग कर्मचारी संगठन के जिलाध्यक्ष दिलीप सरदार के नेतृत्व में पहले भी जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर आंदोलन की चेतावनी दी गई थी। इसके बाद प्रशासन ने एक महीने का मानधन जमा कराया, लेकिन बाकी महीनों की राशि अब भी नहीं मिली है। सरकार से निधि उपलब्ध कराने की मांग की गई है, परंतु राशि कब मिलेगी, यह स्पष्ट नहीं हुआ है।

फिलहाल किया आंदोलन स्थगित

सरकार से निधि की मांग किए जाने की जानकारी मिलने के बाद संगठन ने प्रस्तावित आंदोलन फिलहाल स्थगित कर दिया है। संगठन ने उन दिव्यांग लाभार्थियों से अपील की है, जिनके पास ऑफलाइन दिव्यांग प्रमाणपत्र हैं, वे प्रमाणपत्र ऑनलाइन कराकर संबंधित तहसील कार्यालय में जमा करें।

जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपते समय संगठन के जिलाध्यक्ष संजय बरडे, बेरोजगार विभागीय अध्यक्ष सुधीर कडू, श्रीकांत देशमुख, अनिल सरदार, अमोल राठोड, काशिनाथ सरोदे, नूरखां, मीना बोचरे, अरुणा लाजुरकर, मंगेश गावंडे और मुक्ता म्हैसणे सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

2,000 दिव्यांग लाभार्थियों को अब भी करना पड़ रहा इंतजार

संगठन के प्रयासों से करीब 2,000 दिव्यांग लाभार्थियों को योजना का लाभ मिलने की उम्मीद है। हालांकि, बकाया मानधन के लिए निधि उपलब्ध होना जरूरी है। समय पर राशि नहीं मिलने से आर्थिक कठिनाइयों का सामना कर रहे लाभार्थियों को अब भी इत्तजार करना पड़ रहा है।

MLC चुनाव में आरपार की जंग: एक दूसरे को औकात दिखाएंगे अनंत सिंह और नीरज, इसलिए बने एक-दूसरे के जानी दुश्मन

CJP Tiranga March Live: अभिजीत दिपके का आज दिल्ली में तिरंगा प्रदर्शन, कनॉट प्लेस में धारा 163 लागू

अराजकता फैलाकर सत्ता हथियाने की साजिश, राहुल पर राजनाथ सिंह का बड़ा हमला, बोले- युवाओं को मोहरा बनाया जा रहा

अक्टूबर में होगा संसद का विशेष सत्र, परिसीमन और महिला आरक्षण विधेयक पर चर्चा संभव

319 पाकिस्तानी बने इंडियन, नागरिकता पाते ही छलकने लगे आंखों से आंसू, गुजरात में दिख रहा CAA का असर