अकोला किसान (सौजन्य-सोशल मीडिया) 
अकोला

अकोला में भूमिहीन बने 'जमींदार'! दादासाहब गायकवाड़ योजना से 96 परिवारों को मिली 275 एकड़ मुफ्त जमीन

Akola Land Records: अकोला जिले में वर्ष 2017 से अब तक 96 भूमिहीन लाभार्थियों को 274.75 एकड़ जमीन आवंटित की गई है। योजना के तहत विधवाओं और भूमिहीनों को 100% अनुदान पर खेती योग्य भूमि दी जा रही है।

रूपम सिंह

Dadasaheb Gaikwad Yojana Akola: अकोला में अनुसूचित जाति और नवबौद्ध वर्ग के लिए पद्मश्री कर्मवीर दादासाहब गायकवाड सबलीकरण एवं स्वाभिमान योजना के अंतर्गत भूमिहीन, विधवा और परित्यक्ता नागरिकों को जमीन उपलब्ध कराई जा रही है। इस योजना के तहत प्रति लाभार्थी को 4 एकड़ जिरायत या 2 एकड़ बागायत जमीन 100 प्रतिशत अनुदान पर दी जाती है।

जिले में वर्ष 2017-18 से 2025-26 तक कुल 96 भूमिहीन लाभार्थियों को 274.75 एकड़ जमीन का वितरण किया गया है। इनमें से 36 लाभार्थियों को बागायत और 60 लाभार्थियों को जिरायत जमीन मिली है। इस प्रकार जिले में 96 भूमिहीन अब जमीनदार बन गए हैं।

अकोला जिला स्तरीय समिति तय करेगी दर समाज कल्याण अकोला सहायक आयुक्त एम. जी. वाठ, ने कहा कि इस योजना से भूमिहीनों को आत्मविश्वास मिला है और वे स्वावलंबन की ओर बढ़ रहे हैं। वर्ष 2025-26 के लिए जिन किसानों को अपनी निजी जमीन इस योजना के अंतर्गत बेचना है, वे प्रस्ताव कार्यालय में प्रस्तुत करें।

ई-क्लास, गांवठाण और शासकीय जमीन इस योजना में मान्य नहीं होगी। जमीन पर कोई बंधन (बोजा) नहीं होना चाहिए। प्रस्ताव के साथ अद्यतन 7/12 उत्तारा और मूल्यांकन पत्र आवश्यक है। जमीन की दर जिला स्तरीय समिति द्वारा तय की जाएगी और उसी के अनुसार लाभार्थियों को जमीन का वितरण किया जाएगा।

जिले की वर्षवार स्थिति इस प्रकार है।

वर्ष बागायत (एकड़) जिरायत (एकड़) कुल जमीन (एकड़) लाभार्थी
2018-19 65.21 00.00 65.21 18
2019-20 28.18 05.20 33.38 15
2020-21 00.00 20.18 20.18 06
2021-22 13.02 81.10 94.12 38
2022-23 00.00 48.46 48.46 16
2023-24 00.00 10.40 10.40 03
2024-25 00.00 03.00 03.00 00
2025-26 00.00 00.00 00.00 00
कुल 106.41 168.34 274.75 96

दिल्ली में मणिपुरी संगीत शिक्षक का हत्या, शोर मचाने से रोकने हुआ विवाद, नाबालिगों समेत 8 आरोपी गिरफ्तार

6G की वैश्विक दौड़ में शामिल हुआ भारत, अमेरिका समेत 24 देशों से मिलाया हाथ, डेटा सेंटर्स पर भी चर्चा

MBA Admission 2027: CAT से XAT तक टॉप एंट्रेंस एग्जाम की पूरी लिस्ट, जानें डेट और योग्यता

Delhi Building Collapse Live: PG मालिक के बाद पत्नी-बेटा भी अरेस्ट, सत्य निकेतन में 27 घंटे बाद रेस्क्यू खत्म

Weather Forecast: दिल्ली-यूपी समेत 17 राज्यों में मौसम बिगड़ेगा, बारिश के साथ आंधी-तूफान का अलर्ट जारी