अकोला पुलिस कार्रवाई  (सोर्सः सोशल मीडिया)
अकोला

अकोला में अपराधों पर पुलिस का शिकंजा, 181 मामलों का खुलासा; 2.28 करोड़ का माल लौटाया

Akola Police Action: अकोला की स्थानीय अपराध शाखा ने वर्षभर में 181 मामलों का खुलासा कर 129 आरोपियों को गिरफ्तार किया। अवैध गतिविधियों के खिलाफ 317 आरोपियों पर कार्रवाई की गई।

आंचल लोखंडे

Highlights:

  • अकोला की स्थानीय अपराध शाखा ने जनवरी से अब तक 181 मामलों का खुलासा कर 129 आरोपियों को गिरफ्तार किया।

  • हत्या के 9, सेंधमारी के 17, वाहन चोरी के 5 और पशु चोरी के 13 मामलों सहित कई अपराध सुलझाए गए।

  • अवैध गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई में 317 आरोपियों पर कार्रवाई की गई।

Akola Crime Branch: अकोला जिले में अपराधों पर अंकुश लगाने और अवैध गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए स्थानीय अपराध शाखा ने वर्षभर में 181 मामलों का खुलासा किया है। इन मामलों में 129 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि अवैध कारोबार के खिलाफ विभिन्न कार्रवाइयों में 317 आरोपियों पर कार्रवाई की गई।

पुलिस ने अपराधों की जांच और आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ ही नागरिकों का खोया तथा चोरी हुआ सामान वापस दिलाने में भी महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। मोबाइल फोन, वाहन, सोने के आभूषण और नकदी सहित कुल 2 करोड़ 28 लाख 90 हजार 46 रु. का माल मूल मालिकों को लौटाया गया है।

हत्या से लेकर चोरी तक के मामले सुलझाए

स्थानीय अपराध शाखा ने जनवरी से अब तक विभिन्न गंभीर और अन्य अपराधों की जांच कर कई मामलों का खुलासा किया। पुलिस के आंकड़ों के अनुसार, हत्या के 9, हत्या के प्रयास के 3, दुष्कर्म का 1, डकैती के प्रयास का 1, जबरन चोरी के 9, सेंधमारियों के 17, वाहन चोरी के 5, पशु चोरी के 13 और अन्य चोरी के 16 मामलों का खुलासा किया गया। इसके अलावा गोवंश कत्ल से जुड़े 8 मामलों को भी सुलझाया गया।

अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई

जिले में अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए भी स्थानीय अपराध शाखा ने अभियान चलाया। इस दौरान जुआ के 50, शराब प्रतिबंध कानून के 14 मादक पदार्थों से जुड़े 19, शस्त्र कानून के 6 और गुटखा बिक्री के 3 मामलों सहित विभिन्न प्रकरणों में कार्रवाई की गई।

आवश्यक वस्तु अधिनियम (ईसी एक्ट), पीटा एक्ट, तड़ीपार कार्रवाई, नकली नोटों और अन्य मामलों में भी कार्रवाई दर्ज की गई। शराब, गुटखा और अन्य प्रतिबंधित वस्तुओं से संबंधित कार्रवाई में 2 करोड़ 19 लाख 40 हजार 492 रु. का माल जब्त किया गया। वहीं, जुआ विरोधी कार्रवाई के दौरान 34 लाख 74 हजार 580 रु. का माल जब्त किया गया।

खोया सामान लौटाने में भी सफलता

स्थानीय अपराध शाखा ने केवल अपराधों का खुलासा करने तक सीमित न रहते हुए नागरिकों को उनका सामान वापस दिलाने पर भी जोर दिया। खोए हुए मोबाइल फोन, चोरी के वाहन, सोने के आभूषण और नकदी सहित 2 करोड़ 28 लाख 90 हजार 46 रु. का माल बरामद कर संबंधित मालिकों को सौंपा गया।

कोलकता दुर्गा पूजा पंडाल हादसे में की 19 मौत, घायलों के इलाज का खर्च उठाएगी सरकार, CM बोले- बख्शा नहीं जाएगा

Chorbagan Puja Stampede Live: हादसे में मरने वालों की संख्या 19 हुई, CM ने बोले- दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा

ग्वालियर में दुर्गाष्टमी पर बड़ा हादसा, शीतला माता मंदिर जा रहे श्रद्धालुओं को ट्रक ने कुचला, 13 की मौत

Kolkata Pandal Stampede: हादसे के बाद अमित शाह ने स्थगित किए बंगाल के सभी कार्यक्रम, घायलों से करेंगे मुलाकात

कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल हादसा: 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख किया मुआवजे का ऐलान