Gautam Buddha (सोर्सः फाइल फोटो- सोशल मीडिया) 
अकोला

विहारों में गूंजा बुद्ध वंदना का स्वर, अकोला में धूमधाम से मनाई बुद्ध पूर्णिमा

Buddha Purnima Akola: अकोला जिले में बुद्ध पूर्णिमा श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई, जहां हजारों अनुयायियों ने भगवान गौतम बुद्ध की पूजा-अर्चना की और शोभायात्रा निकाली।

महाराष्ट्र डेस्क

Gautam Buddha Jayanti: अकोला जिले में सोल्लास मनाई गई बुध्द पूर्णिमा पर्व पूर्णिमा पर किया अनुयायियों ने की बुध्द की उपासनाअकोला, ब्यूरो। महाकारुणिक तथागत भगवान गौतम बुध्द को बुध्द पूर्णिमा पर जिले के उपासकों ने वंदन किया। जिले के ग्रामीण व शहर के विविध स्थानों पर तथा घर पर बुध्द के अनुयायियों ने बुध्द की उपासना की।

इसमें बुजुर्ग, युवा व बच्चें सफेद तथा नए वस्त्र पहनकर शामिल हुए। अनेकों ने बुध्द को वंदन किया। जिले में अपने घर पर तथा बुध्द विहार पर अनुयायियों ने त्रीशरण, पंचशील व बुध्द वंदना ग्रहण कर तथा मोमबत्ती व पुष्प अर्पण कर वंदन किया। अनुयायियों ने 30 अप्रैल की देर रात से ही बुध्द की उपासना करने के लिए घर व विहार के सामने रंगोली डालकर, पताका लगाकर तथा रात 12 बजे पटाखे उड़ाकर वंदन किया है।

उपोसत उपवास

इसके साथ ही 1 मई को बुध्द पूर्णिमा के दिन घर घर में खीर बनाई गई। भोजन में पंच पकवान बनाए गए। बुध्द पूर्णिमा पर उपासक व उपासिकाओं ने उपोसत उपवास रखा। उपासकों ने सुबह घर में बुध्द वंदना ग्रहण कर शील का पानी व खीर का प्रसाद वितरित कर उपोसत रखा। इसी तरह शहर तथा जिले में बुध्द विहार तथा घर पर अनुयायियों ने भगवान बुध्द के सामने मोमबत्ती प्रज्वलन व पुष्प अर्पण कर बुध्द वंदना ग्रहण, शील का पानी व खीर का प्रसाद वितरण कर बुध्द को नमन किया।

विहार परिसर सुशोभित किया

थ ही जिला तथा शहर में शोभा यात्रा भी निकाली गई। बुध्द पूर्णिमा पर स्थानीय अशोक वाटिका में लोगों की भीड़ उमड़ी थी। अशोक वाटिका में पुस्तक के स्टाल, मूर्तियों के स्टाल व विविध दूकानें लगी, मानो जैसे अशोक वाटिका में मेला लगा हों। बुध्द विहारों में बुध्द को नमनशहर तथा जिले के अनेकों बुध्द विहारों में बुद्ध पूर्णिमा निमित्त तथागत गौतम बुद्ध को मानवंदना देकर नमन किया।

इस अवसर पर भीक्खुओं तथा अनुयायियों ने ने बुद्ध की प्रतिमा के सामने मोमबत्ती लगाकर बुध्द पूजा कर भगवान बुध्द को नमन किया। इस अवसर पर विहार परिसर सुशोभित किया गया था। बुध्द विहार में सभी महापुरुषों को अभिवादन किया गया।

पुलिस का तगड़ा बंदोबस्त

बुध्द पूर्णिमा पर शहर व जिले में जिला पुलिस अधीक्षक अर्चित चांडक के मार्गदर्शन में जिले के प्रत्येक पुलिस थानों के थानेदारों ने तगड़ा पुलिस बंदोबस्त लगाया था। स्थानीय अशोक वाटिका चौक, नेहरु पार्क चौक, गांधी चौक, बस स्टैण्ड चौक, टावर चौक, महाराज अग्रसेन चौक, अकोट स्टैण्ड चौक, दुर्गा चौक, रतनलाल प्लॉट चौक के साथ शहर के विविध परिसर में पुलिस का तगड़ा बंदोबस्त लगाया था।

क्या कुमार विश्वास जाएंगे राज्यसभा, भाजपा के इस सियासी दांव से कितना नफा-नुकसान; CM योगी से मिलेगी हरी झंडी?

यूपी कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, आराधना मिश्रा मोना बनीं प्रदेश अध्यक्ष; इमरान मसूद को भी मिली बड़ी जिम्मेदारी

Pargat Singh: परगट सिंह बने पंजाब कांग्रेस के नए अध्यक्ष, वड़िंग की जगह संभालेंगे कमान

Kal Ka Mausam: 3 अक्टूबर को कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली, UP, बिहार से नॉर्थ ईस्ट तक, जानें IMD का ताजा अपडेट

ज्ञानु नहीं तो नंदु का इस्तीफा लेंगे... अभिजीत दीपके ने दी PM मोदी के इस्तीफे की चेतावनी!