अकोला मनपा (सौ. सोशल मीडिया ) 
अकोला

अकोला नलधारक सावधान! जल्द भरे पानी का बिल नहीं तो होगी दंडात्मक कार्रवाई

अकोला महानगरपालिका ने उन नलधारकों की टेंशन बढ़ा दी है, जिन्होंने जलकर नहीं भरा है। बताया जा रहा है कि ऐसे नलधारकों पर राशि का भुगतान ना करने पर दंडात्मक कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है।

अपूर्वा नायक

Akola News In Hindi: अकोला महानगरपालिका ने चेतावनी दी है कि जिन नलधारकों पर जलकर बकाया है और उन्होंने बकाया राशि का भुगतान नहीं किया, उनके जल कनेक्शन को अगले सप्ताह से प्रशासनिक कार्रवाई के तहत खंडित किया जाएगा।

इसके साथ ही जिन मनपा कर्मियों पर जल कर की राशि बकाया है उन पर भी सख्त कदम उठाए जाएंगे, यह निर्देश मनपा आयुक्त की ओर से दिए गए हैं। मनपा के जलापूर्ति विभाग ने बताया कि संपत्ति कर और जलकर मनपा के मुख्य आय स्रोत हैं। जलापूर्ति योजना ‘ना लाभ ना हानि’ के सिद्धांत पर चलाई जाती है। बावजूद इसके, नलधारकों द्वारा करोड़ों रुपये के जलकर का भुगतान न करने के कारण आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है। मनपा को प्राप्त राजस्व से शहरवासियों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं।

इसलिए मनपा ने स्पष्ट किया है कि शहर के पूर्व, पश्चिम, उत्तर और दक्षिण क्षेत्रों के कार्यालयों में अब नागरिकों, ठेकेदारों से कोई भी हरकत प्रमाणपत्र, देयक, निर्माण अनुमति, दाखले, शिकायत या आवेदन स्वीकार करने से पहले जल कर का पूरा भुगतान रसीद के साथ अनिवार्य रूप से प्रस्तुत करना होगा। विशेष रूप से जिन नलधारकों पर पांच हजार रु या उससे अधिक जल कर की राशि बकाया है, उनके जल कनेक्शन को मनपा प्रशासन द्वारा खंडित किया जाएगा।

कर्मचारियों के लिए भी अनिवार्य

मनपा ने यह भी स्पष्ट किया है कि अकोला मनपा में कार्यरत सभी स्थायी, मानसेवी, संविदा अधिकारी, कर्मचारी, ग्राम पंचायत कर्मचारी तथा शिक्षक भी बकाया जलकर का भुगतान अनिवार्य रूप से करें। जो कर्मचारी इसका पालन नहीं करेंगे, उनके सितंबर 2025 का वेतन रोक दिया जाएगा। अकोला मनपा के जलापूर्ति विभाग के कार्यकारी अभियंता ने अपील की है कि सभी बकाया नलधारक समय पर जलकर का भुगतान करें ताकि उनके नल कनेक्शन खंडित होने जैसी अप्रिय कार्रवाई से बचा जा सके और मनपा प्रशासन को सहयोग प्रदान किया जा सके।

भारत-बांग्लादेश के रिश्तों की अग्निपरीक्षा बनेगी गंगा जल संधि, 30 साल पुरानी डील खत्म होने से पहले बढ़ी हलचल

Explainer: बोतल का पानी कितना खतरनाक है? इसे पीने से कैंसर कैसे हो सकता है

एक क्लिक में तुरंत पढ़ें 25 नवंबर 2026 की 10 बड़ी खबरें; देश-दुनिया, खेल-मनोरंजन और भी बहुत कुछ है खास

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: 2021 और 2024 के कानून रद्द, यूपी के कर्मचारियों को मिलेगी पुरानी सेवा की पेंशन

Weather Update: दक्षिण भारत में बारिश, पहाड़ों पर बर्फबारी; दिल्ली-UP समेत कई राज्यों में कोहरे का अलर्ट