PHOTO- ANI 
महाराष्ट्र

अजीत पवार का महाराष्ट्र सरकार पर तंज, कहा- कैबिनेट में अब भी महिलाओं का कोई प्रतिनिधित्व नहीं

सूर्यकांत तिवारी

मुंबई: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (International Women’s Day) के मौके पर महाराष्ट्र एलओपी अजीत पवार (Ajit Pawar) ने राज्य सरकार पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि यह बहुत ही निराशाजनक है कि आज के दिन भी हमारे महाराष्ट्र कैबिनेट में अब भी महिलाओं का कोई प्रतिनिधित्व नहीं है है। उन्होंने  मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि मैं सभी को International Womens Day की शुभकामनाएं देता हूं। खासकर बेटियों, बहनों और माताओं को। लेकिन यह बहुत ही निराशाजनक है कि आज के दिन भी हमारे महाराष्ट्र कैबिनेट (Maharashtra cabinet) में अब भी महिलाओं का कोई प्रतिनिधित्व नहीं है।  

महिला दिवस के साथ था उन्होंने बेमौसम हुई बारिश से हुए किसानो के नुकसान के मुआवजे को लेकर भी बोले।  उन्होंने कहा कि 3 दिनों में बेमौसम बारिश से महाराष्ट्र के किसानों को काफी नुकसान हुआ है। हम आज विधानसभा में किसानों को मुआवजे का मुद्दा उठाएंगे। आज से राज्य सरकार को किसानों के समर्थन और मुआवजे के लिए आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि इन 3 दिनों तक हर जगह बारिश की भविष्यवाणी की गई थी। अब, सरकार को कृषि बीमा दावों के भौतिकीकरण को सुनिश्चित करने पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि किसानों को मुआवजे के मुद्दे पर हमने विधानसभा में स्थगन नोटिस दिया है। 

https://twitter.com/ANI/status/1633316944072916993

गौरतलब है कि हर साल 8 मार्च ‘अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। ये दिन महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने और उनके सामाजिक उत्थान के लिए सेलिब्रेट किया जाता है। समाज और देश के विकास में जितना योगदान पुरुषों का है, उतना ही महिलाओं का। हालांकि महिलाओं को पुरुषों के समान उतना अधिक सम्मान और अवसर नहीं मिलते। लेकिन वक्त के साथ महिलाएं घर परिवार की चार दीवारों को पाकर करके राष्ट्र निर्माण में अभूतपूर्व योगदान दे रही हैं। खेल जगत से लेकर मनोरंजन जगत तक और राजनीति से लेकर सैन्य व रक्षा मंत्रालय तक में महिलाएं बड़ी भूमिका में हैं। 

MLC Election Results Live: यूपी MLC चुनाव के परिणाम घोषित, बिहार में RJD ने BJP को हराया, काउंटिंग जारी

संजय राउत की बढ़ेंगी मुश्किलें! CJI पर टिप्पणी मामले में सुप्रीम कोर्ट में व्यक्तिगत रूप से पेश होने का आदेश

Cyclone Satellite Photos: आधे भारत में 'अर्नब' के काले बादल... सेटेलाइट से ये डरावनी तस्वीरें कर रहीं हैरान

Cyclone Arnab Live Updates: चक्रवात अर्नब पर NDRF की नजर, जरूरत पड़ने पर चलाया जाएगा एयरलिफ्ट मिशन: NDRF DIG

BREAKING: नवभारत की खबर पर मुहर, BJP ने MP के बाहर का चुना उम्मीदवार, हरदीप सिंह पुरी होंगे राज्यसभा प्रत्याशी