अजित पवार (सोर्स: सोशल मीडिया) 
महाराष्ट्र

अजित पवार के निधन से शोकाकुल NCP का बड़ा फैसला, अब नहीं होंगे रोड शो और रैलियां, सादगी से होगा चुनाव प्रचार

NCP Election Campaign: उपमुख्यमंत्री अजित पवार के निधन के बाद एनसीपी ने बड़ा फैसला लिया है। शोक के माहौल में पार्टी ने सभी कैंपेन मीटिंग, रोड शो और जुलूस रद्द कर शांतिपूर्ण प्रचार का निर्देश दिया है।

आकाश मसने

NCP Zilla Parishad Election Campaign Decision: बारामती में हुई विमान दुर्घटना में उपमुख्यमंत्री अजित पवार की असामयिक मौत के बाद राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने जिला परिषद और पंचायत समिति चुनावों की पृष्ठभूमि में एक बड़ा फैसला लिया है। गमगीन माहौल को देखते हुए पार्टी की ओर से फिलहाल कोई भी कैंपेन मीटिंग या रोड शो ऑर्गनाइज नहीं किए जाएंगे। पार्टी ने उम्मीदवारों को शांतिपूर्ण एवं सीमित चुनाव प्रचार करने का निर्देश दिया है। उम्मीदवारों से घर-घर जाकर सिर्फ वोटरों को पर्चे बांटकर प्रचार कर वोट मांगने व समर्थन जुटाने को कहा गया है।

अजित पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने चुनाव प्रचार के दौरान और परिणामों की घोषणा के बाद भी किसी तरह के जुलूस या सार्वजनिक सभा के जरिए शक्ति प्रदर्शन के प्रयास बचने को कहा गया है।

चुनाव की जोरदार तैयारी कर रहे थे अजित पवार

दिवंगत उपमुख्यमंत्री अजित पवार की एनसीपी ने कुछ महानगरपालिकाओं के चुनाव एनसीपी (शरदचंद्र पवार) के साथ मिलकर लड़ने का निर्णय लिया था। उन चुनावों में उन्हें अपेक्षित सफलता नहीं मिली थी। इसलिए अजित पवार आगामी जिला परिषद और पंचायत समिति चुनावों में अच्छे परिणामों के लिए जोरदार तैयारी कर रहे थें। उसी संदर्भ में 28 जनवरी को बारामती में उनकी चार सभाएं होनी थीं। लेकिन उससे पहले हुए विमान हादसे में पार्टी अजित पवार की मौत से एनसीपी को बड़ा झटका लगा है। इसलिए पार्टी ने संवेदनशीलता और अनुशासित तरीके से चुनाव लड़ने का फैसला किया है।

कब होंगे जिला परिषद व पंचायत समिति के चुनाव?

बता दें कि राज्य चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र की 12 जिला परिषदों और उनके अधीन 125 पंचायत समितियों के आम चुनावों के कार्यक्रम में संशोधन किया है। उपमुख्यमंत्री अजित पवार के निधन के बाद राज्य में घोषित तीन दिन के शोक को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया। संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, पहले 5 फरवरी 2026 को होने वाला मतदान अब 7 फरवरी 2026 को संपन्न होगा, जबकि मतगणना की तारीख 9 फरवरी 2026 तय की गई है।

इससे पहले, 13 जनवरी 2026 को घोषित चुनाव कार्यक्रम के तहत नामांकन दाखिल करना, नामांकन वापसी, चुनाव चिह्नों का आवंटन और उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी करने जैसी सभी प्रक्रियाएं पूरी हो चुकी हैं। अब केवल मतदान, मतगणना और निर्वाचित सदस्यों के नाम राजपत्र में प्रकाशित करने की औपचारिकता बाकी है।

मुसलमानों को निशाना बनाकर दिया जा रहा राजनीतिक संदेश... सपा नेता अबू आजमी ने बोला हमला

Election Commission SIR Row LIVE: चुनाव आयोग में मतभेद का खुलासा, CEC ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी की मांग

संजय दत्त की बहन ने ज्वाइन की नीतीश कुमार की पार्टी, JDU ने SAD-SAS से गठबंधन कर पंजाब में बनाया नया मोर्चा

राष्ट्रीय टीम में एंट्री के सिर्फ 37 दिन बाद प्रमोशन; जानिए आशीष अग्रवाल को भाजपा ने क्यों सौंपी बड़ी कमान

NEET पेपर लीक केस: लातूर के शिक्षक मोटेगांवकर को बड़ा झटका, बेटे आदित्य की उम्मीदवारी रद्द, 2 साल का लगा बैन