महाराष्ट्र पुलिस (सोर्स- सोशल मीडिया) 
अहमदनगर

सस्ते में सोना देने का लालच दिखाकर लूट करने वाले गिरोह का भांडाफोड़, महाराष्ट्र पुलिस ने 5 को किया गिरफ्तार

Gold Robbery Case: महाराष्ट्र पुलिस ने सस्ते में सोना देने का लालच दिखाकर लूटपाट करने वाले गैंग का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने लूटपाट गैंग के पांच सदस्यों को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। 

स्निग्धा श्रीवास्तव

Maharashtra Police Action For Gold Robbery Case : महाराष्ट्र की अहिल्यानगर पुलिस ने लूटपाट करने वाले एक ऐसे गैंग का भंडाफोड़ करने में बड़ी सफलता हासिल की है जो लोगों को सस्ते में सोना देने का लालच दिखाकर उनके साथ लूटपाट की घटना को अंजाम देते थे। साथ ही पुलिस ने लूटपाट गैंग के पांच सदस्यों को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से लाखों की नकदी, सोने के सिक्के और आभूषण भी बरामद किए है।

सस्ते में सोना देने का लालच देकर बनाते थे शिकार

अहिल्यानगर पुलिस ने बताया कि यह गिरोह पहले लोगों को बहुत कम दाम में सोना देने का लालच दिखाते थे फिर उन्हें एकांत स्थान पर बुलाकर उनके साथ मारपीट करते और उनके सोना और नकदी लूट लेते थे। पुलिस ने उनके कब्जे से 16 लाख रुपए नकद, 2 लाख रुपए मूल्य के सोने के आभूषण और सोने के सिक्के और फोर व्हीलर सहित कुल 26 लाख 52 हजार रुपए का माल जब्त किया है।

रायगढ़ जिले के पीड़ित ने दर्ज कराई शिकायत

जानकारी के मुताबिक रायगढ़ जिले के अनिल नलावडे ने अहिल्यानगर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। जिसके मुताबिक पीड़ित ने बताया था कि कुछ लोगों ने उन्हें सस्ते में सोने देने का लालच देकर अहिल्यानगर तालुका के फ्लाईओवर के पास बुलाया गया था। जब वे वहां पहुंचे तब आरोपियों ने उनके साथ मारपीट कर उनसे सोना और नकदी लूट ली। लूटपाट होने के बाद पीड़ित ने पुलिस में शिकायत कराई। जिस पर तत्काल कार्रवाई करते हुए स्थानीय अपराध शाखा (एलसीबी) ने जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि सभी आरोपी नांदेड़ जिले के किनवट क्षेत्र में रहते है। इसके बाद पुलिस टीम ने किनवट पहुंचकर पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

नांदेड़ जिले के निवासी है पांचो आरोपी

जानकारी के मुताबिक गिरफ्तार किए गए सभी आरोपी नांदेड़ जिले के निवासी हैं। उनकी पहचान शिवाजी मोहिते, राजू मोहिते, अक्षय मोहिते, छगन मोहिते और दिनेश जाधव के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके कब्जे से 16 लाख रुपए नकद, 2 लाख रुपए मूल्य के सोने के आभूषण और सोने के सिक्के और एक फोर व्हीलर सहित कुल 26 लाख 52 हजार रुपए का माल जब्त किया है।

India Bloc March Live: चुनाव आयोग के खिलाफ मैदान में विपक्ष, CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर अडिग

मुंबई एयरपोर्ट T-1 बंद करने के प्रस्ताव पर विवाद, क्या नवी मुंबई शिफ्ट होंगी उड़ानें? आज की बैठक में फैसला

India By Election 2026 LIVE: कानून तोड़ने के कारण हुमायूं कबीर को हिरासत में ले लिया गया: पश्चिम बंगाल पुलिस

महायुति में तनातनी के बीच पीएम मोदी और अमित शाह से मिले एकनाथ शिंदे, दिल्ली में 1 घंटे तक क्या हुई बात?

INDIA गठबंधन का चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन शुरू, CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की हो रही मांग