अहिल्यानगर में सभा को संबोधित करते अमित शाह (सोर्स: एक्स@CMOMaharashtra) 
अहमदनगर

रिपोर्ट मिलते ही शुरू होगी मदद, अमित शाह ने बाढ़ प्रभावित किसानों के लिए किया बड़ा ऐलान

Maharashtra News: अमित शाह ने अहिल्यानगर में कहा कि मोदी सरकार बारिश और बाढ़ प्रभावित किसानों की मदद के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। महाराष्ट्र सरकार से विस्तृत रिपोर्ट मांगी गई है।

आकाश मसने

Amit Shah Addressed Farmers In Ahilyanagar: केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह रविवार को महाराष्ट्र के अहिल्यानगर में एक कार्यक्रम में किसानों को संबोधित किया। गृह मंत्री शाह ने भारी बारिश और बाढ़ से प्रभावित किसानों को केंद्र सरकार की तरफ से हरसंभव सहायता प्रदान करने का भरोसा दिलाया।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार किसानों के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और उनकी समस्याओं को जल्द से जल्द दूर करने के लिए कदम उठा रही है।

गृह मंत्री ने बताया कि शनिवार को उन्होंने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, और डिप्टी सीएम अजित पवार के साथ लंबी बैठक की। प्रधानमंत्री मोदी की ओर से आश्वासन दिया गया है कि महाराष्ट्र सरकार को प्रभावित क्षेत्रों की विस्तृत रिपोर्ट भेजनी होगी, ताकि केंद्र सरकार किसानों को उचित सहायता प्रदान कर सके।

प्रवरा परिवार ने एक करोड़ रुपए

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की उपस्थिति में अहिल्यानगर में 'प्रवरा परिवार' की ओर से भारी वर्षा पीड़ितों के लिए 'मुख्यमंत्री सहायता कोष' में 1 करोड़ के दान का चेक मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को सौंपा गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री फडणवीस ने उनका आभार व्यक्त किया।

NDA विधायकों ने एक महीने का वेतन दान किया

अमित शाह ने अहिल्यानगर में अपने संबोधन के दौरान कहा कि यह सब इसलिए संभव हुआ है क्योंकि महाराष्ट्र की जनता ने एक ऐसी सरकार चुनी है जो सबकी परवाह करती है। हमारे सभी एनडीए विधायकों ने राहत कोष में एक महीने का वेतन दान किया है।

उन्होंने कहा कि वर्ष 2025 और 2026 के लिए, हमने केंद्र की 'साहस सहर' योजना के तहत महाराष्ट्र सरकार को 3,132 करोड़ रुपये की सब्सिडी दी है। इसमें से 1,631 करोड़ रुपए की सब्सिडी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अप्रैल में ही दे दी है। महाराष्ट्र सरकार ने किसानों की मदद के लिए भी कई कदम उठाए हैं।

गृह मंत्री ने राज्य में मूसलाधार बारिश और बाढ़ से उत्पन्न समस्या से निपटने के लिए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और अजित पवार की 'त्रिमूर्ति' के रूप में प्रशंसा की। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि केंद्र प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

सत्य निकेतन हादसे के बाद कॉकरोचों ने बढ़ाई सरकार की टेंशन, रखीं ये 7 मांगें

धीरेंद्र शास्त्री की नॉनवेज ना खाने की अपील पर भड़के बंगाल BJP चीफ, कहा- नवमी पर खाएंगे बकरे का मांस

Delhi Building Collapse Live: PG मालिक के बाद पत्नी-बेटा भी अरेस्ट, सत्य निकेतन में 27 घंटे बाद रेस्क्यू खत्म

Swarna Bharat Trust: 25वें स्थापना दिवस पर CM योगी का संबोधन, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और शिक्षा पर दिया जोर

Guwahati Murder: पत्नी का सिर काटकर फ्रिज में रखा, कुत्तों को खिलाने वाला था बॉडी, बदबू आने पर खुला राज