Suryanagar investigation, (सोर्सः सोशल मीडिया 
अहमदनगर

ATS ने सुबह-सुबह अहिल्यानगर में की छापेमारी, मुकुंदनगर और सूर्यनगर में सात स्थानों पर चला ऑपरेशन

Ahilyanagar ATS Raid: अहिल्यानगर के मुकुंदनगर और सूर्यनगर क्षेत्रों में एटीएस ने संदिग्ध आतंकी गतिविधियों के शक में सात स्थानों पर छापेमारी कर दस्तावेज और हथियार जब्त किए।

आंचल लोखंडे

Ahilyanagar Search Operation: आतंकी गतिविधियों से जुड़े होने के संदेह में महाराष्ट्र एंटी टेररिज्म स्क्वॉड (ATS) की नासिक और मुंबई इकाइयों ने शहर के सावेदी उपनगर स्थित मुकुंदनगर और सूर्यनगर क्षेत्रों में सात स्थानों पर छापेमारी की। यह ऑपरेशन रविवार सुबह से दोपहर तक चला।

हालांकि, देर शाम तक ATS की ओर से इस कार्रवाई को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी जारी नहीं की गई। सूत्रों के अनुसार, जांच के दौरान कुछ दस्तावेज जब्त किए गए हैं। इसके अलावा, कुछ स्थानों से तलवारें, चाकू और एक एयर गन बरामद की गई, जिन्हें जब्त कर स्थानीय पुलिस को सौंप दिया गया।

दोपहर 3 बजे तक कार्रवाई जारी रही

सुबह करीब 4 बजे ATS की टीम ने स्थानीय पुलिस की सुरक्षा में मुस्लिम बहुल मुकुंदनगर इलाके में सात जगहों पर छापेमारी की। ATS के अधिकारी बंद कमरों में पूछताछ और तलाशी अभियान चला रहे थे, जबकि स्थानीय पुलिस बल बाहर तैनात था। कुछ स्थानों पर जांच सुबह 10 बजे तक चली, जबकि कुछ जगहों पर दोपहर 3 बजे तक कार्रवाई जारी रही।

कोई आधिकारिक जानकारी नहीं

टीम ने औपचारिक पंचनामा करने के बाद कुछ दस्तावेज अपने कब्जे में ले लिए। जिन घरों से तलवारें, चाकू और एयर गन बरामद हुईं, उन्हें जब्त कर भिंगर कैंप पुलिस स्टेशन को सौंप दिया गया। इस दौरान मुकुंदनगर से एक टीम जांच के लिए सावेदी के सूर्यनगर क्षेत्र भी गई। ATS की इस कार्रवाई की पूरे शहर में चर्चा रही, लेकिन देर शाम तक छापेमारी को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया।

हथियार मामले में दो के खिलाफ केस

जब्त किए गए हथियारों के मामले में भिंगर कैंप पुलिस स्टेशन में आमिर हमजा जफर शेख (उम्र 21, निवासी नेशनल कॉलोनी, दरगाह डेरा रोड, मुकुंदनगर) और असद जुबैर सैयद (निवासी नावेद कॉम्प्लेक्स, इनाम मस्जिद के सामने, मुकुंदनगर) के खिलाफ अलग से मामला दर्ज किया गया है।

Delhi Building Collapse Live: PG मालिक के बाद पत्नी-बेटा भी अरेस्ट, सत्य निकेतन में 27 घंटे बाद रेस्क्यू खत्म

पीएम मोदी का मुंबई-वड़ोदरा दौरा, गुजरात-महाराष्ट्र को मिलेगी बड़ी सौगात, करेंगे ग्लोबल फिनटेक फेस्ट का उद्घाटन

सत्य निकेतन हादसा: 27 घंटे बाद खत्म हुआ रेस्क्यू ऑपरेशन, बुझ गए 7 घरों के चिराग; अब तक क्या-क्या हुआ?

Explainer: आग, जलभराव या इमारत गिरने की घटना, हमेशा MCD पर ही क्यों सवाल; दिल्ली पर इसका कितना कंट्रोल?

Bye Election: चार राज्यों की 5 विधानसभा और 1 लोकसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान, देखें पूरा शेड्यूल