(फोटो सोर्स सोशल मीडिया)  
महाराष्ट्र

बाबा सिद्दीकी मर्डर केस में क्राइम ब्रांच का बड़ा खुलासा; बताया कहां से आया हथियार, कैसे की रेकी

बाबा सिद्दीकी हत्या मामले में क्राइम ब्रांच ने बड़ा खुलासा किया है। गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वारदात में प्रयोग किए गए हथियार राजस्थान से लाए थे।

Saurabh Pal

मुंबईः एनसीपी विधायक बाबा सिद्दीकी मर्डर मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। मुंबई क्राइम ब्रांच के एक अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में खुलासा किया कि वारदात को अंजाम देने के लिए उनके पोस्टर-बैनर व उनके सोशल मीडिया से रेकी की।

मुंबई क्राइम ब्रांच की जांच में यह भी पता चला है कि जिन हथियारों का इस्तेमाल बाबा सिद्दीकी की हत्या के लिए किया गया, उसको राजस्थान के उदयपुर से मुंबई लेकर आया गया था। हथियार लेने के लिए राजस्थान जाने वाले आरोपी राम कन्नौजिया और भगवंत सिंह को सप्लायर के बारे में कोई जानकारी नहीं थी।

शर्ट से की स्पलायर की पहचान

उदयपुर पहुंचने के बाद उन्हें हथियार देने वाले का सिर्फ हुलिया भेजा गया था। हुलिए के रूप में गैंग की तरफ से सिर्फ हथियार देने वाले शख्स की शर्ट की फोटो दोनों आरोपियों को भेजी गई थी और फिर एक गुप्त जगह पर जाकर शर्ट वाले शख्स से तीनों पिस्टल लेने को कहा गया था।

हथियार लेने वाले दोनों शख्स एक दिन उदयपुर में रुके

इसी मॉड्यूल का इस्तेमाल सलमान खान के घर पर हुई फायरिंग के दौरान भी किया था। बाबा सिद्दीकी मर्डर मामले की जांच कर रही क्राइम ब्रांच की टीम को इस मॉड्यूल के चलते हथियारों के सप्लायर का पता लगाने में काफी मुश्किल हो रही है। हालांकि पुलिस सप्लायर का पता लगाने की कोशिश लगातार कर रही है। वहीं बता दें कि उदयपुर हाथियार लाने गए आरोपी राम कन्नौजिया और भगवंत एक दिन वहां रुके थे। इसके बाद हाथियार लेकर बाय रोड महाराष्ट्र में एंट्री की उसके बाद मुंबई आ गए।

बाबा सिद्दीकी की हत्या के दिन मुंबई में ही थे दोनों

राजस्थान से मुंबई आने के दौरान उन्होंने बार-बार अपने साधन को बदला था। पूरे सफर के दौरान सरकारी बस और कई प्राइवेट गाड़ियों का इस्तेमाल किया था। हथियारों को मुंबई लाने के बाद भगवंत सिंह और राम कन्नौजिया मुंबई में ही रुके थे और अगले आदेश के बाद घाटकोपर इलाके में शूटर शिव कुमार गौतम को तीनों हथियारों को कुरियर के जरिए हैंडओवर किया था। क्राइम ब्रांच के मुताबिक, 12 अक्टूबर को बाबा सिद्दीकी की हत्या को अंजाम दिए जाने के दौरान राम कन्नौजिया और भगवंत सिंह मुंबई में ही मौजूद थे और और हत्या के बाद भाग गए थे।

Delhi Protest: राहुल गांधी की याचिका पर कल SC में सुनवाई, दिपके का 16 अक्टूबर को CP जाने का ऐलान

OBC आयोग की रिपोर्ट का इंतजार किए बिना हो पंचायत चुनाव, हाईकोर्ट के आदेश के बाद सरकार के पास क्या विकल्प?

इंडिया गेट पहुंचे राहुल गांधी, धरने पर बैठे अंकिता भंडारी के परिवार से कर रहे मुलाकात

अभिजीत दिपके का बड़ा ऐलान, 16 अक्टूबर को दिल्ली में फिर जुटेंगे कॉकरोच; CP में फहराएंगे तिरंगा

तिरंगा लहराना कब से अपराध हुआ? CJP नेताओं की गिरफ्तारी पर भड़के आदित्य ठाकरे, केंद्र सरकार पर बोला तीखा हमला