नितेश राणे के मस्जिद में घुसकर मारेंगे वाले बयान पर मचा बवाल 
महाराष्ट्र

नितेश राणे के मस्जिद में घुसकर मारेंगे वाले बयान पर मचा बवाल, 3 जगहों पर केस दर्ज, हो सकती है गिरफ्तारी?

हाल ही में सोशल मीडिया पर राणे का एक वीडियो वायरल हुआ था। इसमें भाजपा विधायक यह कहते हुए सुनाई दे रहे हैं कि अगर कोई रामगिरी महाराज के खिलाफ कुछ भी बोलेगा, तो हम तुम्हारी मस्जिदों में घुसकर एक-एक को मारेंगे। यह बात ध्यान में रखना।

किर्तेश ढोबले

मुंबई: महाराष्ट्र में नितेश राणे के मस्जिद में घुसकर मारेंगे वाले बयान पर बवाल मचा हुआ है। भाजपा नेता के इस बयान को लेकर विपक्ष हमलावार है। इस बीच खबर सामने आई  है कि नितेश राणे के खिलाफ भडकाऊ भाषण देने के आरोप में तीन केस दर्ज किए गए है। भाजपा विधायक के खिलाफ अहमदनगर में 2 और पुणे में एक मामला दर्ज किया गया है।

मिला जानकारी के अनुसार, अहमदनगर जिले की पुलिस ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक नितेश राणे के खिलाफ भड़काऊ भाषण देने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि श्रीरामपुर और तोपखाना पुलिस थानों में राणे के खिलाफ दो प्राथमिकी दर्ज की गई।

मस्जिदों में घुसकर एक-एक को मारेंगे

हाल ही में सोशल मीडिया पर राणे का एक वीडियो वायरल हुआ था। इसमें भाजपा विधायक यह कहते हुए सुनाई दे रहे हैं, ‘‘अगर कोई रामगिरी महाराज के खिलाफ कुछ भी बोलेगा, तो हम तुम्हारी मस्जिदों में घुसकर एक-एक को मारेंगे। यह बात ध्यान में रखना।''

कांग्रेस ने की कार्रवाई करने की मांग

इससे पहले, मुंबई कांग्रेस की अध्यक्ष और सांसद वर्षा गायकवाड़ ने मांग की है कि बीजेपी नेता नारायण और नितेश राणे की पुलिस सुरक्षा को हटाया जाए और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। क्योंकि वे दोनों खुली धमकियां दे रहे है। जहां एक तरफ नितेश राणे घर में घुसकर मारेंगे और मस्जिद में घुसकर मारेंगे वाले बयान दे रहे है, तो वहीं दूसरी तरफ नितेश राणे भी अभद्र बयान दे रहे है। इस विषय को लेकर वर्षा गायकवाड़ के नेतृत्व में मुंबई कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुंबई पुलिस आयुक्त विवेक फणसलकर से मुलाकात की और उन्हें निवेदन दिया है।

नारायण राणे ने बेटे को लगाई फटकार

नितेश राणे के पिता और पूर्व केंद्रीय मंत्री तथा भाजपा सांसद नारायण राणे ने कहा कि उन्होंने अपने बेटे को फटकार लगाई है और उन्हें मामले में किसी धर्म को नहीं घसीटने के लिये कहा है। नारायण राणे ने कहा, “किसी धर्म को घसीटने की जरूरत नहीं है, बल्कि केवल उन लोगों को घसीटने की जरूरत है जो इसके लिए दोषी हैं। सभी मुसलमान इसके लिए दोषी नहीं हैं, इसलिए पूरे समुदाय को मत घसीटिए। मैंने उन्हें फटकार लगाई है।”

महाराष्ट्र में Old Monk की बिक्री से बैन नहीं हटेगा, FSSAI ने रम मानने से क्यों किया इनकार? जानिए पूरा मामला

कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, अंदरूनी कलह के बीच सचिन पायलट को पंजाब की कमान; कई राज्यों के प्रभारी बदले

13 साल बाद SRCC पहुंचे PM मोदी: Gen-Z भाषा में Alumni को बताया OG, 2013 की स्पीच को भी किया याद

PM Modi Delhi Metro Video: मेट्रो में बच्चों से मिले पीएम मोदी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

सहारनपुर मस्जिद विवाद: जमीन किसकी है, मस्जिद कितनी पुरानी और बुलडोजर क्यों चला? समझें पूरी कहानी