वर्धा न्यूज(सौजन्य नवभात) 
महाराष्ट्र

वर्धा जिले को 281 करोड के प्रारूप को मंजूरी, 2025-26 में 412 करोड का बजट, खर्च की रफ्तार बढाने पर जोर

Wardha News: वर्धा जिला नियोजन समिति बैठक में पालकमंत्री डॉ. पंकज भोयर ने मार्च अंत तक पूरी निधि खर्च, अधूरी योजनाएं पूरी करने व जल आपूर्ति समय पर शुरू करने के निर्देश दिए।

रूपम सिंह

Wardha District Annual Plan: वर्धा जिला वार्षिक योजना के तहत विभिन्न विभागों को विकास कार्यों के लिए निधि प्रदान की जाती है। इस निधि को खर्च करने के लिए अब कुछ ही महीने बचे हैं। इसलिए विभागों को अपनी मंजूर योजनाओं और निधि का समीक्षा करते हुए मार्च अंत तक सभी निधि का खर्च सुनिश्चित करने के निर्देश पालकमंत्री डॉ. पंकज भोयर ने दिए। नियोजन भवन में पालकमंत्री डॉ. पंकज भोयर की अध्यक्षता में जिला नियोजन समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसमें वे बोल रहे थे।

बैठक में सांसद अमर काले, विधायक दादाराव केचे, विधायक समीर कुणावार, विधायक राजेश बकाने, जिलाधिकारी वान्मथी सी, मुख्य कार्यकारी अधिकारी पराग सोमण, पुलिस अधीक्षक सौरभकुमार अग्रवाल, उप वनसंरक्षक हरवीर सिंह, नियोजन विभाग के उपायुक्त अनिल गोतमारे, जिला नियोजन अधिकारी अनिरुद्ध राजूरवार समेत अन्य विभागीय प्रमुख अधिकारी उपस्थित थे।

वर्ष 2025-26 में जिले को सामान्य जिला वार्षिक योजना, अनुसूचित जाति उपयोजना और आदिवासी क्षेत्र से बाहर की उपयोजनाओं के तहत 412 करोड़ रुपये का बजट मंजूर किया गया है। दिसंबर तक खर्च की गति संतोषजनक नहीं थी। विभागों को निधि का वितरण किया गया है और खर्च की गति बढ़ाना आवश्यक है, ऐसा पालकमंत्री डॉ. भोयर ने बताया। वन्यप्राणियों के कारण कृषि फसलों को बड़े पैमाने पर नुकसान हो रहा है। ऐसे में किसानों को उचित मुआवजा मिल सके इसके लिए सही

तरीके से पंचनामा करने की आवश्यकता है। पिछले समय में बोगस बीजों की शिकायतें आई थीं, जिससे किसानों को भारी नुकसान हुआ था। इसलिए कृषि विभाग को सतर्क रहकर काम करने के निर्देश पालकमंत्री ने दिए। कुछ दिन पहले जिला अस्पताल के एक हिस्से में आग लग गई थी। इसके लिए गठित की गई जांच समिति की रिपोर्ट जल्द सौंपी जाए। जिला नियोजन समिति की बैठक में जिले के विकास के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा होती है, इसलिए जिन विभागों या अधिकारियों के पास नियोजन समिति की व्यवस्था नहीं है, उन्हें भी बैठक में बुलाया जाए, ऐसा पालकमंत्री ने कहा।

विकास प्रारूप के बारे में DM ने दी जानकारी

बैठक की शुरुआत में जिलाधिकारी वान्मथी सी. ने वर्ष 2025-26 के दिसंबर तक के खर्च की स्थिति के बारे में जानकारी दी और 2026-27 के लिए तैयार किए गए विकास प्रारूप के बारे में बताया। जिला नियोजन अधिकारी अनिरुद्ध राजूरवार ने विभागवार प्रस्तुतिकरण किया और अंत में आभार व्यक्त किया।

विभिन्न मुद्दों पर भी की गई चर्चा

इस बैठक में सांसद अमर काले, विधायक दादाराव केंचे, विधायक समीर कुणावार और विधायक राजेश बकाने ने विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की, जनप्रतिनिधियों द्वारा उठाए गए मुद्दों पर संबंधित विभागों को समय पर कार्रवाई करने और जनप्रतिनिधियों को जानकारी देने के निर्देश पालकमंत्री ने दिए। इस दौरान जिला विकास प्रारूप का प्रस्तुतिकरण किया गया और उसे मजूरी दी गई,

अधूरी योजनाएं को जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश

  • जल जीवन मिशन के तहत जो अधूरी योजनाएं हैं, उन्हें जल्द से जल्द पूरा किया जाए। जो योजनाएं पूरी हो चुकी है, उनके तहत पानी की आपूर्ति 15 दिन के भीतर शुरू की जाए।
  • गर्मी के मौसम में पानी की कमी के लिए जो योजना बनाई गई है, वह समय सीमा में पूरी होनी चाहिए। जनवरी अंत तक पानी की कमी की योजना तैयार कर फरवरी में उसे मंजूरी दी जाए। इस योजना के तहत जो काम हैं, उन्हें मार्च तक पूरा किया जाए।
  • प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत काम पूरा न करने वाले ठेकेदारों पर जुर्माना लगाने के निर्देश भी पालकमंत्री डॉ. भोयर ने दिए

MLC Election 2026 LIVE: 4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर वोटिंग शुरू, 27 अक्टूबर को आएंगे नतीजे

ज्ञानेश कुमार की कुर्सी पर खतरा? ओम बिरला के बयान से CEC को हटाने की मांग ने पकड़ा जोर

IMD Weather Alert: तमिलनाडु-केरल में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, 60 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

नेहा बोरा पर दिल्ली हाईकोर्ट का फैसला आज, 10 हजार के बॉन्ड वाले नोटिस को दी चुनौती, सौरव-रांका ने दिखाया ठेंगा

अंगूर खट्टे हैं तो बेल काटने लगे, दिल्ली प्रोटेस्ट पर पहली बार बोले PM मोदी; राहुल गांधी को बताया फेल प्रोडक्ट