FILE - PHOTO 
महाराष्ट्र

फेरीवालों के खाते में पहुंचे 10 हजार रुपए, PM मोदी ने कहा- तुम 10 कदम चलो हम 11 कदम चलेंगे

प्रभाकर दुबे

मुंबई: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने बटन दबाकर मुंबई (Mumbai) में एक लाख फेरीवालों (Hawkers) के खाते में 10 हजार रुपए ट्रांसफर किया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने कहा कि फेरीवाले भी देश की अर्थव्यवस्था के विकास में अहम योगदान दे रहे हैं। देश में 35 लाख और महाराष्ट्र में 5 लाख फेरीवालों के बैंक खातों में ऋण मुक्त 10 हजार रुपए भेजे गए हैं। आज मुंबई के एक लाख फेरीवालों के बैंक एकाउंट में 10 हजार रुपए पहुंचे हैं। प्रधानमंत्री ने फेरीवालों को आवाहन किया कि आप 10 कदम चलो हम 11 कदम चलने के लिए तैयार हैं।

महाराष्ट्र की पूर्व सरकार पर निशाना साधते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कोरोना संकट के समय लाखों लोग बेरोजगार हो गए थे। उनकी हालत को देखते हुए हमने वर्ष 2020 में प्रधानमंत्री आत्मनिर्भर योजना लेकर आए, ताकि वे अपने सशक्त बना सके। देश भर में 35 लाख फेरीवालों के खाते में पैसे पहुंच गए। मुंबई में भी यह काम पहले हो जाना चाहिए था, लेकिन सरकार तत्कालीन सरकार ने इस कार्य को आगे नहीं बढ़ाया। अब राज्य में डबल इंजन की सरकार इस कार्य को आगे बढ़ा रही है।

यही लोग मुंबई को विकास की नई उंचाईयों पर ले जाएंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि स्वनिधि योजना केवल अभियान अथवा लोन, नहीं बल्कि उन्हें आर्थिक रुप से सामर्थ्य बढ़ाने का अभियान है। इतने कम समय में फेरीवालों ने 50 हजार करोड़ रुपए का डिजिटल ट्रांजेक्टशन हुआ। यही लोग मुंबई को विकास की नई उंचाईयों पर ले जाएंगे। पहले लोन लेने जाते थे तो भटकना पड़ता था। एक हजार के लोन पर 100 रुपए काट लिए जाते थे। ब्याज नहीं देने पर कर्ज बढ़ जाता था। बच्चे भूखे सोते थे, लेकिन अब उन्हें ब्याज का एक पैसा नहीं देना पड़ेगा। 10 हजार का लोन चुकाने पर उन्हें आगे 50 हजार रुपए तक लोन मिल सकेगा। अब उन्हें ब्याज का एक पैसा नहीं चुकाना पड़ेगा। उन्होंने ज्यादा से ज्यादा डिजिटल उपयोग करने का आवाहन किया। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि प्रधानमंत्री ने हमें मुंबई में एक लाख फेरीवालों को लोन देने का टार्गेट दिया था। हमने फेरीवालों को योजना समझाने के लिए 310 स्थानों सेमिनार किया।  दिए गए टार्गेट से भी आगे जाकर 1 लाख 15 हजार फेरीवालों को लोन के लिए जुटाया।

अब इस योजना से चुनावी समर में जाएगी BJP, चुनावी राज्यों में क्षेत्रवार बनाई जा रही है विशेष रणनीति

सोनिया गांधी की किताब Belonging को लेकर CJP उत्साहित, सौरभ दास ने बीजेपी पर साधा निशाना

प्रणब और चिदंबरम के बीच थे गंभीर मतभेद..., सोनिया गांधी की किताब में कांग्रेस की अंदरूनी कलह पर बड़ा खुलासा

क्या प्रणब मुखर्जी बनना चाहते थे प्रधानमंत्री? सोनिया गांधी की किताब में बड़ा खुलासा

दिल्ली में छठ पूजा को लेकर बड़ा ऐलान, इस दिन बंद रहेंगे सभी सरकारी दफ्तर और पीएसयू; जानें पूरी डिटेल