लाड़ली बहनाओं के खाते में आए 1500 रुपये फोटो सोर्स - सोशल मीडिया
उमरिया

Ladli Behna Yojana : मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जारी की 41वीं किस्त, लाड़ली बहनाओं के खाते में आए 1500 रुपये

Ladli Behna Installment : सीएम मोहन यादव ने उमरिया के गुरुवाही से लाड़ली बहना योजना की 41वीं किस्त जारी की। करीब 1.25 करोड़ पात्र महिलाओं के खातों में जमा हुए 1500 रुपये।

शाजेब खान

Highlights :

  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 14 अक्टूबर को लाड़ली बहना योजना की 41वीं किस्त जारी कर दी है।

  • उमरिया जिले के मानपुर जनपद पंचायत अंतर्गत गुरुवाही गांव में आयोजित सम्मेलन में राशि अंतरित की गई।

  • प्रदेश की करीब 1.25 करोड़ पात्र महिलाओं के खातों में 1,500 रुपये प्रति हितग्राही के हिसाब से भेजे गए।

  • पात्र लाड़ली बहनों के खातों में गैस रिफिल अनुदान की राशि भी अंतरित की गई।

Ladli Behna Yojana 41st Installment : उमरिया में मध्यप्रदेश की लाड़ली बहनों को नवरात्रि के दौरान आर्थिक सहायता की सौगात मिली। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 14 अक्टूबर को उमरिया जिले के मानपुर जनपद पंचायत अंतर्गत गुरुवाही गांव में आयोजित लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में योजना की 41वीं किस्त जारी कर दी है। साथ ही गैस रीफिल के लिए पात्र बहनों के खातों में अनुदान राशि भी अंतरित कर दी है।

मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक के माध्यम से प्रदेश की करीब 1 करोड़ 25 लाख पात्र महिलाओं के बैंक खातों में 1500 रुपये प्रति हितग्राही के मान से राशि अंतरित कर दी है।

पात्र महिलाओं को हर महीने मिल रही आर्थिक सहायता

योजना के तहत पात्र सामान्य लाभार्थी महिलाओं को प्रतिमाह 1500 रुपये दिए जा रहे हैं। वहीं, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना का लाभ लेने वाली पंजीकृत पात्र महिलाओं को योजना के प्रावधानों के अनुसार प्रतिमाह 900 रुपये की सहायता प्रदान की जाती है। राशि आधार से जुड़े और डीबीटी सक्रिय बैंक खातों में सीधे अंतरित की जाती है, ताकि भुगतान की प्रक्रिया पारदर्शी और सुविधाजनक बनी रहे।

सीएम ने सोशल मीडिया पर दी बधाई

सीएम मोहन यादव ने एक्स पर शेयर कर लिखा 'नवरात्रि के पावन अवसर पर आज उमरिया जिले से 'मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना' अंतर्गत प्रदेश की 1.25 करोड़ से अधिक बहनों के खातों में ₹1,834 करोड़ से अधिक राशि एवं ₹450 में गैस सिलेंडर रीफिल योजना अंतर्गत 23 लाख से अधिक पात्र बहनों को दो माह की ₹115.10 करोड़ की अनुदान राशि का सिंगल क्लिक के माध्यम से अंतरण किया'।

बैंक खाते और मोबाइल से भी पता कर सकती हैं पैसे आए या नहीं

अगर वेबसाइट पर स्टेटस चेक करने में परेशानी हो रही है, तो लाभार्थी दूसरे तरीकों से भी भुगतान की पुष्टि कर सकती हैं। सबसे आसान तरीका बैंक खाते की पासबुक अपडेट कराना है। पासबुक में हाल के लेनदेन की जानकारी देखकर पता लगाया जा सकता है कि योजना की राशि जमा हुई है या नहीं।

महिला सशक्तिकरण और आर्थिक आत्मनिर्भरता पर जोर

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनाना, उनके स्वास्थ्य और पोषण स्तर में सुधार करना तथा परिवार के निर्णयों में उनकी भूमिका मजबूत करना है। नियमित आर्थिक सहायता के जरिए महिलाओं को अपनी जरूरतें पूरी करने और परिवार की आर्थिक गतिविधियों में भागीदारी बढ़ाने में मदद मिल रही है।

नवरात्रि त्योहार के दौरान राशि जारी करने के कार्यक्रम को महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता की दिशा में सरकार की पहल के रूप में प्रस्तुत किया गया है।

सितंबर तक जारी हो चुकी हैं 40 किस्तें

योजना के तहत जून 2023 में करीब 1.25 करोड़ महिलाओं को पहली मासिक सहायता राशि दी गई थी। सितंबर 2026 तक नियमित रूप से 40 किस्तों का भुगतान किया जा चुका है। अब 14 अक्टूबर को 41वीं किस्त जारी की जाएगी। इसके अतिरिक्त अगस्त 2023, अगस्त 2024, अगस्त 2025 और अगस्त 2026 में लाभार्थियों को चार बार 250-250 रुपये की विशेष आर्थिक सहायता भी दी गई। वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए योजना में 23,882.81 करोड़ रुपये का बजट प्रावधान किया गया है।

मोबाइल से ऐसे चेक करें लाड़ली बहना योजना की किस्त का स्टेटस

अगर आप भी लाड़ली बहना योजना की लाभार्थी हैं और जानना चाहती हैं कि 1,500 रुपये आपके खाते में आए हैं या नहीं, तो नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें।

  • स्टेप 1: सबसे पहले योजना की आधिकारिक वेबसाइट cmladlibahna.mp.gov.in पर जाएं।

  • स्टेप 2: वेबसाइट के होमपेज पर उपलब्ध ‘आवेदन एवं भुगतान की स्थिति’ विकल्प पर क्लिक करें।

  • स्टेप 3: अब अपना आवेदन क्रमांक या समग्र आईडी दर्ज करें।

  • स्टेप 4: स्क्रीन पर दिखाई देने वाला कैप्चा कोड भरें और आगे बढ़ें।

  • स्टेप 5: मांगे जाने पर अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी दर्ज करके सत्यापन पूरा करें।

  • स्टेप 6: लॉगिन के बाद आवेदन और भुगतान से संबंधित जानकारी देखें। यहां उपलब्ध भुगतान विवरण से पता लगाया जा सकता है कि किस्त जारी हुई है या नहीं।

ध्यान रखें कि ओटीपी केवल आधिकारिक वेबसाइट पर ही दर्ज करें। किसी अनजान व्यक्ति के साथ अपना ओटीपी या बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी साझा न करें।

CJP नेताओं को जिन धाराओं में भेजा गया तिहाड़, उनमें कितनी सजा का है प्रावधान?

Delhi Protest Live: अभिजीत दिपके पहुंचे दिल्ली, NSUI का ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आज फिर हल्लाबोल

राहुल गांधी के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस में छलका युवाओं का दर्द, पुलिस कार्रवाई पर जवाबदेही की मांग

BJP ने खुद साबित की अपनी तानाशाही... मल्लिकार्जुन खरगे ने लगाए आरोप, कांग्रेस ने पूछे 3 बड़े सवाल

टाइम मैगजीन में जगह मिली, मार्टिन लूथर किंग जूनियर की वो कहानी जो सबसे कम उम्र में नोबेल शांति पुरस्कार दिलाई