नदी में योगा करते हुए बच्चे (फोटो सोर्स: नवभारत लाइव) 
उज्जैन

उज्जैन में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर नन्हे तैराकों का 'जल योग', शिप्रा नदी में पिरामिड बनाकर सबको चौंकाया

Water Yoga on Shipra: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर उज्जैन की शिप्रा नदी में नन्हे तैराकों ने जल योग कर अनोखी प्रस्तुति दी।पानी में संतुलन बनाकर किए गए इन योग अभ्यासों ने सभी को प्रभावित किया।

अजय नीमा

International Yoga Day Ujjain: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर उज्जैन के रामघाट स्थित शिप्रा नदी में मां शिप्रा तैराक दल द्वारा अनोखे अंदाज में योग दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में नन्हे-नन्हे तैराकों ने जल में योग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। शिप्रा नदी की लहरों पर संतुलन बनाते हुए बच्चों ने विभिन्न योगासन प्रस्तुत कर दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया।

तैराकी सीख रहे बच्चों ने जल योग, योग पिरामिड, अनुलोम-विलोम और ब्रीदिंग एक्सरसाइज का प्रदर्शन किया। पानी में संतुलन बनाकर किए गए इन योग अभ्यासों ने सभी को प्रभावित किया। बच्चों ने शिप्रा नदी में विभिन्न आकृतियां बनाकर योग और तैराकी के समन्वय का शानदार उदाहरण प्रस्तुत किया।

हर साल कुछ नया करने का प्रयास

संस्था के सचिव एवं कोच संतोष सोलंकी तथा महिला प्रशिक्षक सपना माली ने बताया कि मां शिप्रा तैराक दल पिछले कई वर्षों से योग दिवस पर जल योग का आयोजन करता आ रहा है। संस्था का उद्देश्य हर वर्ष योग दिवस पर कुछ नया और प्रेरणादायक प्रस्तुत करना रहता है। इसी सोच के तहत इस बार भी बच्चों ने जल में योग की अनूठी प्रस्तुति दी।

नन्हे तैराक बने आकर्षण का केंद्र

कार्यक्रम में वैष्णवी बारोड, खुशी कहार, भारती कहार, राघव बारोड, युग बारोड, भोला कहार, याग्निक धकिते, वेदांश कोठार, अविनाश शर्मा और मुस्कान कहार सहित कई बच्चों ने भाग लिया। बच्चों की प्रतिभा और आत्मविश्वास ने उपस्थित लोगों का दिल जीत लिया। रामघाट पर मौजूद लोगों ने उनकी प्रस्तुति की सराहना की।

योग और तैराकी का दिया संदेश

जल योग के माध्यम से बच्चों ने योग, स्वास्थ्य और जल सुरक्षा और जल संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम ने यह साबित किया कि योग केवल जमीन पर ही नहीं, बल्कि पानी में भी संतुलन और एकाग्रता के साथ किया जा सकता है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर शिप्रा नदी में हुआ यह आयोजन लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना रहा और योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने में सफल रहा।

NEET में 570 अंक फिर भी नहीं मिली सीट तो बदली राह, 21 की उम्र में शुभांगी ने क्रैक कीं 5 सरकारी नौकरियां

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

BSP के ब्राह्मण चेहरे हुए बेगाने, 2027 में मायावती कैसे साधेंगी दलित-ब्राह्मण समीकरण?

हसीना को सौंपो, तभी आएंगे भारत! तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी शर्त, अगले महीने BRICS की बैठक

Africa Delivery Apps: अफ्रीका के होम डिलीवरी ऐप्स IND के स्टार्टअप्स से सीख सकते हैं डिलीवरी का तरीका: रिपोर्ट