महाकाल मंदिर के सफाईकर्मी को मारे चाकू फोटो सोर्स: नवभारत
उज्जैन

उज्जैन: महाकाल मंदिर के बाहर गुंडागर्दी, रास्ता मांगने पर सफाईकर्मी को चाकुओं से गोदा, युवक अस्पताल में भर्ती

Ujjain Crime News : उज्जैन महाकाल मंदिर में रास्ता देने के विवाद में सफाईकर्मी पर अज्ञात युवकों ने चाकू से हमला कर दिया। घायल कर्मचारी को मंदिर की एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया।

अजय नीमा, प्रीतेश जैन

Ujjain Mahakal Temple Knife Attack : उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध महाकाल मंदिर में सफाई का काम करने वाले एक सफाईकर्मी पर अज्ञात युवकों ने चाकू से हमला कर घायल कर दिया। रास्ता देने की बात को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते मारपीट और चाकूबाजी में बदल गया। घटना के बाद घायल सफाईकर्मी को तत्काल महाकाल मंदिर की एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है।

जानकारी के अनुसार KSS कंपनी में सफाईकर्मी के रूप में कार्यरत उमेश रात्रि ड्यूटी के लिए ई-रिक्शा लेकर महाकाल मंदिर के धनुष द्वार से प्रवेश कर रहा था। इसी दौरान धनुष द्वार पर कुछ युवक भुजरिया लेकर खड़े थे। उमेश ने युवकों से ई-रिक्शा निकालने के लिए रास्ता मांगा। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया।

पहले ई-रिक्शा पलटी, फिर चाकुओं से किया हमला

प्रत्यक्ष जानकारी के मुताबिक विवाद बढ़ने के बाद युवकों ने उमेश की ई-रिक्शा पलट दी। इसके बाद युवकों ने चाकुओं से उमेश पर हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। हमले में उमेश के हाथ में करीब पांच चाकू लगे हैं, जिससे वह घायल हो गया।

मंदिर की एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया

घटना की जानकारी मिलते ही महाकाल मंदिर की एंबुलेंस मौके पर पहुंची। घायल उमेश को तत्काल उज्जैन जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसका उपचार शुरू किया। फिलहाल घायल की हालत और चोटों को लेकर अस्पताल में उपचार जारी है। घटना के बाद मंदिर परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।

हमलावरों की पहचान में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाना शुरू कर दिया है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि उमेश पर हमला करने वाले युवक कौन थे और विवाद की वास्तविक वजह क्या थी। साथ ही घटना से जुड़े लोगों की पहचान और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की मदद से मामले की जांच की जा सकती है। चाकूबाजी की घटना के बाद मंदिर क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी चर्चा शुरू हो गई है।

मैं CM बनना चाहता हूं...केशव प्रसाद मौर्य के बयान से सियासी भूचाल! 2027 चुनाव के बाद योगी की होगी छुट्टी?

ताशकंद में PM मोदी का भव्य स्वागत, मिर्जियोयेव से हुई अहम बातचीत, द्विपक्षीय आर्थिक सहयोग पर हुई बड़ी बात

20 मिनट की देरी ने बचाई जान, भारत लौटे केरल और नागपुरवासी, तमिलनाडु के 219 लोग सुरक्षित, सैकड़ों अभी भी लापता

NEET-PG Exam 2026: जयपुर में परीक्षा के दौरान सर्वर ठप, छात्रों का फूटा गुस्सा, सेंटर पर काटा बवाल- VIDEO

अब सड़क नहीं पटरी से जुड़ेगा भूटान, भारत के 4000 करोड़ के प्रोजेक्ट पर टिकी सबकी नजर