बाबा महाकाल की सवारी में शामिल हुए सीएम डॉ मोहन यादव  (फोटो सोर्स: सोशल मीडिया)
उज्जैन

उज्जैन: बाबा महाकाल की पांचवीं सवारी में उमड़ा आस्था का सैलाब, झांझ-मंजीरे बजाते पैदल चले CM मोहन यादव

CM Mohan Yadav Mahakal Sawari: उज्जैन में बाबा महाकाल की पांचवीं और भादौ माह की पहली सवारी भव्य रूप में निकली। CM मोहन यादव झांझ-मंजीरे बजाते पैदल शामिल हुए।

अजय नीमा, सजल रघुवंशी

Mahakal fifth sawari in Ujjain: उज्जैन में सोमवार को भगवान श्री महाकालेश्वर की पांचवीं और भादौ माह की पहली सवारी भव्य स्वरूप में निकली। शाम करीब 4 बजे महाकाल मंदिर से बाबा की सवारी नगर भ्रमण के लिए रवाना हुई। सवारी से पहले मंदिर के सभामंडप में प्रभारी मंत्री गौतम टेटवाल ने भगवान महाकाल का विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया। इसके बाद बाबा महाकाल को चांदी की पालकी में विराजित कर नगर भ्रमण के लिए रवाना किया गया। मंदिर के मुख्य द्वार पर सशस्त्र पुलिस बल के जवानों ने पालकी में विराजित भगवान महाकाल को सलामी दी। सवारी मार्ग पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु बाबा महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी बाबा महाकाल की सवारी में शामिल हुए। सीएम दत्त अखाड़ा से नौका विहार करते हुए रामघाट पहुंचे। यहां उन्होंने बाबा महाकाल का पूजन-अभिषेक किया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने बाबा की पालकी को उठाया और सवारी में पैदल शामिल हुए। इस दौरान वे झांझ-मंजीरे बजाते हुए शिव भक्ति में लीन नजर आए। मुख्यमंत्री के सवारी में शामिल होने पर श्रद्धालुओं में भी उत्साह दिखाई दिया। सवारी मार्ग पर जगह-जगह भक्तों ने पुष्प वर्षा कर बाबा महाकाल का स्वागत किया। पूरा मार्ग हर-हर महादेव और बाबा महाकाल के जयकारों से गूंजता रहा।

84 महादेव की झांकी और 1100 बटुक बने आकर्षण

इस बार बाबा महाकाल की सवारी में धार्मिक और सांस्कृतिक झांकियों का विशेष आकर्षण देखने को मिला। सवारी में 84 महादेव की धार्मिक झांकी शामिल की गई, जिसने श्रद्धालुओं का ध्यान आकर्षित किया। इसके साथ करीब 1100 बटुक भी सवारी में शामिल हुए। आदिवासी दल के कलाकारों ने पारंपरिक नृत्य की प्रस्तुतियां दीं। वहीं, उज्जैन के विकास और विभिन्न योजनाओं को दर्शाने वाली झांकियां भी सवारी का हिस्सा रहीं। घुड़सवार पुलिस दल, सशस्त्र पुलिस बल, होमगार्ड, भजन मंडलियां, झांझ मंडली और पुलिस बैंड ने सवारी की भव्यता बढ़ाई।

पहली बार सवारी में शामिल हुआ रोबोट, रामघाट पर किया डांस

बाबा महाकाल की पांचवीं सवारी में इस बार एक नया आकर्षण भी देखने को मिला। पहली बार एक रोबोट को सवारी में शामिल किया गया। रोबोट कुछ दूरी तक बाबा महाकाल की पालकी के साथ चलता रहा। रामघाट पहुंचने के बाद रोबोट ने डांस किया, जिसे देखने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ जमा हो गई। रोबोट का डांस श्रद्धालुओं के लिए कौतूहल और आकर्षण का केंद्र बना रहा। धार्मिक परंपरा के साथ तकनीक का यह अनोखा मेल सवारी में चर्चा का विषय रहा। वहीं, पुलिस बैंड की भक्तिमय और पारंपरिक धुनों ने पूरे वातावरण को और अधिक आध्यात्मिक बना दिया।

शिप्रा तट पर हुआ बाबा का जलाभिषेक और पूजन

बाबा महाकाल की सवारी के रामघाट पहुंचने पर मां शिप्रा के पवित्र जल से भगवान महाकाल का जलाभिषेक किया गया। इसके बाद विधिवत पूजन-अर्चन और आरती की गई। सवारी के दौरान मध्यप्रदेश पुलिस के 300 से अधिक जवानों ने पुलिस बैंड के साथ संगीतमय प्रस्तुति दी। महाकाल मंदिर के गेट नंबर-1 पर भी पुलिस बैंड ने भक्तिमय और पारंपरिक धुनें प्रस्तुत कीं। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस और प्रशासन की ओर से व्यापक इंतजाम किए गए थे। सवारी के पूरे मार्ग पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही और चारों ओर बाबा महाकाल के जयकारे गूंजते रहे। भादौ माह की पहली सवारी ने उज्जैन को पूरी तरह शिवमय कर दिया

SCO Summit: बिश्केक में पुतिन से मिले पीएम मोदी, किन मुद्दों पर हुई बात? भारत ने यूक्रेन को लेकर कही ये बात

राहुल गांधी या सीएम विजय... 2029 में प्रधानमंत्री का चेहरा कौन? तमिलनाडु में कांग्रेस और टीवीके आमने-सामने

सऊदी अरब से दिल्ली जा रही फ्लाइट की अहमदाबाद में इमरजेंसी लैंडिंग, टिशू पेपर पर बम धमाके की मिली धमकी

भारतीय अर्थव्यवस्था की तूफानी रफ्तार, 7.8% रही GDP ग्रोथ, PM मोदी ने बताया निराशावादी लोगों की हार

अखिलेश यादव ने फूंका चुनावी बिगुल! सपाइयों को दिया जीत का महामंत्र, कल से बूथ लेवल पर प्रचार करेंगे कार्यकर्ता