उज्जैन में तेज बारिश(फोटो सोर्स:नवभारत) 
उज्जैन

उज्जैन में मौसम ने अचानक ली करवट, दोपहर बाद हुई झमाझम बारिश से गर्मी और उमस से मिली बड़ी राहत

Ujjain Weather Update : उज्जैन में दोपहर बाद अचानक हुई झमाझम बारिश ने मौसम का मिजाज बदल दिया। तेज गर्मी और उमस से परेशान लोगों को राहत मिली, वहीं शहर का मौसम सुहावना हो गया।

अजय नीमा

Ujjain Rain News: उज्जैन में शनिवार को सुबह से ही उमस भरा मौसम बना रहा। जीवाजी वेधशाला के अनुसार सुबह आर्द्रता 80 प्रतिशत दर्ज की गई, जिससे लोगों को गर्मी और चिपचिपाहट का सामना करना पड़ा। दोपहर करीब 12 बजे के बाद मौसम ने अचानक करवट ली और शहर में झमाझम बारिश शुरू हो गई।

अचानक हुई तेज बारिश ने शहरवासियों को गर्मी और उमस से राहत दिलाई। लंबे समय से बारिश का इंतजार कर रहे लोगों ने मौसम में आए बदलाव का स्वागत किया। बारिश के साथ चली ठंडी हवाओं से वातावरण सुहाना हो गया।

सड़कों पर जमा हुआ पानी

तेज बारिश के चलते शहर के कई क्षेत्रों में सड़कों पर पानी भर गया। अचानक हुई बारिश से वाहन चालकों और राहगीरों को कुछ देर परेशानी का सामना करना पड़ा, लेकिन मौसम सुहावना होने से लोगों के चेहरे खिल उठे।

तापमान में आई गिरावट

जीवाजी वेधशाला के अनुसार शनिवार सुबह न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सुबह के समय आर्द्रता 80 प्रतिशत रही। अधिक नमी के कारण लोगों को उमस का सामना करना पड़ रहा था। दोपहर में मौसम में अचानक बदलाव आया और बारिश शुरू होते ही तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि मानसूनी गतिविधियां अब धीरे-धीरे सक्रिय हो रही हैं, जिसके चलते आने वाले दिनों में बारिश की संभावना बनी हुई है। इससे गर्मी और उमस से और राहत मिलने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें:

मानसून की दस्तक से बढ़ी उम्मीदें

बारिश ने शहरवासियों और किसानों दोनों की उम्मीदें बढ़ा दी हैं। हालांकि यह बारिश बुवाई के लिए पर्याप्त नहीं मानी जा रही है, लेकिन मानसून की सक्रियता का संकेत जरूर दे रही है। लोगों को अब आने वाले दिनों में अच्छी बारिश की उम्मीद है, जिससे मौसम और अधिक राहतभरा हो सकेगा।

बेटे के आए अच्छे नंबर तो बाप ने खुश होकर गिफ्ट में दे दी 2.30 करोड़ की BMW कार, अब क्या करेगा नाबालिग बेटा..?

जवानों के साथ दिवाली मनाएंगे PM मोदी, वीडियो संदेश में दी दिवाली की शुभकामनाएं

अमेरिका में 23 वर्षीय भारतीय छात्रा लापता, विदेश मंत्रालय और बोस्टन पुलिस से मदद की गुहार

छठ और दिवाली पर दिल्ली-एनसीआर रेलवे स्टेशनों पर उमड़ी भारी भीड़, 18 हजार स्पेशल ट्रेनों का संचालन

धनतेरस पर बना नया रिकॉर्ड! सोने-चांदी की बिक्री ₹66,000 करोड़ पार, स्वदेशी की जबरदस्त मांग