उज्जैन में डीपफेक फोटो लीक करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार (सोर्स- सोशल मीडिया) 
उज्जैन

उज्जैन में BLO ने व्हाट्सएप पर लीक की नाबालिग की फोटो; इंटरनेट पर डीपफेक अश्लीलता फैलाने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार

Ujjain Cyber Crime News: उज्जैन में सरकारी BLO ने लीक की नाबालिग की फोटो, मनचलों ने एडिट कर सोशल मीडिया पर किया वायरल, 3 आरोपी गिरफ्तार, 4 मोबाइल फोन जब्त।

सजल रघुवंशी

Minor Girl Deepfake Photo Leak In Ujjain: सोशल मीडिया के दौर में एक नाबालिग लड़की की तस्वीर का दुरुपयोग कर उसकी प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपी युवती की पासपोर्ट साइज फोटो हासिल करने के बाद उसे एडिट कर आपत्तिजनक तस्वीर और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर रहे थे।

मामले की शिकायत मिलने के बाद पंवासा थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक आरोपी अभी फरार है जिसकी तलाश जारी है।

नाबालिग लड़की की तस्वीर का किया गलत इस्तेमाल

पुलिस के अनुसार 21 जून को एक पिता ने थाना पंवासा में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी नाबालिग बेटी की तस्वीर का गलत इस्तेमाल कर अश्लील सामग्री सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही है। वायरल किए गए वीडियो और फोटो में दिखाई देने वाले युवक-युवती का पीड़ित परिवार से कोई संबंध नहीं था। इसके बावजूद लड़की की तस्वीर जोड़कर उसकी छवि खराब करने और परिवार की सामाजिक प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की गई।

बीएलओ ने व्हाट्सएप के जरिए साझा की इमेज

जांच के दौरान एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ। पुलिस को पता चला कि मतदाता संबंधी सरकारी दस्तावेज (एसआईआर फॉर्म) में लगी पीड़िता की फोटो बीएलओ फखरुनिशा उर्फ बेबी ने व्हाट्सएप के माध्यम से एहसान पटेल को भेजी थी। इसके बाद यह फोटो कई लोगों के बीच साझा होती रही और अंततः इसका दुरुपयोग किया गया।

पुलिस ने जब्त किए चार मोबाइल फोन

पूछताछ में सामने आया कि आरोपियों ने आपस में फोटो शेयर की और मुजफ्फर पटेल ने किसी अज्ञात युवती की तस्वीर के साथ एडिट कर आपत्तिजनक फोटो तैयार कर सोशल मीडिया पर प्रसारित कर दिया। पुलिस ने मामले में उपयोग किए गए चार मोबाइल फोन जब्त किए हैं और उनकी डिजिटल फॉरेंसिक जांच कराई जा रही है।

पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

पुलिस ने आबिद पटेल, मुजफ्फर पटेल और एहसान पटेल को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं बीएलओ फखरुनिशा उर्फ बेबी के खिलाफ भी वैधानिक कार्रवाई की गई है। मामले में एक अन्य आरोपी यूसुफ पटेल अभी फरार है, जिसकी तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि नाबालिग की पहचान और सम्मान की रक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। मामले की जांच जारी है और डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

आज की ताजा खबर 12 अगस्त LIVE: FCRA पर JPC का प्रस्ताव पास, लोकसभा में हुआ स्वीकार

राकेश टिकैत का बड़ा ऐलान, 13 अगस्त को निकलेगी तिरंगा यात्रा; ट्रैक्टर के साथ शामिल होने की अपील

जीवन में पहली बार ऐसा दृश्य देख रहा हूं...संसद में जारी गतिरोध पर किरेन रिजिजू ने जताई निराशा

Railway Promotion Rules: रेलवे कर्मचारियों को बड़ी राहत, दो साल की सेवा पूरा किए बिना भी प्रमोशन का रास्ता साफ

कर्नाटक में पोर्टफोलियो का सस्पेंस खत्म! CM डीके शिवकुमार ने किसे सौंपी कौन-सी कुर्सी, देखें पूरी लिस्ट