महाकाल मंदिर में भक्तों को मिलेगा निशुल्क प्रसाद फोटो सोर्स- नवभारत
उज्जैन

उज्जैन के महाकाल मंदिर में अब हर श्रद्धालु को मिलेगा निःशुल्क प्रसाद, शुक्रवार से शुरू होगी नई व्यवस्था

Ujjain Mahakal Temple : उज्जैन के महाकाल मंदिर में अब हर आम श्रद्धालु को निःशुल्क प्रसाद मिलेगा। शुक्रवार से शुरू होने वाली व्यवस्था में चने, चिरौंजी और रेवड़ी का प्रसाद पैकेट में दिया जाएगा।

अजय नीमा, प्रीतेश जैन

Mahakal Temple Free Prasad : उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए मंदिर प्रबंध समिति नई व्यवस्था शुरू करने जा रही है। अब बाबा महाकाल के दर्शन करने वाले हर आम श्रद्धालु को मंदिर समिति की ओर से निःशुल्क प्रसाद दिया जाएगा।

मंदिर के इतिहास में पहली बार इस तरह की व्यवस्था शुरू की जा रही है। नई व्यवस्था का शुभारंभ शुक्रवार से होगा। मंदिर समिति का उद्देश्य है कि बाबा के दर्शन के साथ हर भक्त को प्रसाद का आशीर्वाद भी सहज रूप से मिल सके।

दो एग्जिट गेट पर बनाए गए प्रसाद काउंटर

महाकाल मंदिर प्रबंध समिति की उप प्रशासक सिम्मी यादव के अनुसार, श्रद्धालुओं की सुविधा और सेवा को ध्यान में रखते हुए लगातार नए प्रयोग किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में दर्शन करने वाले प्रत्येक भक्त को निःशुल्क प्रसाद देने का फैसला लिया गया है। दर्शन के बाद बाहर निकलने वाले श्रद्धालुओं के लिए मंदिर के दो प्रमुख एग्जिट गेट पर विशेष प्रसाद काउंटर बनाए गए हैं। यहां से श्रद्धालु बिना किसी अतिरिक्त प्रक्रिया या शुल्क के प्रसाद प्राप्त कर सकेंगे।

पैकेट में चने, चिरौंजी और रेवड़ी

मंदिर समिति की ओर से श्रद्धालुओं को दिए जाने वाले प्रसाद के पैकेट में चने, चिरौंजी और रेवड़ी शामिल होंगे। सूखा प्रसाद होने के कारण श्रद्धालु इसे आसानी से अपने साथ घर ले जा सकेंगे। महाकाल मंदिर में देश के अलग-अलग राज्यों के साथ विदेशों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। ऐसे में पैकेट में प्रसाद दिए जाने से इसे सुरक्षित तरीके से ले जाने में सुविधा होगी।

बाबा को भोग लगाने के बाद होगा वितरण

प्रसाद का वितरण प्रतिदिन सुबह प्रथम पूजा-अर्चना के बाद शुरू किया जाएगा। मंदिर में बाबा महाकाल को विधिवत नैवेद्य और भोग अर्पित करने के बाद ही श्रद्धालुओं को प्रसाद दिया जाएगा। यानी भक्तों तक पहुंचने से पहले प्रसाद बाबा महाकाल को अर्पित किया जाएगा। मंदिर समिति ने प्रसाद वितरण के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी करने की तैयारी की है।

दर्शन के साथ मिलेगा प्रसाद का आशीर्वाद

महाकालेश्वर मंदिर में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। नई व्यवस्था के तहत अब दर्शन के बाद प्रत्येक आम श्रद्धालु को मंदिर से बाबा महाकाल का निःशुल्क प्रसाद भी मिलेगा। मंदिर समिति के अनुसार, इस पहल का उद्देश्य श्रद्धालुओं की सेवा और सुविधा को बढ़ाना है। शुक्रवार से शुरू होने वाली यह व्यवस्था मंदिर की सेवा व्यवस्था में एक नई पहल होगी।

बंगाल में पूर्व जस्टिस इंद्रजीत चटर्जी ने की SIR ड्यूटी से हटने की मांग! पत्र में किया परेशानी का जिक्र

रायगढ़ के दिवेआगर बीच पर भीषण हादसा: समुद्र की तेज लहरों में डूबे पुणे के 8 छात्र, ट्रिप के दौरान मातम

अजय राय की होगी छुट्टी? आराधना मिश्रा ‘मोना’ को मिल सकती है UP कांग्रेस की कमान

स्मित मच्छार के चाचा-चाची से मिले CM फडणवीस; तारीफ़ करते हुए बोले- मुंबई के सुपुत्र और असली हीरो हैं कैप्टन

सपा नेता के बिगड़े बोल, BJP नेत्री को कहा- किसी घाट पर कपड़ा धो रही होती; देखें वीडियो