उज्जैन पुलिस ने वाहन चोरी का किया पर्दाफाश (सोर्स- सोशल मीडिया)
उज्जैन

महाकाल पुलिस ने वाहन चोरी का किया पर्दाफाश, 2 आरोपी गिरफ्तार; 7 चोरी की बाइक बरामद

Vehicle Theft Ujjain: महाकाल पुलिस ने वाहन चोरी का खुलासा करते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों की निशानदेही पर 7 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की गईं। अन्य वारदातों को लेकर पूछताछ जारी है।

अजय नीमा, सजल रघुवंशी

Mahakal Police Vehicle Theft Case: महाकाल सवारी और शहर में श्रद्धालुओं की बढ़ती आवाजाही के बीच वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए उज्जैन पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में थाना महाकाल पुलिस ने वाहन चोरी के मामलों का खुलासा करते हुए दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर कुल 7 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। बरामद वाहनों में थाना महाकाल क्षेत्र से चोरी हुई दो बाइक सहित जिले के अन्य थाना क्षेत्रों से चोरी की गई पांच मोटरसाइकिलें शामिल हैं।

पुलिस के अनुसार 24 अगस्त को इंदौर के क्षिप्रा निवासी मनोहर परमार अपने पुत्र के साथ भगवान श्री महाकालेश्वर की सवारी देखने मोटरसाइकिल HF Deluxe क्रमांक MP-09-QX-6679 से उज्जैन आए थे। उन्होंने दोपहर करीब 2 बजे अपनी बाइक कार्तिक मेला ग्राउंड में खड़ी की और सवारी देखने चले गए। वापस लौटने पर बाइक गायब मिली। तलाश के बाद भी वाहन नहीं मिला, जिसके बाद थाना महाकाल में चोरी का प्रकरण दर्ज कराया गया।

मंदिर अन्नक्षेत्र की पार्किंग से भी बाइक चोरी

इसी तरह चिमनगंज मंडी निवासी नारायण सोलंकी ने पुलिस को बताया कि 22 अगस्त को महाकाल मंदिर अन्नक्षेत्र में ड्यूटी के दौरान उन्होंने अपनी बाइक सरफेस पार्किंग में खड़ी की थी। ड्यूटी समाप्त होने के बाद लौटने पर मोटरसाइकिल गायब मिली। रिपोर्ट के आधार पर थाना महाकाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। दोनों घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक गगन बादल ने विशेष पुलिस टीम गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू कराई।

दो आरोपी गिरफ्तार, 7 बाइक बरामद

पुलिस टीम ने मुखबिर तंत्र सक्रिय करने के साथ संभावित स्थानों पर दबिश दी। जांच के दौरान विशाल सिंह पिता ईश्वर सिंह, उम्र 21 वर्ष, निवासी खेरखेड़ी, तहसील घटिया और मंजूर खान पिता शहजाद खान, उम्र 20 वर्ष, निवासी बिचड़ोद, तहसील तराना को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने महाकाल थाना क्षेत्र की दोनों वाहन चोरी की वारदातों में शामिल होना स्वीकार किया। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने जिले के अन्य थाना क्षेत्रों से भी मोटरसाइकिल चोरी करना बताया। उनकी निशानदेही पर 7 चोरी की बाइक बरामद की गईं।

अन्य वारदातों को लेकर पूछताछ जारी

पुलिस ने कुल सात मोटरसाइकिलें शामिल बताई हैं। पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों से अन्य वाहन चोरी और आपराधिक गतिविधियों के संबंध में पूछताछ कर रही है। साथ ही उनके आपराधिक रिकॉर्ड की जानकारी भी जुटाई जा रही है। कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक गगन बादल, उपनिरीक्षक चंद्रभान सिंह, सहायक उपनिरीक्षक रेणुका मिश्रा, प्रधान आरक्षक मनीष यादव, प्रधान आरक्षक सुनील पाटीदार और प्रधान आरक्षक मुनेंद्र सिंह भदोरिया की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वाहन अधिकृत पार्किंग में ही खड़े करें और चोरी या संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें।

Delhi CJP Protest LIVE: CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू, दिपके की दादी के निधन की पुष्टि पर की बात

मैं गांव जा रहा हूं, रिहाई के बाद अभिजीत दिपके का पोस्ट, कहा- CJP न पीछे हटेगी, न डरेगी

CJP के प्रदर्शन पर दिल्ली पुलिस की पाबंदियों पर SC सख्त, बैरिकेड हटाने और मेट्रो स्टेशन खोलने का दिया आदेश

CJI से मिलेंगे मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी, शाम 4 से 5 बजे का मांगा समय, CJP को लेकर इमरजेंसी का जिक्र

मुझे किडनैप किया गया... ध्रुव राठी ने दिल्ली पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, पासपोर्ट दिखाकर कहा मुझे हक है- VIDEO