महाकाल की भस्म आरती में शामिल हुए फिल्म निर्देशक मधुर भंडारकर (फोटो सोर्स:सोशल मीडिया) 
उज्जैन

महाकाल की भस्म आरती में शामिल हुए मधुर भंडारकर, बोले- युवाओं में सनातन के प्रति बढ़ता उत्साह सुखद संकेत

Celebrity Visits Mahakal: बॉलीवुड फिल्म निर्देशक मधुर भंडारकर ने उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर में भस्म आरती में शामिल होकर बाबा महाकाल के दर्शन किए।

अजय नीमा

Madhur Bhandarkar At Mahakal Temple : विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में रविवार सुबह बॉलीवुड के प्रसिद्ध फिल्म निर्देशक मधुर भंडारकर ने बाबा महाकाल की अलौकिक भस्म आरती में शामिल होकर दर्शन-पूजन किया। इंदौर में एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वे उज्जैन पहुंचे और विधि-विधान से भगवान महाकाल का आशीर्वाद लिया। दर्शन के बाद उन्होंने कहा कि महाकाल के दरबार में आकर उन्हें हमेशा आत्मिक शांति, सकारात्मक ऊर्जा और अद्भुत सुकून की अनुभूति होती है।

प्रातःकाल आयोजित होने वाली विश्व प्रसिद्ध भस्म आरती में शामिल होकर मधुर भंडारकर ने भगवान महाकाल का पूजन-अर्चन किया। मंदिर परिसर में उन्होंने श्रद्धालुओं के साथ आरती का दिव्य वातावरण महसूस किया और कुछ समय तक दर्शन कर भगवान का आशीर्वाद लिया।

हर साल आते हैं बाबा महाकाल के दर्शन करने

मीडिया से चर्चा के दौरान मधुर भंडारकर ने बताया कि वे लगभग हर वर्ष बाबा महाकाल के दर्शन करने उज्जैन आते हैं। उन्होंने कहा कि दो महीने पहले भी वे महाकाल मंदिर आए थे। उनके अनुसार महाकाल के दरबार में आने से उन्हें मानसिक शांति और नई ऊर्जा मिलती है, इसलिए जब भी अवसर मिलता है, वे बाबा के दर्शन के लिए अवश्य आते हैं।

युवाओं में दिखा सनातन के प्रति बढ़ता उत्साह

भस्म आरती के अनुभव साझा करते हुए उन्होंने कहा कि इस बार सबसे ज्यादा उन्हें युवाओं की आस्था ने प्रभावित किया। मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में युवा श्रद्धालु “हर-हर महादेव” और “बम-बम भोले” के जयकारे लगाते हुए भजनों में लीन दिखाई दिए। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी का सनातन संस्कृति और भगवान महाकाल के प्रति बढ़ता जुड़ाव बेहद प्रेरणादायक और सुखद संकेत है।

महाकाल का दरबार देता है आध्यात्मिक ऊर्जा

मधुर भंडारकर ने कहा कि महाकाल की नगरी का वातावरण ही अलग है। यहां आने वाला हर श्रद्धालु एक अलग आध्यात्मिक अनुभूति लेकर लौटता है। उन्होंने बाबा महाकाल से देश की सुख-समृद्धि और सभी लोगों के अच्छे स्वास्थ्य एवं खुशहाली की कामना भी की। उनके आगमन के दौरान मंदिर में मौजूद श्रद्धालुओं ने भी उनका स्वागत किया और दर्शन के बाद उन्होंने मंदिर परिसर की दिव्यता की सराहना की।

https://youtu.be/EmTIIajKGfM?si=k6ydvinTssk3yoZT

इस्लाम में बुर्का नहीं, पर्दा जरूरी! इलाहाबाद हाईकोर्ट के हिजाब फैसले पर प्यारे खान का बड़ा बयान

अखिलेश के दावे इमरान मसूद का जवाब, बोले- राहुल गांधी और BJP के बीच असली लड़ाई, बाकी सब सहयोगी

जापान दौरे पर पीयूष गोयल का मेगा निवेश मिशन, टोयोटा-SMBC समेत दिग्गज कंपनियों से भारत में निवेश पर बड़ी चर्चा

Explainer: जिनपिंग के भारत आने पर क्यों छाया सस्पेंस? पहले भी दे चुके हैं धोखा, इस बार क्या है बीजिंग का इरादा

JPSC भर्ती घोटाले का सबसे बड़ा खुलासा! 12 लाख में बिकती थीं CDPO सीटें, CID के सामने अभय तिवारी का कबूलनामा