सीएम मोहन यादव उज्जैन दौरा (सोर्स- सोशल मीडिया) 
उज्जैन

BJP के प्रशिक्षण वर्ग में बस से पहुंचे CM मोहन यादव, हेलीकॉप्टर छोड़ ईवी ट्रैवलर से किया सफर

CM Mohan Yadav Ujjain Visit: पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत आयोजित दो दिन का जिला प्रशिक्षण वर्ग में शामिल होने सीएम मोहन यादव गुरुवार को बस और EV ट्रैवलर से उज्जैन पहुंचे।

सजल रघुवंशी

EV Traveler Bus Journey CM Mohan Yadav: भाजपा के पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत आयोजित दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग में शामिल होने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गुरुवार को बस और ईवी ट्रैवलर से उज्जैन पहुंचे। हेलीकॉप्टर की जगह सड़क मार्ग से जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं के साथ उनकी यात्रा को भाजपा ने सादगी, ऊर्जा संरक्षण और मितव्ययता का संदेश बताया।

उज्जैन नगर भाजपा द्वारा आयोजित यह प्रशिक्षण वर्ग स्थानीय राजाराम रिसॉर्ट में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सांसद, विधायक, जिला पदाधिकारी, मोर्चा अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष सहित भाजपा के विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी शामिल हुए। प्रशिक्षण वर्ग में संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं की भूमिका पर चर्चा की।

भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बन चुकी है- सीएम मोहन यादव

मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जतना पार्टी आज दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बन चुकी है। उन्होंने कहा कि पार्टी की असली ताकत उसकी विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ता हैं, जो समाज के विभिन्न क्षेत्रों में लगातार जनसेवा का कार्य कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं की प्रतिबद्धता और संगठन की मजबूती को भाजपा की सफलता का आधार बताया।

कार्यकर्ताओं को दिया गया प्रशिक्षण कार्यक्रम

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रदेशभर में मंडल और जिला स्तर पर प्रशिक्षण वर्ग आयोजित किए जा रहे हैं। इन वर्गों के माध्यम से कार्यकर्ताओं को संगठन की कार्यप्रणाली, पार्टी की विचारधारा, जनसंपर्क और जनसेवा से जुड़े विषयों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम संगठन को और अधिक मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

ईवी ट्रैवलर से की सीएम ने यात्रा

अपनी यात्रा को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार मितव्ययिता और सार्वजनिक संसाधनों के बेहतर उपयोग पर जोर देते रहे हैं। इसी सोच को ध्यान में रखते हुए उन्होंने हेलीकॉप्टर के बजाय ईवी ट्रैवलर और सड़क मार्ग से यात्रा करने का निर्णय लिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ऊर्जा संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा को लेकर ऐसे प्रयास आज समय की जरूरत हैं। उन्होंने यह भी कहा कि जनप्रतिनिधियों और आम लोगों को भी संसाधनों के संतुलित उपयोग के प्रति जागरूक होना चाहिए। मुख्यमंत्री की इस सादगीपूर्ण यात्रा की भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों के बीच काफी चर्चा रही।

Chorbagan Puja Stampede Live: पूजा पंडाल हादसे में अब तक 17 लोगों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख

बारिश, भीड़ और ढहता पंडाल…चोरबागान में कैसे हुआ बड़ा हादसा? अब तक 17 लोगों की मौत

CJP Protest: अभिजीत दिपके को मिली जमानत, 24 घंटे बाद आए जेल से बाहर , जानें दिन भर क्या-क्या हुआ

कोलकाता के चोरबगान में पंडाल में ढहने से मची भगदड़, हादसे में 17 लोगों की मौत

Explainer: चुनाव आयोग के अंदर कब-कब छिड़ी जंग? टीएन शेषन से अशोक लवासा तक, अंदरूनी विवाद की पूरी कहानी