सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा का दूसरा दिन फोटो सोर्स - सोशल मीडिया
उज्जैन

सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा का दूसरा दिन, तराना रोड से देवास के सिंदुरिया तक पदयात्रा करेंगे दिग्विजय सिंह

Satya Sanatan Yatra : विजयादशमी के अवसर पर उज्जैन से भव्य शुभारंभ के बाद यात्रा अब देवास जिले के सिंदुरिया गांव की ओर प्रस्थान करेगी।

सुधीर दंडोतिया, शाजेब खान

Highlights :

  • पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा का बुधवार को दूसरा दिन।

  • उज्जैन के तराना रोड स्थित श्री साईं कुंज कॉलोनी से शुरू होगी पदयात्रा।

  • यात्रा देवास जिले के सिंदुरिया गांव तक पहुंचेगी, दूसरे दिन करीब 16.5 किलोमीटर चलने का कार्यक्रम।

  • पिंगलेश्वर जोड़, सायराखेड़ी, देवनखेड़ी, ताजपुर जोड़ और रुदाहेड़ा सहित कई रास्तों से गुजरेगी यात्रा।

Digvijay Singh Yatra Day 2 : मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा बुधवार को दूसरे दिन आगे बढ़ेगी। विजयादशमी के अवसर पर उज्जैन से शुरू हुई ये यात्रा अब देवास जिले के सिंदुरिया गांव पहुंचेगी।

दिग्विजय सिंह साधु-संतों और अन्य सहभागियों के साथ पदयात्रा कर सत्य, न्याय, सदाचार और धार्मिक स्थलों में पारदर्शिता का संदेश देंगे। करीब 930 किलोमीटर लंबी ये यात्रा उज्जैन से ओरछा स्थित रामराजा सरकार मंदिर होते हुए अयोध्या तक जाएगी।

तराना रोड से शुरू होगी दूसरे दिन की पदयात्रा

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार बुधवार को यात्रा उज्जैन के तराना रोड स्थित श्री साईं कुंज कॉलोनी से शुरू होगी। यहां से पिंगलेश्वर जोड़, नाहरिया जोड़, सायराखेड़ी, देवनखेड़ी, ताजपुर जोड़, गुनाई खालसा, रुदाहेड़ा और राधा स्वामी सत्संग न्यास होते हुए पदयात्रा देवास जिले के सिंदुरिया गांव पहुंचेगी। दूसरे दिन करीब 16.5 किलोमीटर की दूरी तय करने का कार्यक्रम है।

ताजपुर जोड़ पर भोजन और विश्राम

यात्रा के दौरान ताजपुर जोड़ पर दोपहर के भोजन और विश्राम की व्यवस्था निर्धारित की गई है। इसके बाद पदयात्री आगे बढ़ेंगे और रात में सिंदुरिया गांव में विश्राम करेंगे। यात्रा में साधु-संतों के साथ विभिन्न क्षेत्रों से आए सहभागी भी शामिल हैं।

मंदिरों में दर्शन-पूजन के बाद हुई शुरुआत

यात्रा के शुभारंभ से पहले दिग्विजय सिंह ने उज्जैन के चिंतामन गणेश मंदिर, महाकालेश्वर मंदिर और हरसिद्धि मंदिर में दर्शन-पूजन किया। इसके बाद नृसिंह घाट के पास बालाजी गार्डन में पार्थिव शिवलिंगों के निर्माण, पूजन और अभिषेक का अनुष्ठान आयोजित हुआ। वैदिक मंत्रोच्चार, भजन-कीर्तन और साधु-संतों की मौजूदगी में यात्रा का शुभारंभ किया गया।

धार्मिक स्थलों में पारदर्शिता और मताधिकार पर जोर

सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा के प्रमुख उद्देश्यों में धार्मिक स्थलों पर दान और चढ़ावे की व्यवस्था में पारदर्शिता, मंदिरों की संपत्तियों और निर्माण कार्यों से जुड़ी कथित अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच तथा लोकतंत्र में मताधिकार की रक्षा को लेकर जनजागरण शामिल है। आयोजकों के अनुसार, यात्रा को शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती और स्वामी सदानंद सरस्वती सहित कई संतों का समर्थन और आशीर्वाद मिला है।

70 दिनों में अयोध्या पहुंचने का लक्ष्य

आयोजकों ने उज्जैन से अयोध्या तक की करीब 930 किलोमीटर लंबी पदयात्रा लगभग 70 दिनों में पूरी करने का लक्ष्य रखा है। यात्रा के दौरान विभिन्न गांवों और नगरों में स्थानीय नागरिकों, श्रद्धालुओं, किसानों और समाज के अन्य वर्गों से संवाद किया जाएगा।

परविंदर सिंह झोटा केस में CBI का बड़ा एक्शन, एक्सपर्ट्स की टीम करेगी पोस्टमार्टम; मजिस्ट्रेट जांच भी होगी

SBI ग्राहकों के डेटा में बड़ी सेंधमारी! डार्क वेब पर 3,897 कस्टमर की जानकारी होने की आशंका, अलर्ट मोड पर बैंक

पंजाब दौरे से वापस लौटते ही गृह मंत्री अमित शाह का बड़ा ऐलान, नशे पर अंतिम वार का डेडलाइन फिक्स!

उधमपुर में गहरी खाई में गिरी बस, दर्दनाक हादसे में 2 की मौत, 16 यात्री घायल

त्योहार से पहले भारत समेत कई देशों में सोने की मांग बढ़ी, कीमतों में आई तेजी, NDB रिपोर्ट में दावा