आसाराम बापू फोटो सोर्स- सोशल मीडिया
उज्जैन

उज्जैन: सीने में दर्द के चलते टला आसाराम बापू का पंचकर्म, आश्रम में आराम कर रहे

Asaram Bap Ujjain Visit : उज्जैन में सीने में दर्द की शिकायत के बाद आसाराम बापू का पंचकर्म उपचार टल गया। वे धन्वंतरि आयुर्वेदिक चिकित्सालय नहीं पहुंचे और आश्रम में आराम कर रहे हैं।

अजय नीमा, प्रीतेश जैन

Highlights:

  • सीने में दर्द की शिकायत के बाद आसाराम बापू का पंचकर्म उपचार टला।

  • उज्जैन के धन्वंतरि आयुर्वेदिक चिकित्सालय नहीं पहुंचे आसाराम।

  • सिरदर्द और कमर दर्द की समस्या के लिए 14 दिन पंचकर्म की सलाह।

  • अंकपात रोड स्थित आश्रम में कर रहे आराम।

Asaram Bapu Health Update : उज्जैन में उम्रकैद की सजा काट रहे आसाराम बापू की शुक्रवार को तबीयत बिगड़ने की जानकारी सामने आई है। सीने में दर्द की शिकायत के चलते वे शासकीय धन्वंतरि आयुर्वेदिक चिकित्सालय में पंचकर्म कराने नहीं पहुंचे। फिलहाल वे अंकपात रोड स्थित अपने आश्रम में ठहरे हुए हैं और आराम कर रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, स्वास्थ्य में सुधार होने पर शनिवार को उनके दोबारा अस्पताल पहुंचने की संभावना है।

हाईकोर्ट से पैरोल मिलने के बाद आसाराम बापू उज्जैन पहुंचे थे। उनके साथ पांच कारों का काफिला था। वे मंगलनाथ रोड स्थित आश्रम में ठहरे हुए हैं। उज्जैन पहुंचने के बाद बुधवार और गुरुवार को उन्होंने शासकीय धन्वंतरि आयुर्वेदिक चिकित्सालय में पंचकर्म पद्धति से उपचार कराया था। शुक्रवार को निर्धारित उपचार के लिए उनके अस्पताल नहीं पहुंचने पर स्वास्थ्य खराब होने की चर्चा सामने आई। सूत्रों के अनुसार, सीने में दर्द के कारण उन्होंने आश्रम में ही आराम किया।

सिरदर्द और कमर दर्द के लिए चल रहा उपचार

धन्वंतरि आयुर्वेदिक चिकित्सालय के सूत्रों के अनुसार, आसाराम बापू लंबे समय से सिरदर्द और कमर दर्द की समस्या से परेशान हैं। चिकित्सक डॉ. निपेंद्र मिश्रा ने उन्हें इन समस्याओं के उपचार के लिए 14 दिन तक पंचकर्म कराने की सलाह दी है। इसी के तहत वे अस्पताल में उपचार करा रहे थे। हालांकि, शुक्रवार को अस्पताल नहीं पहुंचने के बाद उनकी मौजूदा स्वास्थ्य स्थिति को लेकर कोई विस्तृत चिकित्सकीय जानकारी सार्वजनिक नहीं हुई है।

आश्रम में अनुयायियों की आवाजाही बढ़ी

आसाराम बापू के उज्जैन पहुंचने की सूचना के बाद अंकपात रोड स्थित आश्रम में उनके अनुयायियों का पहुंचना शुरू हो गया है। कई लोग उनसे मिलने की उम्मीद में आश्रम पहुंच रहे हैं। बताया जा रहा है कि आसाराम बापू शरद पूर्णिमा तक उज्जैन में रह सकते हैं। उनके स्वास्थ्य और उपचार को लेकर अनुयायियों के बीच भी चर्चा हो रही है। फिलहाल वे आश्रम में आराम कर रहे हैं और शनिवार को अस्पताल पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।

मार्च 2025 में भी उपचार के लिए आए थे

आसाराम बापू इससे पहले मार्च 2025 में भी स्वास्थ्य उपचार के लिए उज्जैन आए थे। इस बार भी उनका शहर में ठहराव उपचार से जुड़ा बताया जा रहा है। नाबालिग से यौन शोषण के मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद वे उम्रकैद की सजा काट रहे हैं। हाई कोर्ट से पैरोल मिलने के बाद वे निर्धारित अवधि के लिए जेल से बाहर हैं। फिलहाल उनके आगे के कार्यक्रम को लेकर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।

MLC Election 2026: चार राज्यों की 28 सीटों पर मतदान खत्म, कब आएंगे नतीजे?

नेहा बोरा की याचिका दिल्ली हाई कोर्ट ने की खारिज, भरना पड़ेगा पीस बॉन्ड

बिहार के सीवान में पटाखा फैक्टरी में भीषण विस्फोट, आठ लोगों की मौत; कई घायल

LAC पर भारत-चीन के बीच क्या बातचीत चल रही है? विदेश मंत्रालय के बयान का पूरा मतलब समझिए

रुला रहा अलनीनो: दलहन-गुड़-शक्कर के भाव आसमान पर, एथनॉल उत्पादन पर लग सकती है रोक!