महिला पुलिसकर्मी का आरोपी महाराष्ट्र से गिरफ्तार (सोर्स- सोशल मीडिया)
सीधी

सीधी: एक साल बाद बेनकाब हुआ महिला पुलिसकर्मी सविता हत्याकांड का आरोपी, महाराष्ट्र से किया गिरफ्तार

Woman Constable Murder Case: सीधी में महिला पुलिसकर्मी सविता साकेत हत्याकांड में बड़ा खुलासा, फरार चल रहे पति वीरेंद्र साकेत को पुलिस ने महाराष्ट्र से दबोचा। बेसबॉल बैट से हमला कर की थी हत्या।

अर्पित पाण्डेय, सजल रघुवंशी

Savita Saket Murder Case Solved: सीधी में करीब एक साल पहले हुई महिला पुलिसकर्मी सविता साकेत की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। हत्या के बाद से फरार चल रहे सविता के पति वीरेंद्र साकेत को सीधी पुलिस ने महाराष्ट्र से गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार पति-पत्नी के बीच चल रहे विवाद के दौरान आरोपी ने आवेश में आकर बेसबॉल से हमला कर सविता की हत्या कर दी थी। वारदात के बाद आरोपी लगातार अपना ठिकाना और पहचान बदलता रहा, लेकिन सीधी पुलिस ने करीब एक साल तक उसका पीछा नहीं छोड़ा। आखिरकार महाराष्ट्र में गुप्त निगरानी के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

15 सितंबर 2025 का है मामला

यह मामला 15 सितंबर 2025 की रात का है, जब सीधी पुलिस लाइन परिसर में पदस्थ महिला पुलिसकर्मी सविता साकेत की हत्या कर दी गई थी। घटना ने पूरे पुलिस महकमे को झकझोर कर रख दिया था। हत्या के बाद सबसे बड़ी चुनौती आरोपी तक पहुंचने की थी, क्योंकि वारदात को अंजाम देने के बाद सविता का पति वीरेंद्र साकेत फरार हो गया था।

जांच के दौरान सामने आया पारिवारिक विवाद का मामला

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि सविता और वीरेंद्र के बीच लंबे समय से पारिवारिक विवाद चल रहा था। घटना वाली रात विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने अपना आपा खो दिया और बेसबॉल से सविता पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर चोटों के कारण महिला पुलिसकर्मी की मौके पर ही मौत हो गई। हत्या के बाद आरोपी फरार हो गया और पुलिस के लिए उसकी तलाश एक बड़ी चुनौती बन गई।

पुलिस अधीक्षक ने क्या बताया

पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी ने बताया कि आरोपी को पकड़ने के लिए लगातार प्रयास किए गए। सीधी पुलिस की टीमों ने मध्य प्रदेश के अलावा पश्चिम बंगाल, कोलकाता और गुजरात तक संभावित ठिकानों पर दबिश दी, लेकिन आरोपी हर बार पुलिस को चकमा देता रहा। इस दौरान वह लगातार अपने ठिकाने और काम बदलता रहा।

महाराष्ट्र में वाहन चालक का काम कर रहा था आरोपी

करीब एक साल बाद पुलिस को विश्वसनीय सूचना मिली कि आरोपी महाराष्ट्र में छिपा हुआ है। जानकारी के आधार पर सीधी पुलिस की एक विशेष टीम महाराष्ट्र रवाना हुई। वहां पता चला कि वीरेंद्र साकेत ने अपनी पहचान छिपाकर राजगढ़ जिले के औद्योगिक क्षेत्र में वाहन चालक के रूप में काम शुरू कर दिया है।

आरोपी तक पहुंचने के लिए पलिस ने बनाई गोपनीय रणनीति

आरोपी तक पहुंचने के लिए पुलिस ने बेहद गोपनीय रणनीति अपनाई। टीम ने स्थानीय स्तर पर निगरानी शुरू की और टायर पंचर दुकान के आसपास उसकी गतिविधियों पर नजर रखी। कई दिनों की निगरानी के बाद जैसे ही आरोपी दुकान पर पहुंचा, पुलिस ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। करीब एक साल तक फरारी काटने के बाद आखिरकार सविता हत्याकांड का मुख्य आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है। इस गिरफ्तारी के साथ ही सीधी पुलिस ने चर्चित हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने का दावा किया है। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर रही है, ताकि हत्या के पीछे की पूरी परिस्थितियों और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जानकारी सामने आ सके।

पेंगुइन से विवाद के बाद अब हार्परकॉलिन्स छापेगी सोनिया गांधी की किताब, रिलीज डेट में नहीं हुआ बदलाव, कब आएगी?

Delhi CJP Protest LIVE: स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया, CJP के थाने पहुंचते ही एक्शन

GSLV-F17 का सफल लांच: विदेश मंत्रालय ने कहा- भारत की बढ़ती अंतरिक्ष क्षमता पर पूरे देश को गर्व

पॉडकास्ट के बाद गरमाया मामला, स्वतंत्र भारद्वाज पर एक्शन की मांग पर अड़ी CJP, संसद मार्ग थाने का किया घेराव

PM Modi-Meloni: मेलोनी की बड़ी उपलब्धि पर PM मोदी ने दी बधाई, कहा- दोस्ती ने मजबूत की भारत-इटली साझेदारी