लापता चीता निर्वा का सफल रेस्क्यू (सोर्स- सोशल मीडिया)
शिवपुरी

लापता मादा चीता निर्वा का सफल रेस्क्यू; शिवपुरी के जंगलों में 50 से अधिक वनकर्मियों ने चलाया था अभियान

Nirva Cheetah Rescue Operation: कूनो नेशनल पार्क की लापता मादा चीता निर्वा का शिवपुरी के पास सफल रेस्क्यू, 20 अगस्त से शावकों से अलग और कॉलर खराब होने के बाद वनकर्मियों की टीम चला रही थी सर्च ऑपरेशन।

निशांत तिवारी, सजल रघुवंशी

Missing Female Cheetah Rescued Shivpuri: कूनो नेशनल पार्क से लापता हुई मादा चीता निर्वा को आखिरकार वन विभाग की टीम ने सफलतापूर्वक रेस्क्यू कर लिया है। निर्वा की लोकेशन शिवपुरी जिले के पास मिली, जिसके बाद वन विभाग और चीता ट्रैकर्स की टीम ने मौके पर पहुंचकर उसे सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू किया।

निर्वा के मिलने के बाद वन विभाग ने राहत की सांस ली है और अब उसकी स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

20 अगस्त से शावकों से अलग थी निर्वा

दक्षिण अफ्रीका से भारत लाई गई मादा चीता निर्वा 20 अगस्त से अपने शावकों से अलग होने के बाद लापता थी। उसके लापता होने के बाद वन विभाग के सामने सबसे बड़ी चुनौती उसकी लोकेशन का पता लगाना थी। निर्वा के गले में लगा कॉलर काम नहीं कर रहा था, जिसकी वजह से सैटेलाइट सिस्टम के जरिए उसकी सटीक लोकेशन ट्रेस नहीं हो पा रही थी।

50 से ज्यादा वनकर्मियों ने चलाया सर्च ऑपरेशन

निर्वा की तलाश के लिए वन विभाग ने बड़े स्तर पर अभियान शुरू किया था। 50 से ज्यादा वनकर्मियों और चीता ट्रैकर्स की पांच टीमें लगातार संभावित इलाकों में सर्च ऑपरेशन चला रही थीं। टीमों ने जंगल और आसपास के क्षेत्रों में चीते की गतिविधियों के संभावित संकेतों को तलाशा। कई दिनों की मेहनत के बाद आखिरकार टीम को निर्वा के संबंध में महत्वपूर्ण सुराग मिला।

शिवपुरी के पास मिली मौजूदगी की सूचना

तलाशी अभियान के दौरान शिवपुरी जिले के पास चीते की मौजूदगी की सूचना मिली। सूचना मिलते ही वन विभाग और चीता ट्रैकर्स की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। टीम ने रेडियो सिग्नल की मदद से निर्वा की लोकेशन का पता लगाया। इसके बाद सावधानीपूर्वक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया और निर्वा को सुरक्षित तरीके से पकड़ लिया गया।

रेस्क्यू के बाद निर्वा की सेहत पर नजर

निर्वा के सफल रेस्क्यू के बाद कई दिनों से चल रहा सर्च ऑपरेशन समाप्त हो गया है। अब वन विभाग की टीम उसकी स्वास्थ्य स्थिति और गतिविधियों पर नजर बनाए हुए है। निर्वा के सुरक्षित मिलने से उसके शावकों और उसके मूवमेंट को लेकर चल रही चिंता भी फिलहाल कम हुई है। वन विभाग की टीमें आगे भी उसकी निगरानी करती रहेंगी, ताकि उसकी स्थिति और व्यवहार पर नजर रखी जा सके।

Explainer: पाकिस्तान में चुपके से तख्तापलट! आसिम मुनीर बने सबसे पॉवरफुल; क्या है पाक आर्मी चीफ की प्लानिंग?

रैलियां नहीं, मोबाइल स्क्रीन बनी माध्यम; PM Modi के जन्मदिन पर भाजपा का सेवा संकल्प अभियान

PM मोदी के उत्तराधिकारी को लेकर संजय राउत का बड़ा दावा, बोले- देवेंद्र फडणवीस बनेंगे उपप्रधानमंत्री

NALSAR Case: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, बार काउंसिल ऑफ इंडिया के पास लॉ छात्रों पर कार्रवाई का अधिकार नहीं

राघव चड्ढा ने खोल दी SIR की पोल! वोटर लिस्ट से BJP सांसद का नाम कटने पर कांग्रेस ने ली चुटकी