पुलिस को जानकारी देती महिलाएं फोटो सोर्स- सोशल मीडिया
सिवनी

सिवनी: विभाग ने नहीं सुनी तो महिलाओं ने खुद पकड़ी शराब, पुलिस और आबकारी विभाग पर लगाए कई गंभीर आरोप

Seoni Liquor Smuggling : सिवनी के केवलारी क्षेत्र में महिलाओं ने बाइक से शराब की खेप पकड़ी। गांव-गांव अवैध शराब बिक्री के आरोपों के बीच पुलिस रिकॉर्ड में दर्ज जब्ती की मात्रा पर भी सवाल उठे।

मनीष तिवारी, प्रीतेश जैन

Seoni Illegal Liquor Case : सिवनी जिले के केवलारी क्षेत्र में गांव-गांव अवैध रूप से शराब बिक्री कराए जाने का मामला सामने आया है। ग्राम अहरबाड़ा में स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने एक मोटरसाइकिल से बड़ी मात्रा में देशी-विदेशी शराब पकड़ी। महिलाओं ने आरोप लगाया कि शराब ठेकेदार द्वारा आबकारी विभाग और पुलिस से सांठगांठ कर एजेंटों के माध्यम से गांवों में शराब बिकवाई जा रही है। हालांकि इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।

महिलाओं के मुताबिक, अहरबाड़ा में मोटरसाइकिल क्रमांक MP-20 ZH-9565 से 8 पेटी सफेद पाव, एक पेटी एमडी रम और एक पेटी बीयर केन पकड़े गए। इसके बाद 112 पर सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और शराब को थाने ले जाया गया। महिलाओं का कहना है कि मौके पर तत्काल पंचनामा और कार्रवाई नहीं होने पर उन्होंने शराब लाने वाले व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

15 किलोमीटर दूर थाने पहुंचीं महिलाएं

कार्रवाई की मांग को लेकर महिलाएं अहरबाड़ा से करीब 15 किलोमीटर दूर केवलारी थाने पहुंचीं। उनके अनुसार, बीट प्रभारी एएसआई जय कुमार चौहान को भी मौके पर बुलाया गया था। महिलाओं का आरोप है कि रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए उन्हें करीब तीन घंटे तक मशक्कत करनी पड़ी।

आबकारी एक्ट में तीन प्रकरण दर्ज

पुलिस थाना केवलारी में आबकारी एक्ट की धारा 34(1) के तहत तीन प्रकरण दर्ज किए गए हैं। सामने आई जानकारी के अनुसार अपराध क्रमांक 319/26 में मनोज पिता भिखारी सिंह राजपूत से 70 पाव देशी शराब और 8 पाव एमडी शराब जब्त की गई। वहीं अपराध क्रमांक 320/26 में मुख्तार सिंह राजपूत पिता नरेश सिंह राजपूत से 80 पाव देशी शराब जब्त किए जाने का उल्लेख है।

तीसरे मामले में शराब और बीयर जब्त

अपराध क्रमांक 321/26 में ओमकार पिता चंदन लाल से 60 पाव देशी शराब और 9 बीयर जब्त किए जाने की जानकारी सामने आई है। इसके अलावा छींदा शराब दुकान के गद्दीदार संतोष सिरसाम के विरुद्ध भी प्रकरण दर्ज किया गया है।

महिलाओं ने जब्ती की मात्रा पर उठाए सवाल

महिलाओं का कहना है कि उन्होंने मौके पर 8 पेटी देशी शराब, एक पेटी एमडी रम और एक पेटी बीयर पकड़ी थी, जबकि पुलिस रिकॉर्ड में दर्ज जब्ती की मात्रा इससे काफी कम है। इसी अंतर को लेकर महिलाओं ने पूरे मामले में पारदर्शी जांच की मांग की है। उनका कहना है कि मौके पर पकड़ी गई शराब और पुलिस रिकॉर्ड में दर्ज जब्ती का मिलान कराया जाना चाहिए।

गांव-गांव शराब पहुंचने का आरोप

महिलाओं ने आरोप लगाया कि केवलारी-छींदा क्षेत्र के शराब ठेके के जरिए बोथिया, गंगाटोला, ग्वारी, डोब, अहरबाड़ा, बगलई सहित अन्य गांवों में एजेंटों के माध्यम से शराब पहुंचाई और बेची जा रही है। उनका कहना है कि गांवों में आसानी से शराब उपलब्ध होने से युवा पीढ़ी प्रभावित हो रही है और घरेलू विवाद व हिंसा की स्थिति भी बढ़ सकती है।

निष्पक्ष जांच की मांग

महिलाओं ने आबकारी विभाग और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से गांव-गांव शराब बिक्री के आरोपों की जांच कराने की मांग की है। साथ ही अहरबाड़ा में पकड़ी गई शराब और थाने में दर्ज जब्ती की मात्रा का मिलान कर वास्तविक स्थिति सामने लाने की मांग की गई है।

Delhi Building Collapse Live Update: दिल्ली के सत्य निकेतन इमारत हादसे में 1 की मौत, कई लोग दबे, रेस्क्यू जारी

पूरा शरीर अंदर, सिर्फ सिर बाहर...दिल्ली हादसे का खौफनाक VIDEO आया सामने

Gen Z आंदोलन के बाद DUSU Election 2026, कब होगा मतदान, जानें क्या होंगे बड़े मुद्दे और किसके बीच होगी टक्कर?

दिल्ली के सत्य निकेतन में हॉस्टल की बिल्डिंग गिरी, कई बच्चे मलबे में दबे, देखें VIDEO

सोनू भैया, आपकी कमी हमेशा महसूस होगी, मंत्री सुदिव्य कुमार के निधन से टूटे CM हेमंत सोरेन, व्यक्त किया शोक