न्याय के लिए भटक रही गर्भवती महिला  (सोर्स- नवभारत लाइव)
सीहोर

सीहोर में न्याय के लिए भटक रही गर्भवती महिला, प्रथम स्थान पर होने के बावजूद आंगनवाड़ी सहायक पद से दरकिनार

Pregnant Woman Seeks Justice In Sehore: सीहोर में आंगनवाड़ी सहायक चयन में टॉप करने के बाद भी नियुक्ति के लिए भटक रही गर्भवती महिला। अधिकारी पर टालमटोल का आरोप, दी आमरण अनशन की चेतावनी।

विजेंद्र सिंह राणा, सजल रघुवंशी

HIGHLIGHTS:

  • सीहोर के इछावर में गर्भवती महिला संध्या मालवीय नियुक्ति के लिए भटकने को मजबूर।

  • आंगनवाड़ी सहायिका चयन प्रक्रिया में तहसील स्तर पर प्रथम स्थान हासिल किया।

  • मेरिट में टॉप करने के बावजूद अब तक नहीं मिली नियुक्ति।

Anganwadi Assistant Recruitment Dispute MP: महिला एवं बाल विकास विभाग की संवेदनहीनता का एक और गंभीर मामला सामने आया है। इछावर तहसील के ग्राम गोलूखेड़ी की संध्या मालवीय जो कि गर्भवती महिला है न्याय के लिए दर-दर भटकने को मजबूर है।

आंगनवाड़ी केंद्र पर सहायक के पद पर नियुक्ति पाने के लिए उसने पूरी चयन प्रक्रिया में इछावर तहसील में प्रथम स्थान प्राप्त किया है, इसके बावजूद उसे लगातार गुमराह किया जा रहा है और नियुक्ति नहीं दी जा रही है।

कागजी प्रक्रिया का बहाना बनाकर महिला को भटकाया जा रहा

पीड़ित महिला तहसील से लेकर सीहोर जिले के तमाम अधिकारियों के दफ्तरों के चक्कर काट चुकी है, लेकिन उसे हर जगह निराशा ही हाथ लगी। आरोप है कि इछावर तहसील की महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी द्वारा लगातार हैवानियत भरा और टालमटोल वाला रवैया अपनाया जा रहा है। परियोजना अधिकारी गरिमा विइकर द्वारा कागजी प्रक्रिया का बहाना बनाकर गर्भवती महिला को इधर-उधर भटकाया जा रहा है, जिससे उसकी शारीरिक स्थिति पर भी बुरा असर पड़ रहा है।

मेरिट लिस्ट में टॉप पर होने के बाद भी लड़नी पड़ रही लड़ाई

​योग्यता सूची में शीर्ष पर होने के बावजूद हक न मिलने से आहत महिला ने अब आर-पार की लड़ाई का मन बना लिया है। महिला ने न्याय की गुहार लगाते हुए चेतावनी दी है कि यदि उसे जल्द से जल्द नियुक्ति नहीं दी गई, तो वह मजबूर होकर जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय के सामने आमरण अनशन यानी भूख हड़ताल पर बैठेगी।

इस मामले से खड़े हुए कई बड़े सवाल

​यह मामला महिला सशक्तिकरण और सरकारी महकमों की कार्यप्रणाली पर बड़ा सवालिया निशान खड़ा करता है। देखना यह होगा कि जिला प्रशासन इस चेतावनी के बाद हरकत में आता है और गर्भवती महिला को उसका अधिकार दिलाता है, या फिर उसे न्याय के लिए और संघर्ष करना पड़ेगा।

फिलीपींस में PM मोदी का भव्य स्वागत, बच्चों ने पढ़े संस्कृत श्लोक; आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में लेंगे हिस्सा

प्रिंस विलियम और केट मिडल्टन ने की मुंबई मेट्रो की सवारी, विधान भवन से BKC तक किया सफर

बिलकिस बानो केस में दो दोषियों को SC से मिली जमानत, 2002 से अब तक क्या-क्या हुआ? पढ़ें पूरी टाइमलाइन

महिलाओं को भाभी मत बोलो, दोस्तों को चाय की टपरी पर ले जाओ, बंगाल में BJP नेता के बयान से छिड़ा सियासी संग्राम

Jammu And Kashmir: कुलगाम में सुरक्षाबलों का बड़ा एक्शन, लश्कर आतंकी लतीफ भट समेत दो आतंकी ढेर